July 27, 2021
नवगछिया : ओबीसी के आरक्षण पर हो रहे चौतरफा हमले के खिलाफ नवगछिया स्टेशन चौक से गौशाला रोड तक प्रतिवाद प्रदर्शन किया ||GS NEWS
DESK 04नवगछिया – प्रतिवाद प्रदर्शन का नेतृत्व सामाजिक न्याय आंदोलन बिहार के सोशलिस्ट नेता गौतम कुमार प्रीतम व लोजपा सेकुलर के उमेश शर्मा कर रहे थे. दोनो नेताओं ने कहा ओबीसी की संख्यानुपात आरक्षण मिलना चाहिए था लेकिन जब 27% आरक्षण मिला तो ये मोदी सरकार उसे भी साजिश के तहत खत्म कर रहा है. नीट मे 11 हज़ार सीट खत्म कर देना यह बतलाता है कि ओबीसी समाज के साथ कितना बड़ा अन्याय है. मौके पर बहुजन स्टूडेंट्स यूनियन बिहार के अनुपम आशीष, गौरव पासवान, निर्भय कुमार, दीपक पासवान थे वही लोजपा सेकुलर के जिलाध्यक्ष कपिलदेव शर्मा, राजकुमार पासवान, निरंजन मिस्त्री, सीताराम शर्मा, रतनेश हरिलाल, मुकेश दास सहित कई एक मौजूद थे. DESK 04