Category Archives: Uncategorized

नवगछिया : भाजपा ग्रामीण की बैठक, संगठन मजबूतीकरण पर दिया गया बल||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया – भाजपा नवगछिया ग्रामीण मंडल की बैठक तेतरी दुर्गा मंदिर प्रांगण में रविवार को प्रखंड अध्यक्ष बबलू चौधरी ने की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया. बैठक में मुख्य रूप से नवगछिया ग्रामीण मंडल प्रभारी अजय सिंह कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष पुलकित सिंह, जिला उपाध्यक्ष विजय चौधरी, जिला मंत्री संजीत, प्रखंड उपाध्यक्ष फूदन, प्रखंड महामंत्री पंकज, किसान मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष विनोद सिंह, गोपालपुर विधानसभा आईटी सेल संयोजक सह शक्ति केंद्र प्रमुख जमुनिया मितेश रंजन शक्ति केंद्र प्रमुख तेतरी विजय ठाकुर, अशोक ठाकुर, संजय सिंह, संजय शाह, वशिष्ट, राजेंद्र साह अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे. बैठक में मुख्य रूप से संगठन मजबूती के लिए कमेटी तैयार करने पर जोर दी गई. साथ ही साथ बैठक स्थल  प्रधानमंत्री के मन की बात […]

नवगछिया : लायंस क्लब ने एसभी पंसारी की याद में लगाया रक्तदान शिविर ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया – लायन्स क्लब ऑफ नवगछिया टॉउन द्वारा दिवंगत लायन शिव कुमार पंसारी की स्मृति में स्वेक्षिक रक्तदान शिविर का आयोजन रविवार को बाल-भारती पोस्ट ऑफिस रोड में आयोजित किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता लायन कमलेश कुमार अग्रवाल के द्वारा लायन्स प्रोटोकॉल के तहत की गई. जिसका विधिवत उद्धघाटन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय पुलीस अधीक्षक सुशांत कुमार सरोज, लायन प्रो इसराफिल साहब, लायन डिस्टिक चेयरपर्सन पवन सर्राफ, लायन अध्यक्ष कमलेश अग्रवाल, कार्यक्रम संयोजक डॉ अशोक केजरीवाल के साथ सचिव सुभाष चन्द्र वर्मा के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया. बाल भारती उपाध्यक्ष अजय कुमार रूंगटा के द्वारा मुख्य अतिथि का सम्मान पुष्प गुच्छ देकर किया गया. क्लब द्वारा 25 यूनिट रक्त संग्रह कर जवाहर लाल नेहरू […]

रंगरा : जहाँगीरपुर वैसी को बचाने के लिये कोसी तट पर लोगों ने अता की नमाज, मांगी दुआ ||GS NEWS

DESK 040

रंगरा – जहाँगीरपुर वैसी गांव को कोसी नदी से बचाने के लिये बड़ी संख्या में ग्रामीणों और दूर दराज से आये उनके शुभचिंतकों ने रविवार को कोसी तट पर नमाज अता किया और गांव में अमन चैन खुशहाली हो इसके लिये दुआ भी की. ग्रामीणों की मान्यता है कि जब दुनियावी ताकत और बुद्धि नाकामयाब हो जाती है तो एक मात्र ऊपरवाले मालिक का ही उनलोगों को बेघर होने से बचा सकते हैं. मौके पर मौलाना सदाकत, प्रोफेसर बिलाल, मो नैयर, शोएब साहब, मो खुर्शीद, नियाज अख्तर, हाजी मुन्नू, इस्तेखार आलम, मो अयाज अंजुम समेत कई लोग मौजूद थे. DESK 04

नवगछिया : शादी की नियत से अपहृत लड़की बरामद, आरोपी गिरफ्तार ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया – शादी की नीयत से रंगरा के भवानीपुर स्थित ननिहाल से अपहृत लड़की को रंगरा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जबकि मामले में आरोपी पूर्व से शादीशुदा बाली कुमार दास को पुलिस ने शनिवार को देर रात गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी मिली है कि देर रात लड़की के परिजनों ने ही दोनों को रंगरा गांव से पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 13 जुलाई को आरोपी शादीशुदा युवक ने युवती का अपहरण कर लिया था. पुलिस ने बताया कि उक्त अपहरण आरोपी ने अपनी पहली पत्नी की सहमति से किया था और जब लड़की को बरामद किया गया तो उसकी पहली पत्नी भी उसके साथ थी. हालांकि आरोपी लड़के का […]

नवगछिया : सर्राफ कॉलेज में मनाया गया गुरु पूर्णिमा कार्यक्रम ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया – स्थानीय बनारसी लाल सर्राफ वाणिज्य महाविद्यालय के पुस्तकालय कक्ष में शनिवार को गुरु पूर्णिमा कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस मौके पर पुस्तकालय अध्यक्ष उपेंद्र पोद्दार ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम प्रारंभ किया. वहीं महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य मो नईम उद्दीन सहित सभी शिक्षक और शिक्षकेत्तर कर्मियों ने परमहंस स्वामी आगमानंद जी महाराज के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की. इस दौरान प्रो अवधेश कुमार वैद्य ने गुरु और गुरु पूर्णिमा की महत्ता पर प्रकाश डाला. यह जानकारी कॉलेज के मीडिया प्रभारी राजेश कानोडिया ने दी. DESK 04

इस बार सावन रविवार से शुरू होकर इसी दिन होगा समाप्त ||GS NEWS

DESK 040

संगीता चौधरी सनातन संस्कृति का सबसे पवित्र माह सावन 25 जुलाई से आरंभ हो रहा है। इस विशेष माह में शिव की आराधना, उपासना और अभिषेक से मनोकामना पूर्ण होती है। मन में भक्ति, शक्ति, पवित्रता, उल्लास, साधना और अध्यात्म की भावना उमड़ पड़ती है। सनातनी मन अपने आपको फिर आया शिव का श्रावण मास 25 जुलाई से होगा आरंभ, 13 अगस्त को नाग पंचमी व 22 को मनाया जाएगा रक्षाबंधन शिवभक्ति में समाहित करने लगता है। नवगछिया के सुप्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ० रजनीकांत देव के अनुसार श्रावण मास की शुरुआत रविवार से तो समाप्ति भी रविवार को ही हो रही है, जो बेहद खास है। प्रतिपदा को श्रवण नक्षत्र का संयोग चार चांद लगाने वाला होगा। सावन में नवग्रह पूजन […]

नवगछिया : नेपाली दंपत्ति का पुत्र बरामद, आरोपी ने बच्चे को जाह्नवी चौक के पास छोड़ दिया ||GS NEWS

DESK 040

नेपाली हवलदास जितेंद्र यादव और उसकी पत्नी कुसुम देखी के बच्चे को पुलिस ने विक्रमशिला सेतु पहुंच पथ के जाह्नवी चौक के पास से बरामद कर लिया है. बच्चा रेहांश कुमार यादव के बरामद होने के बाद नवगछिया के एसपी सुशांत कुमार सरोज, नवगछिया के एसडीपीओ दिलीप कुमार ने नेपाली दंपत्ति से पूछ ताछ की है. जानकारी दी गयी है. कि शनिवार को कुसुम देवी का न्यायालय में बयान करवाया जायेगा. पुलिस ने कहा है कि मामले में आरोपी श्रवण मल्लिक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. उसे भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा. पुलिस की अत्यधिक दबिश के कारण ही श्रवण बच्चे को छोड़ कर भाग गया. जानकारी मिली है कि दोपहरबाद जाह्नवी चौक के […]

नवगछिया के रंगरा में एनएच 31 किनारे 45 वर्षीय अज्ञात महिला का मिला शव, जांच में जुटी पुलिस ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया पुलिस जिला के रंगरा थाना क्षेत्र के एनएच 31 मुरली चौक के समीप शुक्रवार की शाम एक 45 वर्षीय अज्ञात महिला का शव रंगरा पुलिस ने बरामद किया है। मिली जानकारी के अनुसार महिला का शव मुरली चौक के समीप एनएच 31 के किनारे झाड़ी में परी हुई थी जिसे स्थानीय लोगों के द्वारा देखे जाने पर इसकी सूचना रंगरा थाने की पुलिस को दी। सूचना मिलते ही अवर निरिक्षक राधेश्याम सिंह अपने सदल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर महिला के शव को अपने कब्जे में लेकर जांच में जुट गई। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार महिला कत्थई रंग का ब्लाउज और हल्का आसमानी रंग का पेटिकोट पहनी हुई है। रंगरा पुलिस के द्वारा शव […]