Category Archives: Uncategorized

नवगछिया में कांग्रेस ने बढ़ते महंगाई व पेट्रोल-डीजल के वृद्धि को लेकर निकाला जुलूस ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया में महंगाई, भ्रष्टाचार, डीजल-पेट्रोल की बेतहाशा मूल्य वृद्धि और घरेलू गैस सिलिंडर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ सोमवार को मकंदपुर चौक से कांग्रेस महिला कांग्रेस और सेवादल के नेतृत्व में एक जुलूस निकाला गया. जिस जुलूस का नेतृत्व बिहपुर प्रखंड उपाध्यक्ष गौरव कुँवर ने किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता गोपालपुर के पूर्व अध्यक्ष शंकर सिंह अशोक ने किया. कार्यकम में बिहार प्रदेश सेवादल की महासचिव अनामिका शर्मा ने देश में बढ़ती पेट्रोल की कीमतों पर गहरी चिंता जताई और बढ़ती डीज़ल की कीमत को किसान विरोधी बताया. DESK 04

नवगछिया – लोक अदालत में कई मामलों का हुआ निष्पादन ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया – नवगछिया व्यवहार न्यायालय में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में कई मामले का निष्पादन शनिवार को किया गया. प्रथम बेंच पर न्यायिक पदाधिकारी अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश तृतीय अमिताब चौधरी, पैनल अधिवक्ता राधा कृष्ण सिंह थे. मोटर दुर्घटना दावा केस के नो मामले निष्पादित किए गए. एक करोड़ 43 लाख, 40 हजार रूपये का समझौता किया गया. बैंक के 113 मामलों का निष्पादन किया गया. 71 लाख, 80 हजार, 525 रूपये का समझौता हुआ. ऋण वसूली 44 लाख, 86 हजार, 377 रूपये हुई. मामलों का निष्पादन एसबीआई व यूकों बैंक का किया गया. बेंच नंबर दो पर न्यायिक पदाधिकारी अपर न्यायिक दंडाधिकारी तृतीय प्रमोद कुमार, पैनल अधिवक्ता प्रेमलता कुमारी थी. इस बेंच पर अपराधिक सुलहनीय नो मामले का […]

नवगछिया : प्रतिबंधित पक्षी व्हाइट ब्रेस्टेड वाटर हेन के साथ दो आरोपित को गिरफ्तार ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया – नवगछिया वन.विभाग के द्वारा शुक्रवार को प्रतिबंधित पक्षी व्हाइट ब्रेस्टेड वाटर हेन के साथ दो आरोपित को गिरफ्तार किया है. आरोपित कटिहार जिला के फलका थाना के बालु टोला निवासी अरूण मिर्धा, कालिया मिर्धा हैं. वन पाल प्रमोद कुमार के नेतृत्व में दोनो को बाबा बिसुराउत सेतु के पास कोसी नदी के पास गिरफ्तार किया गया. इस संबंध में वनपाल ने जानकारी देते हुए बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि नदी किनारे प्रतिबंधित पक्षी नद में जाल डाल कर पकड़ते हैं. पक्षी को बेच देते हैं या खा लेते हैं. सूचना के सत्यापन के लिए वनरक्षी सुबोध कुमार, सुभम कुमार, अमन कुमार, उत्तम कुमार, राकेश कुमार के साथ छापेमारी किया तो नदी किनारे दोनो को पक्षी के […]

बिहपुर : लालू के विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाये, बिहपुर में राजद का स्थापना दिवस ||GS NEWS

DESK 040

बिहपुर – प्रखंड के लत्तीपुर राजद कार्यालय में पार्टी का 25 वां स्थापना दिवस रजत जयंती समारोह के रूप में मनाया गया. इस मौके पर कार्यालय में पार्टी का झंडा फहराया गया एवं सभी नेताओं व कार्यकर्ताओ ने स्थापना दिवस पर लालू यादव के विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने एवं तेजस्वी के नेतृत्व में जन सरोकार से जुड़े मुद्दे को लेकर संघर्ष करने का संकल्प लिया . इस मौके पर जिलाध्यक्ष अलख निरंजन पासवान, प्रखंड अध्यक्ष मोइन राइन, युवा अध्यक्ष छत्तीस यादव, युवा प्रदेश प्रवक्ता अरुण यादव, नंदू यादव, दिनेश यादव, अमरेन्द्र सिंह, अंजार आलम, मुखिया प्रतिनिधि विजय यादव, पटेल ठाकुर, बिंदेश्वरी सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद थे. DESK 04

नवगछिया में राजद 25वां के रजत जयंती पर पार्टी नेता कार्यकर्ता ने किया झंडोत्तोलन ||GS NEWS

DESK 040

जिला राष्ट्रीय जनता दल नवगछिया के द्वारा संगठन जिला अंतर्गत सभी पंचायत एवं प्रखंडों में क्रमशः 9:00 बजे व 11:00 बजे राष्ट्रीय जनता दल पार्टी का झंडा फहराने के बाद राजद संगठन के सभी कार्यकर्ता नवगछिया राजद कार्यालय आनंद निलय भवन NH-31 मकंदपुर चौक दिन के 2 बजे पहुंचे। जहाँ भागलपुर लोकसभा के पूर्व सांसद व युवा राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष बुलो मण्डल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर झंडोत्तोलन किये। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता राजद नवगछिया ज़िलाअध्यक्ष अलखनिरंजन पासवान व कार्यक्रम का संचालन ज़िला प्रधामहासचिव संजय कुमार मंडल ने किया। झंडोत्तोलन में गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र राजद के पूर्व प्रत्याशी शैलेश कुमार भी शरीक हुए। झंडोत्तोलन कार्यक्रम में सेवानिवृत्त प्रोफ़ेसर रामदेव यादव अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मोहम्मद मोहिउद्दीन […]