Category Archives: Uncategorized

स्वामी विवेकानंद के 119वीं पुण्यतिथि पर बिहपुर के खिलाड़ियों ने दी श्रद्धांजली || GS NEWS

Barun Kumar Babul0

बिहपुर के रेलवे मैदान पर नवगछिया पुलिस जिला बॉल बैडमिंटन संघ के संयोजन में स्वामी विवेकानंद के 119 वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजली कार्यक्रम रविवार को आयोजित की गया. इस मौके पर जिलासचिव ज्ञानदेव कुमार समेत अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी राहुल कुमार एवं अंकित कुमार शर्मा ने कहा स्वामी विवेकानंद का जन्‍म 12 जनवरी 1863 जबकि निधन चार जुलाई 1902 को हुआ था।उनके जन्मदिन हर साल युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है।उनके विचार ऐसे हैं कि निराश व्यक्ति भी अगर उसे पढ़े तो उसे जीवन जीने का एक नया मकसद मिल सकता है.जानिए स्वामी विवेकानंद के ऐसे अनमोल विचार,जो आपके जीवन की दिशा को बदल सकते हैं।उन्होंने कहा था जब तक जीना, तब तक सीखना, अनुभव ही जगत में सर्वश्रेष्ठ शिक्षक […]

नवगछिया जदयू जिला कार्यालय में मनाई गई शोकसभा ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया – नवगछिया जदयू जिला कार्यालय नवगछिया में कुशेश्वर स्थान के विधायक शशिभूषण हजारी और महिला जदयू जिलाध्यक्ष अंजनी सिंह के निधन पर शोकसभा आयोजित हुई. जदयू कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर और पुष्प अर्पित कर दोनों दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित किया. जदयू जिलाध्यक्ष बिरेंद्र कुमार सिंह कुशवाहा ने कहा है इनके निधन से जदयू परिवार शोकाकुल है और पार्टी के लिए अपूर्णीय क्षति है. विधायक शशिभूषण हजारी के निधन से पूरे बिहार के जदयू कार्यकर्ता शोक से उबरे भी नहीं थे कि महिला जदयू नवगछिया की जिलाध्यक्ष अंजनी सिंह के निधन ने हम सब को झकझोर दिया है. जिला प्रवक्ता रवि कुमार के अनुसार अंजनी सिंह महिला कार्यकर्ताओं में नवगछिया जदयू के लिए मजबूत स्तंभ थी. […]

नवगछिया : जदयू महिला सेल की जिलाध्यक्ष अंजनी सिंह का निधन || GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नवगछिया  – रंगरा के मसूदनपुर वैसी निवासी जनता दल युनाइटेड महिला सेल की जिलाध्यक्ष अंजनी सिंह का निधन गुरुवार और शुक्रवार की दरम्यानी रात को उनके पैतृक आवास पर हो गया. वे 45 वर्ष की थी और लंबे समय से बीमार चल रही थी. शुक्रवार को उनका दाह संस्कार गोपालपुर प्रखंड के बुधुचक गंगा घाट पर किया गया है. अंजनी सिंह के निधन की सूचना मिलते ही जदयू जिला संगठन शोक में डूब गया. पार्टी के जिला प्रवक्ता रवि कुमार ने बताया कि अंजनी सिंह को चौथी बार प्रदेश नेतृत्व ने महिला प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बनी थी. जदयू जिलाध्यक्ष बिरेंद्र कुमार सिंह कुशवाहा ने कहा कि अंजनी सिंह के निधन से जदयू परिवार शोकाकुल है और इस मुश्किल घड़ी में […]

टीकाकरण में नवगछिया अव्वल तो रंगरा और इस्माइलपुर पीछे || GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नवगछिया – शुक्रवार को नवगछिया अनुमंडल में 100 केंद्रों पर लोगों को एक साथ कोरोना का टीका लगाया गया. नवगछिया शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में कुल मिला कर 27 केंद्रों पर 5420 लोगों को कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण किया गया है. नवगछिया अनुमंडल में नवगछिया पीएचसी टीका देने में अब तक अव्वल रहा है तो रंगरा और इस्माइलपुर सबसे पीछे है. इस्माइलपुर में 950 लोगों का टीका कारण किया गया है. हालांकि इस्माइलपुर में केंद्रों की संख्या काफी कम है और महज पांच पंचायत का एक प्रखंड है, इसलिए आबादी के हिसाब से टीकाकरण को संतोषजनक कहा जा सकता है. लेकिन रंगरा के 12 केंद्रों पर महज 1500 लोगों ने टीकाकरण करवाया है. बिहपुर में 2390, नारायणपुर में […]

नवगछिया नया टोला में गोली चलने की सूचना, पहुंची पुलिस || GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नवगछिया – नवगछिया थाना क्षेत्र के नया टोला में शुक्रवार को देर रात चार से पांच चक्र गोली चलने की सूचना है. स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की है. हालांकि मौके से किसी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है. जानकारी मिली है कि नया टोला के ही रविंद्र शर्मा और पिंटू शर्मा ने गोली बारी की थी. दोनों का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है. सरिता देवी और उसके पुत्र लव कुमार ने कहा कि दोनों आरोपियों ने वर्ष 2017 और 2019 में उनपर गोली चलायी थी. जिसमें वे लोग घायल भी हो गए थे. शुक्रवार की रात को दोनों आरोपियों ने धमकी देते हुए कहा कि तुमलोग आराम से केस उठा लो अन्यथा […]

कदवा व ढोलबज्जा में 1070 लोगों को लगाया गया कोरोना का टीका ||GS NEWS

DESK 040

ढोलबज्जा: कोरोना टीकाकरण अभियान के तहत शुक्रवार को ढोलबज्जा में तीन व कदवा दोनों पंचायतों में सात वैक्सीनेशन केंद्र बनाए गए. जहां कदवा दियारा पंचायत के लोग टीका लगवाने में सबसे आगे दिखे. एएनएम प्रियंका कुमारी ने बतायी कि- कदवा दियारा उप स्वास्थ्य केन्द्र में 18 वर्ष से अधिक उम्र के 130, कंचनपुर कदवा में 100, पकरा टोला में 120 व भरोसा सिंह टोला में 90 लोगों को टीका लगाए गए. खैरपुर कदवा पंचायत के उप स्वास्थ्य केंद्र में 140, मवि कदवा थान में 160 व लोकमानपुर कदवा में 70 लोगों को टीका लगाया.उधर चिकित्सा प्रभारी पदाधिकारी विरेंद्र कुमार ने बताया कि- एपीएचसी ढोलबज्जा में 130, लूरी दास टोला में 70 व धोबिनियां बासा में 60 लोगों ने लगवाए गए […]