December 27, 2020
ढोलबज्जा में, भूमि विवाद निपटाने के लिए सीओ, एसडीएम व एसडीपीओ ने लगाई जनता दरबार || GS NEWS
Barun Kumar Babulढोलबज्जा से मनीष कुमार मौर्य की रिपोर्ट ढोलबज्जा: शनिवार को नवगछिया सीओ विश्वास आनंद, एसडीएम अखिलेश कुमार व एसडीपीओ दिलीप कुमार ने ढोलबज्जा थाना में भूमि विवाद निपटाने के लिए जनता दरबार लगाई. जहां पर्चा धारी जमीन मालिकों की ओर से दिए गए कुल दस आवेदनों पर सुनवाई करते हुए संतोष राय व उपेंद्र मंडल समेत कुल छः लोगों के जमीन से संबंधित विवादों का निष्पादन किया गया. मौके पर ढोलबज्जा थानाध्यक्ष लक्ष्मण राम के साथ अन्य लोग उपस्थित थे. थानाध्यक्ष ने बताया कि- अगले शनिवार को भूमि विवाद निपटारा को लेकर पुनः जनता दरबार लगाये जायेंगे. जहां कदवा ओपी थाना क्षेत्र के भी भूस्वामी पहुंच कर अपने समास्याओं का निवारण करवा सकता है. Barun Kumar Babul