Category Archives: Uncategorized

नवगछिया : वन्य कर्मियों और आनंदवन के कर्मियों को मिला प्रशिक्षण || GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नवगछिया – बॉम्बे नेचुरल हिस्ट्री सोसायटी द्वारा सोमवार को जगतपुर झील में भागलपुर के वन्य कर्मियों एवं भागलपुर के वन्य कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया. इस अवसर पर साइंटिस्ट सुब्रत देवता ने बताया कि जगतपुर झील में बड़ी संख्या में विदेशी पक्षियों का मिलना आश्चर्यजनक है. सबसे ज्यादा तारीफ यहां के लोगों की करनी होगी जो ऐसे पक्षियों को शिकारियों से बचाते हैं. सुब्रत देवता ने कहा कि पक्षियों के लिए यह इलाका ऐतिहासिक रूप से अनुकूल रहा है. उन्होंने कहा कि जगतपुर झील को सुंदरीकरण की जरूरत है. उनकी संस्था इसके लिए प्रयासरत है. सोमवार को करीब 30 कर्मियों को पक्षी संरक्षण एवं संवर्धन के लिए प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षण कार्यक्रम में समाजसेवी मुखिया प्रतिनिधि प्रदीप कुमार यादव, मुंबई […]

नवगछिया : ई रिक्शा चालक पहुचें अनुमंडल नो इंट्री का जताया विरोध || GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नवगछिया : सोमवार को अनुमंडल परिसर नवगछिया में ई रिक्शा चालकों ने नो एंट्री का विरोध जताया. सुबह दस बजे सैकड़ों की संख्या में ई रिक्शा चालक अनुमंडल परिसर पहुंचे. जहाँ एक जनवरी 2021 से शहरी क्षेत्र में लगने जा रहे नो एंट्री का विरोध किया साथ ही अपनी मांगों को अनुमंडल पदाधिकारी तक रखा. ई रिक्शा चालकों का कहना है ई रिक्शा का बाजार में प्रवेश की अनुमति हो अन्यथा किश्त पर लिये ई रिक्शा चालकों के आजीविका पर असर होगा. विदित हो अनुमंडल पदाधिकारी नवगछिया द्वारा शहरी क्षेत्र में जाम से निजात दिलाने की दिशा में एक जनवरी 2021 से शहरी क्षेत्र में दिन में नो एंट्री लगाने का आदेश दिया गया है. जाम से निजात दिलाने की […]

नवगछिया के रसलपुर में आर्थिक तंगी से परेशान होकर कर ली आ’त्म’हत्या ||GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नवगछिया थाना क्षेत्र के रसलपुर निवासी स्व चन्द्रदेव यादव के पुत्र बमबम यादव (32) ने सोमवार शाम रसलपुर स्थित आवास पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है। घटना की जानकारी स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को दी गई. मामले को लेकर पुलिस शव को कब्जे में लेकर परिजनों से पूछताछ की है. परिजनों का कहना है बमबम ऑटो चलाने का काम करता था , बीते कुछ दिनों से आर्थिक तंगी से जूझ रहा था. मदद की आस में कई दिनों से घूम रहा था, सोमवार शाम फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया. वही घटना के बाद परिजनों का रो कर बुरा हाल है. बमबम अपने पीछे पत्नी , दो पुत्री और एक पुत्र को छोड़ गया. Barun Kumar Babul

नारायणपुर से 8 वर्षीय अपहृत बालक खगड़िया के बनदेहरा गांव से बरामद

Barun Kumar Babul0

पुलिस की दबिश हुई तो बच्चे को छोड़कर भाग गए अपहरणकर्ता नारायणपुर के नगरपारा उत्तर पंचायत से अपहृत अमरजीत रजत के 8 वर्षीय पुत्र सूरज कुमार को सोमवार देश शाम नवगछिया और खगड़िया की पुलिस ने छापेमारी कर बरामद कर लिया है. जानकारी मिली है कि पुलिस की दबिश के कारण मोटरसाइकिल पर सवार दो अपराधियों ने बच्चे को खगड़िया के पसराहा थाना क्षेत्र के बनदेहरा गांव के पास छोड़कर भाग गए. बच्चे की बरामदगी के बाद देर शाम उसे पसराहा थाना ले जाया गया और आवश्यक कार्यवाही के बाद बच्चे को नारायणपुर के लिए रवाना किया गया. पुलिस द्वारा छापेमारी अभियान में पसराहा के ही एक युवक सनोज कुमार को हिरासत में लिए जाने की भी सूचना है. अमरजीत […]

रंगरा : नवाचार आइडिया कंपीटिशन में रंगरा से 10 छात्र छत्राओं का चयन, अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे छात्र छत्राएं || GS NEWS

Barun Kumar Babul0

रंगरा – केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग भारत सरकार के तत्वावधान में कक्षा 6 से 10 में अध्ययनरत छात्रों के नवाचार आइडिया कंपटीशन में प्रखंड रंगरा चौक के 10 छात्र छत्राओं का चयन जिला लेवल पर हो गया है. चयनित बच्चों के उनके खाते में सरकार द्वारा 10-10 हजार रुपये दिए जाएंगे. जिला स्तर पर चयनित सभी 10 छात्र छत्राएं अब राज्य स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेंगे. रंगरा चौक प्रखंड के वरीय साधनसेवी मुकेश मंडल ने कहा यह हमारे लिए छोटी परंतु महत्वपूर्ण उपलब्धि है. सभी छात्र छत्राएं और अभिभावक धन्यवाद के पात्र हैं. सागर कुमार, अर्चना कुमारी, मनीषा कुमारी, आहना प्रिया, मानसी कुमारी, अभिनंदन कुमार, रौनक कुमार, उज्जवल राज, शुभम कुमार, रुचि कुमारी शामिल है. Barun Kumar Babul

नारायणपुर : आरसीपी सिंह को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने पर बधाई || GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नारायणपुर – राज्य सभा सांसद आरसीपी सिंह को जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने पर जदयू कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है. मौके पर युवा जदयू के प्रदेश महासचिव सोनू कुमार शर्मा ने बधाई देते हुए कहा कि इनको राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर संगठन और धारदार होगा और युवा वर्ग को अधिक से अधिक मौका मिलेगा. मौके पर शिक्षा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, प्रखंड अध्यक्ष अनिल पटेल, युवा जदयू के पूर्व अध्यक्ष त्रिपुरारी कुमार भारती, रंजीत मंडल, छोटु गोस्वामी, सोनू शर्मा, गौतम गोविंद मंडल, अजय रविदास सहित अन्य जदयू कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है. Barun Kumar Babul

नगर परिषद बनने पर नवगछिया के लोगों में खुशी || GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नवगछिया नगर पंचायत को नगर परिषद में प्रोन्नत किये जाने पर नवगछिया के लोगों ने खुशी जाहिर की है. नवगछिया जदयू के जिलाध्यक्ष विरेंद्र कुमार सिंह कुशवाहा एक प्रेस नोट दे कर कहा है कि मुख्यमंत्री ने नवगछिया वासियों के भावनाओं का सम्मान किया है. श्री सिंह ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि नगर परिषद बनने के बाद नवगछिया में विकास की गति तीव्र होगी. उन्होंने मुख्यमंत्री को बधाई संदेश भी प्रेषित किया है. इधर नवगछिया भाजपा के जिला मंत्री मुकेश राणा, जिला उपाध्यक्ष अजीत कुमार सिंह, भाजपा नगर अध्यक्ष कौशल जयसवाल, नगर महामंत्री प्रवेश कुमार यादव, युवा जदयू के पूर्व जिलाध्यक्ष त्रिपुरारी कुमार भारती, भाजपा जिला मंत्री अजीत पटेल, ज्ञानसक सिंह, सीएनजीएन के अध्यक्ष चंद्रगुप्त साह, अशोक केडिया […]