Category Archives: Uncategorized

नवगछिया : बीसीए में अव्वल आये छात्र छत्राओं को किया सम्मानित || GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नवगछिया – अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जीबी कॉलेज इकाई के द्वारा सम्मान समारोह आयोजित किया गया. कालेज अध्यक्ष अविश कुमार ने बताया कि पीछले दिन तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के बीसीए सेम वन का रिजल्ट घोषित हुआ है. गजाधर भगत महाविद्यालय के छात्रों का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है. अभाविप के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अनुज चौरसिया ने बताया कि अभाविप के द्वारा कालेज टाॅप टेन को सम्मानित किया गया. जिसमें प्रथम स्थान पर रहे निभा कुमारी 415 अंक को महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ प्रोफेसर शिवशंकर मंडल ने सम्मानित किया. दूसरे स्थान पर रहे मनिष कुमार 412 को बीसीए के कोऑर्डिनेटर ने सम्मानित किया तीसरे स्थान पर रहे गौतम कुमार 411 को बीसीए के शिक्षक मयंक सर एवं शैलैश झा एवं अन्य […]

नवगछिया : सरेशाम हथियारों से लैस अपराधियों ने बाइक सवार को ओवरटेक कर लूट की घटना को दिया अंजाम || GS NEWS

Barun Kumar Babul0

गोपालपुर – सरेशाम बेखौफ अपराधियों ने तिनटंगा करारी -नवगछिया पीडब्लूडी 14 नंबर सडक पर मंगलवार की सरेशाम को चपरघट लतरा गाँव के बीच बाइक सवार को ओवरटेक कर हथियार बंद अपराधियों ने कंधे पर रखा बैग, बाइक की चाभी व पाँच हजार रुपये लेकर फरार हो गया. घटना की जानकारी देते हुए पीडित बाइक सवार युवक रितिक भारद्वाज ने बताया कि मैं झंडापुर का रहने वाला हूँ. जिओ कंपनी में रंगरा में मैनेजर के रूप में कार्यरत हूँ. अन्य दिनों की तरह मैं कंपनी का काम कर गोपालपुर होते हुए अपने घर झंडापुर जा रहा था. इसी दौरान मुझे अहसास हुआ कि पैट्रोल पंप के निकट से सफेद रंग का बाइक से मेरा पीछा किया जा रहा है. लतरा गाँव […]

नवगछिया : पेट्रोल पंप से चोरों ने कर ली बोलेरो पीक अप वैन की चोरी || GS NEWS

DESK 020

नवगछिया : खगड़िया जिला के पसराहा निवासी प्रमोद कुमार सिंह का बोलेरो पीकअप वैन नवगछिया थाना क्षेत्र के ज्योति प्रेट्रोल पंप से चोरी हो जाने का मामला प्रकाश में आया है. इस बाबत प्रमोद कुमार सिंह ने नवगछिया थाने में लिखित आवेदन दे कर मामले की प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्रमोद कुमार सिंह का कहना है कि वे चालक रख कर अपने वैन से अखबार की ढुलाई करते हैं. गुरूवार को उनका चालक खगड़िया के महेशखूंट निवासी योगेश चौरसिया भागलपुर से अखबार ले कर मधेपुरा होते हुए सहरसा जा रहा था. रास्ते में गाड़ी खराब हो गयी. चालक ने उनके बोलेरो पीकअप वैन से अखबार को दूसरे वैन पर लोड किया और उनकी खराब पीकअप वैन को ज्योति पेट्रोल पंप […]

नवगछिया में हॉस्पिटल संचालक से मांगी 5 लाख की रंगदारी, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर अपराधी को किया गिरफ्तार || GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नवगछिया : नवगछिया थाना क्षेत्र के नगर पंचायत वार्ड 17 लाल बिहारी कॉलोनी निवासी संजीव कुमार दास से धोबिनिया निवासी राणा फौजी ने 5 लाख की रंगदारी की मांग की. अपराधी द्वारा रंगदारी मांगे जाने के बाद पीड़ित हॉस्पिटल संचालक संजीव कुमार दास ने मामले की प्राथमिकी नवगछिया थाना में दर्ज कराई है. पुलिस ने मामले की प्राथमिकी दर्ज करते हुए तत्काल कार्रवाई कर राणा फौजी को गिरफ्तार कर लिया है. पीड़ित हॉस्पिटल संचालक ने बताया कि वह अपने मकान में ट्रस्ट के माध्यम से हॉस्पिटल संचालित करता है. जहां बाहर से चिकित्सक आकर लोगों का इलाज करते हैं. 27 दिसंबर की सुबह 7:13 मिनट पर मोबाइल नंबर 8352547570 से कॉल किया फोन उठाने पर उन्होंने अपना नाम राणा फौजी […]

नवगछिया : अनुमंडल अनुश्रवण समिति की हुई बैठक ||GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नवगछिया अनुमंडल कार्यालय में सोमवार को एसडीओ अखिलेश कुमार की अध्यक्षता में अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक में जन वितरण प्रणाली को लेकर प्रखंडवार समीक्षा की गई. बैठक के दौरान पिछले बैठक में लिए गए प्रस्ताव पर सदस्यों एवं पदाधिकारियों चर्चा की गई. जिसमें सदस्यों द्वारा बताया गया कि पूर्व के प्रस्ताव पर काम किया गया है और सुधार भी हुआ है. अनुश्रवण समिति के सदस्यों ने बताया कि प्रखंड मुख्यालय के आरटीपीएस काउंटर पर राशनकार्ड बनने के लिए आवेदन नहीं लिया जाता है. जिसके कारण जिन लोगो का कार्ड नहीं बना है उसे काफी परेशानी होती है. एसडीओ ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को प्रखंड आरटीपीएस काउंटर पर आवेदन लिए जाने के संदर्भ में निर्देश दिए जाने […]

गोपालपुर : कांग्रेस कर्मियों ने मनाया कांग्रेस का स्थापना दिवस ||GS NEWS

Barun Kumar Babul0

गोपालपुर – लत्तीपाकर धरहरा स्थित गोपालपुर प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में सोमवार की दोपहर को प्रखंड अध्यक्ष अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में कांग्रेस का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया. इस मौके पर कांग्रेस जनों ने संस्थापक एच ओह ह्यूम को नमन करते हुए पार्टी संगठन में नई उर्जा लाने का संकल्प लिया. इस मौके पर महादलित बस्ती में फल व मिठाई का वितरण किया गया. मौके पर जिला उपाध्यक्ष शीतल प्रसाद सिंह निषाद, विनय कुँवर, बाल्मिकी कुँवर, सुरेन्द्र प्रसाद सिंह, नवीन चौधरी, अकबर अली, मो निजाम, सुनील चौधरी, विनोद मंडल वगैरह की मौजूदगी देखी गई. Barun Kumar Babul

नवगछिया : समारोह पूर्वक मनाया गया कांग्रेस का स्थापना दिवस || GS NEWS

Barun Kumar Babul0

अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटि स्थापना दिवस व कांग्रेस सेवा दल का दल दिवस भागलपुर जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष शीतल प्रसाद सिंह निषाद के नेतृत्व में गौशाला रोड नवगछिया स्थित तालाब के निकट कांग्रेस के कैंप कार्यालय में समारोह पूर्वक मनाया गया. इस अवसर पर कांग्रेस जनों ने संस्थापक एच ओह ह्यूम को नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित किया. इस अवसर पर श्री निषाद ने कांग्रेस जनों को संबोधित करते हुए कहा कि स्थापना के साथ ही भारत की आजादी की नींव पड गई थी. कांग्रेस की विचारधारा व धर्मनिरपेक्षता, सामाजिक समरसता एवं बंधुत्व का प्रचार प्रसार करने का संकल्प लिया गया. युवाओं को कांग्रेस से अभियान चला कर जोडने का संकल्प लिया गया. मौके पर शीतल प्रसाद सिंह निषाद ,शीला देवी […]

नवगछिया : ताइक्वांडो खिलाड़ी को दिया गया बेल्ट प्रमोशन टेस्ट का प्रमाण पत्र ||GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नवगछिया : भागलपुर जिला ताइक्वांडो संघ के तत्वावधान प्रमाण पत्र का वितरण सोमवार को हाईस्कुल नवगछिया मे किया गया. जिला ताइक्वांडो संघ के महासचिव घनश्याम प्रसाद ने बेल्ट प्रमोशन टेस्ट मे उतीर्ण खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया. बेल्ट प्रमोशन टेस्ट मे उतीर्ण खिलाड़ियों को बिहार ताइक्वांडो संघ के द्वारा प्रमाण पत्र जारी किया गया . इस अवसर पर ताइक्वांडो कोच मो नाजिम, मणिश्याम कुमार, अंतरराष्ट्रिय खिलाड़ी सह कोच जेम्स, खेल संघ के अखिलेश पाण्डेय आदि उपस्थित थे. कार्यक्रम के दौरान ताइक्वांडो खिलाड़ी जिनी ख़ातून, बिट्टु कुमार, मो अरमान, अवन्तिका कुमारी,कलश कुमारी, अमृत राज,राजा कुमार, शिवम, अभिनव तन्मय, प्रियान्शु, हरिओम कुमार, हर्ष कुमार, प्रिया कुमारी, मीनाक्षी कुमारी, अन्नया कुमारी, सोनाक्षी, अंकित राज, अर्जित आनंद, अन्नया वतशल्या, पीयूष कुमार को […]