Category Archives: गोपालपुर

सरकारी अनाज की कालाबाजारी करने के मामले में गोपालपुर एमओ सहित डुमरिया के 2 डीलरों पर मुकदमा ||GS NEWS

DESK 040

डीलर द्वारा सरकारी अनाज की कालाबाजारी करने के मामले को लेकर गोपालपुर प्रखंड के एमओ ओम प्रकाश एवं डुमरिया चपरघट पंचायत अंतर्गत डुमरिया के डीलर कृत नारायण मंडल एवं आशा कुमारी सहित कुल 5 लोगों पर अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी नवगछिया के कोर्ट में नालसीवाद संख्या 14/22 नालसीवाद दायर किया गया है। दायर किए गए नालसीवाद में परिवादी गोपालपुर थाना क्षेत्र के डुमरिया निवासी राम प्रसाद मंडल ने बताया है कि पिछले 29 दिसंबर की देर रात्रि ग्रामीणों के सहयोग से उन्होंने डीलर कृत नारायण मंडल एवं आशा कुमारी द्वारा कालाबाजारी के लिए ले जा रहे  एक पिकअप पर लदे 80 बोरे सरकारी अनाज को पकड़ लिया ।इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना नवगछिया डीएसपी को दी। नवगछिया डीएसपी द्वारा घटनास्थल […]

कलयुगी बेटे ने पिता से ही मांगी 10 लाख की रंगदारी,पिता ने पुत्र के विरुद्ध गोपालपुर थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी ||GS NEWS

DESK 040

रिपोर्ट:-निभाष मोदी, भागलपुर। कलयुगी बेटे ने पिता से ही दस लाख का डिमांड कर दिया है, गोपालपुर थाना क्षेत्र के तिरासी गांव के निवासी रणधीर प्रसाद सिंह ने अपने बड़े बेटे विकास कुमार उर्फ बिट्टू सिंह के विरुद्ध थाने में आवेदन दिए हैं। वहीं उन्होंने बताया कि मेरा बड़ा पुत्र हमसे दस लाख रुपये का रंगदारी मांग रहा है। नहीं देने पर हमारे साथ मारपीट किया। मेरे गाड़ी का शीशा भी फोड़ दिया है। अपनी सुरक्षा को लेकर थाने में आवेदन दिए हैं।वही विस्वस्थ सूत्रों ने बताया की रणधीर प्रसाद सिंह को अनुकंपा पर कोलवरी बोकारो में नौकरी लगा और अब वह रिटायर हो गए है। बड़ा पुत्र विकाश कुमार जो की दस साल पूर्व ही भारत सरकार के आर्मी […]

विमला देवी नेत्रालय के डा. संदीप गुप्ता द्वारा डिमाहा गांव में लगाया गया नेत्र जाँच शिविर ||GS NEWS

DESK 040

विमला देवी नेत्रालय गौशाला रोड नवगछिया के डा. संदीप कुमार गुप्ता द्वारा डिमाहा गांव के पंचायत कृषि कार्यालय में 148 नेत्र रोग मरीजों की जांच कर निःशुल्क दवा का वितरण किया गया। 31 मरीजों को मोतियाबिन्द के ऑपरेशन हेतु विमला देवी नेत्रालय बुलाया गया। शिविर में कोविड प्रोटोकॉल का पालन किया गया। मरीजों के बीच मास्क व सेनिटाइजर का वितरण किया गया। मौक़े पर पैक्स अध्यक्ष अजय कुमार चौधरी व ग्रामीणों ने सराहनीय सहयोग किया। मौके पर नेत्रालय के सहयोगी शोएब आलम, गौतम चौधरी ल बिट्टू शर्मा वगैरह की मौजूदगी देखी गई। DESK 04

गोपालपुर में पंजाब मुख्यमंत्री एवं राहुल गांधी का किया पुतला दहन ||GS NEWS

DESK 040

गोपालपुर प्रखंड में पंजाब के मुख्यमंत्री के साथ राव राहुल गांधी का पुतला दहन प्रखंड के युवा मोर्चा के अध्यक्ष कृष्णा सिंह के नेतृत्व में किया गया। इस मौके पर युवा मोर्चा के नेताओं ने कहा कि पंजाब की कांग्रेस सरकार द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में सेंध लगाया हैं। युवा मोर्चा ने राहुल गांधी व पंजाब के मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया हैं। भारतीय जनता पार्टी की ओर से किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष जितेंद्र कुमार उर्फ गुलाबी सिंह, जिला महामंत्री आलोक सिंह ने कांग्रेस नेता से पूछा है कि किस राजनीति के तहत प्रधानमंत्री के काफिले को बीच पुल पर पंजाब में रोका गया। इस घटना की हम लोग निंदा करते हैं। DESK 04