Category Archives: गोपालपुर

बाढ़ एवम बरसात के पानी जमा रहने को लेकर जल्द ही निकासी पर निर्णय ||GS NEWS

DESK 040

गोपालपुर प्रखंड के अलग-अलग हिस्सों में बाढ़ एवं बरसात के पानी दिसंबर तक जमा रहने को लेकर के जल्द ही इस की निकासी पर निर्णय लिया जाएगा। इसको लेकर के हम लोग विधानसभा स्तर पर मुद्दा उठाकर सरकार से इस पर तत्काल निर्णय लेने का मांग करेंगे। यह बात बिहपुर विधानसभा के विधायक इंजीनियर शैलेंद्र ने कही। उन्होंने कहा कि जलजमाव की समस्या से हजारों की किसानों को भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इंजीनियर शैलेंद्र नवनिर्वाचित मुखिया से मिलने सैदपुर गांव पहुंचे थे। यहां पर मुखिया वीणा देवी को जीत की बधाई दी। इस मौके पर पूर्व मुखिया जितेंद्र कुमार गौतम एवं कई स्थानीय लोग पूर्व सांसद भाजपा के नेता अनिल यादव आदि लोग उपस्थित थे। DESK […]

फर्जी जाति प्रमाण पत्र दाखिल कर जीत लिया चुनाव ||GS NEWS

DESK 040

वार्ड सदस्य ने फर्जी जाति प्रमाण पत्र दाखिल कर चुनाव जीत लिया है। इस संबंध में तिनटंगा करारी निवासी परमानंद पटेल ने निर्वाची पदाधिकारी गोपालपुर को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है। बताया कि ग्राम तिनटंगा करारी के वार्ड नंबर 10 से वार्ड सदस्य का उम्मीदवार था। इसी वार्ड से सुबल राय भी उम्मीदवार थे। यह सीट अतिपिछड़ा जाति के लिए आरक्षित हैं। पंचायत चुनाव में सुबल राय ने सदस्य हेतु नामांकन पत्र दाखिल किया। जिसमें फर्जी धानुक जाति का जाति प्रमाण पत्र संलग्न किया। और वह इस वार्ड से चुनाव जीत भी गए। सुबल राय का जाति प्रमाण पत्र फर्जी हैं। आवेदन की जांच कर कार्रवाई की जाए। आवेदन की प्रतिलिपि जिला निर्वाचन पदाधिकारी भागलपुर, निर्वाचन आयोग पटना, […]

महिलाओं के साथ डांस करतें गोपालपुर JDU विधायक का वीडियो हुआ वायरल ||GS NEWS

DESK 040

विधायक गोपाल मंडल का महिला के साथ डांस करने वाला वीडीओ काफी तेजी से वायरल हो रहा हैविधायक गोपाल मंडल का महिला के साथ डांस करने वाला वीडीओ काफी तेजी से वायरल हो रहा हैं। सत्ताधारी दल के विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ़ गोपाल मंडल लगातार अपनी हरकतों से लगातार चर्चा में रहते हैं। इस बार एक शादी समारोह में महिला के साथ डांस करते हुए वीडीओ वायरल किया गया। वीडीओ फेसबुक, व्हाटसअप व इंस्टाग्राम पर तेजी से लोग शेयर कर रहे हैं। डीजे के धुन पर विधायक डांस कर रहे हैं। वीडीओ में गोपाल मंडल विवाह के मौके पर महिलाओं के साथ डांस कर रहे हैं। फेसबुक पर इसकों लेकर लोग कमेंट पास भी कर रहे हैं। DESK 04

चोरी की अलग -अलग घटना से दुकानदार दहशत में ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया व गोपालपुर थाना क्षेत्र में चोरी की अलग -अलग घटनाओं से दुकानदारों व आमलोगों में दहशत व्याप्त है।मिली जानकारी के अनुसार नवगछिया नगर थाना क्षेत्र के एनएच 31 पर बस स्टैंड के निकट स्थित खादी भंडार की दीवार में सेंधमारी कर चरखे का हजारों रुपये का सामान अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ली गई। गोपालपुर थाना क्षेत्र के गोसाईं गांव चौक पर सत्यम जनरल स्टोर में अज्ञात चोरों द्वारा हजारों रुपये चोरी कर ली गई। खादी भंडार नवगछिया के संचालक द्वारा नवगछिया थाना में व सत्यम जनरल स्टोर के संचालक द्वारा गोपालपुर थाना में लिखित आवेदन दिया गया है। नवगछिया व गोपालपुर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आवेदन के आलोक में जांच की जा रही है। DESK 04

विद्युत विभाग कार्यालय में 16 लाख रुपए लूट होने के मामले में लेखापाल व नाइट गार्ड को किया निलंबित ||GS NEWS

DESK 040

गोपालपुर थाना क्षेत्र के अन्तर्गत नवगछिया विद्युत विभाग के कार्यालय में पिछले दिनों लॉकर से सोलह लाख रुपए लूट होने के मामले में उच्चस्तरीय जांच के बाद लेखापाल उपेन्द्र शर्मा व नाइट गार्ड ज्योतिष प्रसाद के तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।बताते चलें कि मार्च महीने में 16 लाख रुपये विद्युत कार्यालय के लॉकर से लूट हो गया था। इस मामले को लेकर गोपालपुर थाना में मामला दर्ज करवाया गया था। हालांकि पुलिस द्वारा अब तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं कर पाई हैं। कार्यपालक अभियंता इंदुभूषण काश्यप ने बताया कि विभाग द्वारा उच्चस्तरीय जांच के बाद कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि निलंबन की अवधि में जमुई विद्युत कार्यालय में लेखापाल व बिहपुर सब […]