Category Archives: गोपालपुर

गोपालपुर मकन्दपुर चौक एनएच 31 तक लगा भीषण जाम ||GS NEWS

DESK 040

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के कारण सोमवार को 11 बजे दिन के बाद से ही गोपालपुर से मकंदपुर चौक तक जाम रहने के कारण एनएच 31 व गोपालपुर पीडब्लूडी सडक पर फकरतकिया के निकट एंबुलेंस में फंसा रहा।आने -जाने में लोगों को काफी कठिनाई का सामना करना पडा। इस जाम के कारण कई लोग अपने जरूरी कार से निकलने के बाद भी समय पर नहीं पहुंच पाए। जाम नवगछिया ब्लॉक से लेकर के गोपी ढाबा तक मकनपुर चौक से गोसाईगांव तक एवं चपरघट से गोपालपुर प्रखंड मुख्यालय तक लगा हुआ था। इस जाम में स्कूली बच्चे भी फंसे हुए थे। जाम को लेकर के स्थानीय लोगों ने बताया कि पंचायत चुनाव को लेकर के नामांकन करने जा रहे हैं लोगों के […]

गोपालपुर प्रखंड में पंचायत चुनाव में सोमवार को 293 प्रत्याशियों ने करवाया नामांकन ||GS NEWS

DESK 040

गोपालपुर प्रखंड में पंचायत चुनाव के लिए गोपालपुर प्रखंड कार्यालय में 293 प्रत्याशियों ने नामंकन करवाया। इस संबंध में निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ ने जानकारी देते हुए बताया कि मुखिया पद के लिए 30 प्रत्याशी, पंचायत समिति के लिए 20 प्रत्याशी, सरपंच पद के लिए 13 प्रत्याशी, वार्ड सदस्य के लिए 165 प्रत्याशी, पंच के लिए 65 प्रत्याशियों ने नामांकन करवाया। सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए थे। गोपालपुर थानाध्यक्ष नीरज कुमार, पुलिस पदाधिकारी के साथ मौजूद थे। वहीं इस्माइलपुर प्रखंड में भी नामांकन कार्य सोमवार को नियमित रूप से जारी रहा। बीडीओ ने बताया कि यहां पर 50 से अधिक उम्मीदवारों ने मुखिया सरपंच पंचायत समिति ग्राम पंचायत सदस्य एवं पंच पद के उम्मीदवार ने नामांकन किया है। DESK […]

गोपालपुर जिलापरिषद पद पर 4 नें दिया नामांकन ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया अनुमंडल कार्यलय में जिला परिषद के चुनाव के लिए पांच प्रत्याशी ने नामंकन करवाया। इस संबंध में अनुमंडल पदाधिकारी यतेंद्र कुमार पाल ने जानकारी देते हुए बताया कि गोपालपुर प्रखंड के जिला परिषद के लिए गोपालपुर प्रखंड के सैदपुर निवासी विकास कुमार भारती की पत्नी निशा भारती ने नामंकन करवाया हैं। तिनटंगा निवासी मुकेश कुमार की पत्नी ब्युटी कुमारी, लड्डु मंडल की पत्नी रूपम प्रिया राज देवी, सिघिंया मकंदपुर निवासी मदन कुमार की पत्नी खुश्बु देवी ने नामंकन करवाया। इस्माइलपुर प्रखंड के जिला परिषद पद के लिए इस्माइलपुर के मालपुर निवासी विपिन कुमार मंडल की पत्नी बबीता कुमारी ने नामंकन करवाया हैं। DESK 04

गोपालपुर से जिला परिषद पद पर निवर्तमान जिप निशा भारती ने दिया नामांकन ||GS NEWS

DESK 040

अंतिम 11 चरण में हो रहे पंचायत चुनाव में नामांकन का दौर जारी है इस बीच नवगछिया अनुमंडल के गोपालपुर जिला परिषद क्षेत्र से निवर्तमान जिला परिषद निशा भारती पति विकास भारती ने सोमवार को अपना नामांकन अनुमंडल पदाधिकारी के कार्यालय में दर्ज कराया है वही नामांकन के बाद बाहर निकलने पर प्रत्याशी के समर्थकों ने उन्हें फूल मालाओं से स्वागत किया मौके पर प्रत्याशी के. प्रतिनिधि सह पूर्व जिला परिषद सदस्य विकास कुमार भारती ने कहा कि उन्हें गोपालपुर प्रखंड की जनता का पूर्व से प्यार मिल रहा है और हमेशा मिलता रहा है । वे जनता को इसके लिए बहुत बहुत धन्यवाद देते है । सरकार की गाइडलाइंस के अनुसार उन्हें जितना भी कार्य मिला उन्होंने बखूबी ईमानदारी […]

गोपालपुर से जिला परिषद पद पर रूपम प्रिया राज ने दिया नामांकन कहा, बार बार हो रहें ठगी का शिकार – एक बार बेटी को भी करें स्वीकार ||GS NEWS

DESK 040

विगत 20 वर्षों से जिला परिषद पद पर जिस तरह से मतदान कर मतदाताओं ने अपने आप को उस समय तो संतुष्ट कर लिया लेकिन उसके बाद पश्चाताप के अलावा कुछ नहीं मिला ।। बार-बार एक ही शिकायत रहा कि जीतने वाले जनप्रतिनिधि कोई कार्य नहीं करते इसका सबसे बड़ा है कि मतदान करते समय कोई भी सूझबूझ व अपनी जागरूकता ना दिखाने के बजाए आंख मूंद कर किसी पर भरोसा कर उन्हें वोट दे देते हैं इसलिए इस बार ठगी का ना हो शिकार बेटी को करें स्वीकार यह कहना था नामांकन पर्चा दाखिल करने के बाद गोपालपुर जिला परिषद प्रत्याशी रूपम प्रिया राज का । उन्होंने कहा कि उनका मायका गोड़िहारी सैदपुर है । व ससुराल खरीक प्रखंड […]

गोपालपुर जिलापरिषद हेतु आज 22 नवंबर को रूपम प्रिया राज देगी नामांकन||GS NEWS

DESK 040

पंचायत चुनाव के अंतिम 11वें चरण में नवगछिया अनुमंडल के गोपालपुर प्रखंड में चुनाव होना हैं । वहीं जिला परिषद पद के लिए प्रत्याशी रूपम प्रिया राज देवी आज 22 नवंबर सोमवार को अपना नामांकन नवगछिया अनुमंडल कार्यालय में दाखिल करेंगी । वहीं जिला परिषद प्रत्याशी के भाई पूर्व प्रत्याशी विभाष कुमार भारती ने बताया कि पहली बार जिलापरिषद पद से उनकी बहन रूपम प्रिया राज जिनका मायका सैदपुर गोडीहरी हैं . एवं आवास हरनाथचक में हैं इसबार चुनावी मैदान में है जो गोपालपुर से जिला परिषद पद पर चुनाव लड़ेगी । इस बाबत लगभग दो-तीन महीने से हर गांव में जाकर जनसंपर्क कर ही हैं लोगों से मिल रही हैं व सबलों जिला परिषद के बारे में बता रहीं […]

नवगछिया : सैकड़ों वर्षों से बड़ी मकंदपुर के कार्तिक स्थान में हो रही पूजा अर्चना, 24 को होगा प्रतिमा का विसर्जन ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया अनुमंडल के गोपालपुर प्रखंड के बड़ी मकनपुर में स्थापित कार्तिक स्थान में सैकड़ों वर्षो से भगवान कुमार कार्तिकेय की प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना किया जा रहा है । वहीं इस बाबत मंदिर के व्यवस्थापक शंभू चौधरी ने बताया कि सैकड़ों वर्षो से यहां पूजा अर्चना की जा रही है इस वर्ष 18 नवंबर को प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा कर प्रतिमा स्थापित की गई है । वहीं 24 नवंबर को प्रतिमा का विसर्जन ग्रामीणों के द्वारा स्थानीय गंगा घाट पर किया जाएगा । कार्तिक पूजा के अवसर पर ग्रामीण मेला का भी आयोजन किया गया । वहीं मौक़े पर कई अन्य भी उपस्थित थे । DESK 04

गोपालपुर के बुधुचक एवं बिंदटोली में जिलापरिषद प्रत्याशी रूपम प्रिया राज नें किया जनसंपर्क ||GS NEWS

DESK 040

गोपालपुर प्रखंड में पंचायत चुनाव 12 दिसंबर को होना है वहीं नाम अंकित चल रहा है वहीं नामांकन के कई माह पूर्व से ही गोपालपुर जिला परिषद पद के प्रत्याशी रूपम प्रिया राज लगातार क्षेत्र में जनसंपर्क कर रही है । वहीं शनिवार को रूपम प्रिया राज नें गोपालपुर प्रखंड के बिंदटोली एवं बुधुचक में जनसंपर्क किया । मौके पर उपस्थित लोगों को रूपम प्रिया राज ने संबोधित करते हुए कहा कि सोच समझ कर अपना मतदान करें आपका मतदान अगला 5 साल का भविष्य तैयार करता है आप गोपालपुर प्रखंड क्षेत्र की जनता को पूर्व से जनप्रतिनिधियों ने ठगा है इसलिए अब ठगी के शिकार ना हो सोच समझकर सही प्रत्याशी का चयन करें । मौके पर गाँव में […]