August 24, 2020
विधानसभा चुनाव: बिहार के सभी जिलों के डीएम के साथ आयोग की अहम बैठक आज GS NEWS
Barun Kumar Babulबिहार विधानसभा चुनाव को लेकर भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा कोरोना संक्रमण के बीच चुनाव प्रक्रिया के लिए दिशा-निर्देश जारी किए जाने के बाद सोमवार को आगोग की बैठक सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी के साथ होगी। वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से होने वाली इस बैठक की अध्यक्षता बिहार के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी एच आर श्रीनिवास करेंगे। इस बैठक में विधानसभा चुनाव से जुड़े सभी प्रमुख पहलुओं पर चर्चा की जाएगी। ईवीएम की जांच, ईवीएम की सुरक्षा, मतदाता सूची में नाम अंकित किये जाने, सभी बूथों को चिन्हित करने के बाद वहां उपलब्ध सुविधाओं का आकलन, चुनावी सभाओं को लेकर चुनाव आयोग के निर्देशानुसार तैयारी, मतदाता जागरूकता कार्यक्रम सहित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा व कार्य की प्रगति की समीक्षा […]