Category Archives: गोपालपुर

मोटरसाइकिल के धक्के से वृद्धा की मौत  || GS NEWS

DESK 04 B0

नवगछिया – गोपालपुर थाना क्षेत्र के डुमरिया चौक के समीप रंगरा सुकटिया पीडब्ल्यूडी सड़क मार्ग पर एक मोटरसाइकिल सवार ने सड़क किनारे खड़ी एक वृद्धा को जोरदार तरीके से धक्का मार दिया.  जिससे कि वह गंभीर रूप से घायल हो गई. घायल अवस्था में स्थानीय लोगों ने उसे उठाकर इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया।जहां  इलाज के दौरान वृद्धा की मौत हो गई. मृतका की पहचान राधा देवी (60 वर्ष) पति स्वर्गीय सूरजी मंडल के रूप में की गई है. मृतका के इकलौते पुत्र फंटूश मंडल ने पुलिस को बताया कि उनकी मां बासा से खाना लाने के लिए अपने घर जा रही थी. इसी दौरान गांव  के ही एक मोटरसाइकिल चालक बोरे में सब्जी लादकर उत्तर दिशा की […]

इस्माईलपुर : सीसीटीएनएस के जिला कोऑर्डिनेटर ने प्रोग्राम अधिकारी के साथ लिया जायजा ||GS NEWS

DESK 040

इस्माइलपुर थाने का सीसीटीएनएस के जिला कोऑर्डिनेटर ऋतुराज कुमार ने पुलिस जिला नवगछिया की प्रोग्राम अधिकारी के साथ जायजा लिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जिले में 9 स्कूयूटीव असिस्टेंट एवं 9 कॉन्स्टेबल को नियुक्त किया गया है। इनके द्वारा सभी थाने में सभी केस जो थाना स्तर पर किया जा रहा है उसे बिहार सरकार द्वारा खोलें बनाए गए वेबसाइट पर लोड किया जाता है। उन्होंने बताया कि इस्माइलपुर में बाढ़ के समय में सीसीटीएस का कुछ सामान खराब होने की जानकारी मिली थी। जिसको लेकर के जिला कोऑर्डिनेटर के साथ निरीक्षण किया है। उन्होंने बताया कि ढोलबज्जा एवं इस्माइलपुर थाने का निरीक्षण किया है।रोड पर लावारिस घूमने को लेकर के 3 को पुलिस ने लिया हिरासत मेंधारा […]

गोपालपुर : बिजली विभाग द्वारा विशेष छापेमारी अभियान के तहत बिजली चोरी का 3 लोगों पर मुकदमा दर्ज ||GS NEWS

DESK 040

गोपालपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर एवं गोरियारी गांव में अलग-अलग जगहों पर बिजली विभाग द्वारा विशेष छापेमारी अभियान के तहत बिजली चोरी का 3 लोगों पर मुकदमा दर्ज गोपालपुर थाने में बिजली विभाग के कनीय अभियंता अनुराग सिंह के आवेदन पर किया गया है इस मामले को लेकर के गोपालपुर थाना अध्यक्ष नीरज कुमार ने. बताया कि गोपालपुर के महेश्वर राम लुखरी देवी एवं महेश्वरी सिंह के ऊपर मामला दर्ज किया गया है। इनके ऊपर विभाग के द्वारा अलग अलग से जुर्माना भी किया गया है जिसमें महेश्वर राम के ऊपर 92081 रुपया लुगड़ी देवी 12474 रुपया एवं महेश्वर सिंह के ऊपर ₹22141 का जुर्माना किया गया है। DESK 04

गोपालपुर एवं इस्माइलपुर प्रखंड में कचरा प्रोसेसिंग यूनिट का निर्माण कार्य प्रारंभ ||GS NEWS

DESK 040

अनुमंडल के गोपालपुर एवं इस्माइलपुर प्रखंड में कचरा प्रोसेसिंग यूनिट का निर्माण कार्य मनरेगा से प्रारंभ किया गया है। गोपालपुर में नमामि गंगे योजना के तहत चयनित पहुंच पंचायतों में यह कार्य तत्काल प्रारंभ हुआ है। जिसमें करारी तिनटेंग, सैदपुर, गोपालपुर डिमहा अभिया पंचगछिया एवं गोसाई गांव पंचायत है इसमें गोपालपुर एवं अन्य पंचायतों में इसका कार्य शुरू हो चुका है। इस्माइलपुर में चार पंचायतों में दो पंचायतों में कार्य प्रारंभ हो गया है। जिसमें मनरेगा के तहत कार्य किया जा रहा है। इस्माइलपुर के प्रखंड विकास पदाधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि कचरा प्रबंधन को लेकर के लगभग 10 लाख की लागत से यह निर्माण कार्य हो रहा है। यह कार्य मनरेगा से किया गया है। इस प्रखंड में […]

ख़रीक : दिव्यांगता प्रमाण पत्र के लिए शिविर का होगा आयोजन || GS NEWS

DESK 04 B0

सर्वोच्च न्यायालय द्वारा पारित आदेश के अनुपालन के क्रम में राज्य परियोजना निदेशक बिहार शिक्षा परियोजना पटना के आदेशानुसार 6 से 18 आयु वर्ग के विशेष आवश्यकता वाले दिव्यांग बच्चों के दिव्यांग का प्रमाण पत्र एवं यूडी आईडी कार्ड निर्माण हेतु मेडिकल बोर्ड द्वारा प्रत्येक प्रखंड में शिविर का आयोजन होना सुनिश्चित है. नवगछिया अनुमंडल के नवगछिया प्रखंड में 14 जून, रंगरा प्रखंड में 15जून, खरीक प्रखंड में 16 जून, बिहपुर प्रखंड में 17 जून, नारायणपुर प्रखंड में 18 जून , गोपालपुर प्रखंड में 20 जून ,एवं 21 जून को इस्माइलपुर प्रखंड में शिविर का आयोजन होना सुनिश्चित हुआ है. उक्त शिविर में निर्धारित तिथि को प्रखंड संसाधन केंद्र में सभी विद्यालय के प्रधान को आदेशित किया गया है वे […]

गोपालपुर के पोखरिया में मारपीट में एक घायल ||GS NEWS

DESK 040

रिपोर्ट-निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर जिला में अपराध और घरेलू आपसी हिंसा लगातार बढ़ते जा रहा है वही एक मामला नवगछिया अनुमंडल के गोपालपुर थाना क्षेत्र के पोखरिया गांव का सामने आ रहा है । जहां मामूली जमीन विवाद को लेकर बड़े भाई ने छोटे भाई धरवेंद्र कुमार यादव को अपने ही भाई अवधेश यादव को कुदाल से काटने का आदेश दिया और छोटा भाई ने कुदाल से उक्त घायल पर वार करके सर को काटा और अवधेश यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। वही घायल का बेहतर इलाज के लिए जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय लाया गया ।वही घायल का गंभीर हालत बना हुआ है।वही हम आपको बतादे की चतुरी यादव को कुल छह पुत्र है। सबों में जमीन और […]

गोपालपुर प्रखंड के सीडीपीओ को मोबाइल पर धमकी देने व अश्लील मैसेज भेजने के आरोप में  कुख्यात अपराधी उपप्रमुख बाबूमनि यादव उर्फ़ कमांडो यादव को गोपालपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार ||GS NEWS

DESK 040

गोपालपुर  – गोपालपुर थाना क्षेत्र के कमला कुंड निवासी बाबूमनि यादव उर्फ़ कमांडो यादव को गोपालपुर पुलिस ने गोपालपुर प्रखंड के बाल विकास परियोजना पदाधिकारी संगीता कुमारी लिखित आवेदन के आलोक में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है.  क्या है मामला –  बाबूमनि यादव उर्फ कमांडो यादव अपने पंचायत से पंचायत समिति का सदस्य जाकर गोपालपुर प्रखंड कउपप्रमुख पद पर काबिज हुए हैं. कमांडो यादव के ऊपर हत्या सहित विभिन्न तरह के संगीन मामलों का नामजद आरोपित है.  इन दिनों वह जमानत पर जेल से बाहर है. मिली जानकारी के अनुसार गोपालपुर की सीडीपीओ  संगीता कुमारी को दो जून की देर रात को कमांडो यादव द्वारा अभद्र भाषा का प्रयोग कर धमकी दिया गया. सीडीपीओ ने गंभीरता से लेते […]