Category Archives: नवगछिया

स्वामी आगमानंद जी महाराज करेंगे ‘कौन बनेगा चैंपियन’ का उद्घाटन, तैयारी अंतिम चरण में ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया संवाददाता। परमहंस स्वामी आगमानंद जी महाराज के निर्देशन में ज्ञान वाटिका विद्यालय, नवगछिया में कल रविवार 23 नवंबर 2025 को लोकप्रिय शैक्षणिक कार्यक्रम ‘कौन बनेगा चैंपियन (केबीसी-2) हॉट सीट गेम’ का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में ज्ञान, आत्मविश्वास और प्रतिस्पर्धात्मक भावना को प्रोत्साहित करना है। विद्यालय परिसर में सुबह 11 बजे से कार्यक्रम की शुरुआत होगी। आयोजन को लेकर विद्यालय प्रबंधन द्वारा तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पूरे परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है, ताकि प्रतिभागियों और दर्शकों के लिए उत्साहपूर्ण वातावरण तैयार किया जा सके। इस अवसर पर बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, अभिभावक और स्थानीय लोग शामिल होने की संभावना है। कार्यक्रम में प्रतिभागी ‘हॉट सीट’ पर बैठकर सामान्य ज्ञान से […]

कांड में फरार अभियूक्त गिरफ्तार ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया । 16 अक्टूबर 2024 को वादिनी द्वारा लिखित आवेदन दिया गया कि भवानीपुर थानांतर्गत भ्रमरपुर स्थित इनके मिठाई के दुकान से कुछ व्यक्तियों के द्वारा डरा-धमकाकर चीनी, मैदा, रिफाईन एवं अन्य सामान लेकर भाग गया। इस संबंध में भवानीपुर थाना कांड संख्या- 158/24, धारा- 308(2)/303(2)/112/3(5) बीएनएस दर्ज किया गया। कांड अनुसंधान के क्रम में पूर्व में एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया था एवं अन्य वांछित अभियुक्तों के विरूद्ध छापेमारी की जा रही थी। उसी क्रम में शुक्रवार को भवानीपुर थाना क्षेत्र के नगरपारा निवासी गंभीर सिंह पिता त्रिभुवन सिंह को गिरफ्तार किया गया। अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार गंभीर सिंह का अपराधिक इतिहास रहा है। DESK2025

मादक पदार्थ तस्करी मामलें में फरार अभियुक्त गिरफ्तार  ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया : नवगछिया एसपी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार 25 मार्च 2024 को नवगछिया थाना टीम द्वारा वाहन जाँच के दौरान थाना क्षेत्र अंतर्गत बाबा विशराउत पुल के पास 04 किलोग्राम गांजा के साथ मोटरसाईकिल रजिस्ट्रेशन नंबर- जेएच 17 आर- 1256 जप्त किया गया था। इस संबंध में नवगछिया थाना कांड संख्या- 95/24, धारा- 8/20(बी)/(ii) (बी) /25/29 एनडीपीएस एक्ट दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। उसी क्रम में गुरुवार को कांड में संलिप्त अभियुक्त बांका जिला के धनकुंड थाना क्षेत्र के बबुरा निवासी चंदन यादव पिता उपेंद्र यादव को गिरफ्तार किया गया। अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। DESK2025

नवगछिया प्रीमियर लीग का भव्य उद्घाटन आज, पिच पर हुई पूजा अर्चना ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया । नवगछिया के कचहरी मैदान में शनिवार सुबह 11 बजे से नवगछिया प्रीमियर लीग (NPL) का भव्य शुभारंभ होगा । उद्घाटन से पहले शुक्रवार को मैच पिच पर विशेष पूजा अर्चना की गई, जिससे खिलाड़ियों और दर्शकों में उत्साह और बढ़ गया हैं । उद्घाटन मुकाबले में नवगछिया थंडर्स और नवगछिया रॉयल्स की टीमें आमने-सामने होगी । दोनों टीमों के खिलाड़ी मैदान में शानदार जोश और उत्साह का प्रदर्शन करेंगें । आयोजकों ने बताया कि इस लीग का उद्देश्य स्थानीय क्रिकेट प्रतिभाओं को एक बड़ा मंच प्रदान करना है और उन्हें अपने कौशल को प्रदर्शित करने का अवसर देना है। पूरे टूर्नामेंट के मैच AnmolAdityaCricket Live यूट्यूब चैनल पर सीधा प्रसारण के माध्यम से देखे जा सकेंगे। आयोजकों ने […]

अज्ञात मोबाइल नंबर से धमकी और अश्लील संदेश, परिवार में फैला डर ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया । बिहपुर थाना क्षेत्र के सोनवर्षा निवासी बंटी कुमार, पिता अनंत कुंवर ने नवगछिया साइबर थाना में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। आवेदन में बताया गया है कि 3 नवंबर 2025 को रात करीब 9:41 बजे उनके घर के मोबाइल पर वाट्सएप नंबर 7541035026 से अज्ञात व्यक्ति ने कॉल कर अश्लील बातें की और घर की महिलाओं को परेशान किया। कॉल करने वाले ने अपना नाम शिवम कुमार और रिक्की डॉन बताया। 4 नवंबर की रात को वही व्यक्ति पुनः कॉल करके गाली-गलौज और अश्लील संदेश भेजने लगा। इसके बाद से रोजाना उक्त नंबर से सैकड़ों कॉल और मेसेज भेजकर महिलाओं को परेशान किया जा रहा है। 16 नवंबर को आरोपी ने पिस्टल की फोटो भेजकर […]

ट्रेन से गिरकर युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर के कहलगांव रेलवे सेक्शन से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां चलती ट्रेन से गिरने के कारण मिथुन कुमार नामक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान अकबरनगर के हरियो पानी टंकी निवासी मिथुन कुमार, पिता विनय मंडल के रूप में हुई है। घटना की जानकारी जीआरपी द्वारा परिजनों को दी गई। सूचना मिलते ही परिजन बदहवास हालत में कहलगांव पहुंचे और इसके बाद जीआरपी कार्यालय, भागलपुर पहुंचकर पूरी जानकारी ली। मिली जानकारी के मुताबिक रेलवे ट्रैक के पास एक युवक के गिरने की सूचना मिलने पर जीआरपी की टीम मौके पर पहुँची। निरीक्षण में स्पष्ट हुआ कि युवक की गिरने से मौके पर ही मौत हो चुकी थी। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई […]

राज्य स्तरीय अंतर प्रमंडल अंडर 19 क्रिकेट प्रतियोगिता चौथे दिन भी रोमांचक, तिरहुत और मगध ने सेमीफाइनल में जगह बनाई ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर । खेल विभाग बिहार, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना और जिला प्रशासन भागलपुर के संयुक्त तत्वाधान में भागलपुर सैंडिस कंपाउंड में जारी नौ दिवसीय राज्य स्तरीय अंतर प्रमंडल अंडर 19 बालक क्रिकेट प्रतियोगिता का चौथा दिन गुरुवार को भी रोमांचक मुकाबलों के बीच संपन्न हुआ। ग्रुप ए के सभी लीग मैच पूरे हुए, जिसमें तिरहुत ने अपने तीनों लीग मैच जीतते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश किया और पूल विनर का गौरव प्राप्त किया। वहीं मगध प्रमंडल ने दो मैच जीतकर पूल रनर अप के रूप में सेमीफाइनल में जगह बनाई। सुबह के सत्र में ग्रुप ए का अंतिम लीग मुकाबला तिरहुत और कोशी के बीच खेला गया। कोशी की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। […]