Category Archives: नवगछिया

Noimg

राज्य सब जूनियर व सीनियर बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप संपन्न, नवगछिया ने दोनों वर्गों में हासिल किया तीसरा स्थान ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर । बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के तत्वावधान में तथा वैशाली जिला बॉल बैडमिंटन संघ द्वारा हाजीपुर के कुशवाहा आश्रम में आयोजित 32वीं बिहार राज्य सब जूनियर बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप का सफल समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में पुरुष, महिला और बालिका वर्ग के खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन कर खिताब पर कब्जा जमाया। पुरुष वर्ग के संघर्षपूर्ण फाइनल मुकाबले में एकलव्य स्पोर्ट्स एकेडमी ने बेगूसराय को 35-33, 37-35 से हराकर विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया। महिला वर्ग के फाइनल में गत वर्ष की विजेता वैशाली ने बेगूसराय को 35-30, 35-28 से पराजित कर लगातार 10वीं बार खिताब जीतकर नया इतिहास रच दिया। वहीं सब जूनियर बालिका वर्ग के फाइनल में बाढ़ ने लखीसराय को 35-30, 31-25 से हराकर विजेता का […]

Noimg

राज्य सब जूनियर व सीनियर बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप संपन्न, नवगछिया ने दोनों वर्गों में हासिल किया तीसरा स्थान ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया । बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के तत्वावधान में तथा वैशाली जिला बॉल बैडमिंटन संघ द्वारा हाजीपुर के कुशवाहा आश्रम में आयोजित 32वीं बिहार राज्य सब जूनियर बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप का सफल समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में पुरुष, महिला और बालिका वर्ग के खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन कर खिताब पर कब्जा जमाया। पुरुष वर्ग के संघर्षपूर्ण फाइनल मुकाबले में एकलव्य स्पोर्ट्स एकेडमी ने बेगूसराय को 35-33, 37-35 से हराकर विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया। महिला वर्ग के फाइनल में गत वर्ष की विजेता वैशाली ने बेगूसराय को 35-30, 35-28 से पराजित कर लगातार 10वीं बार खिताब जीतकर नया इतिहास रच दिया। वहीं सब जूनियर बालिका वर्ग के फाइनल में बाढ़ ने लखीसराय को 35-30, 31-25 से हराकर विजेता का […]

Noimg

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर नवगछिया में सेवा पखवाड़ा का आयोजन ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर । देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर नवगछिया के भाजपा कार्यकर्ता 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा का आयोजन करेंगे। इसके लिए मंगलवार को सभी मंडलों में कार्यक्रम की तैयारी की गई। भाजपा जिला महामंत्री मुकेश राणा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस कार्यकर्ताओं द्वारा सेवा कार्यों के माध्यम से मनाया जाता है। नवगछिया में सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम जिला संयोजक संजय शर्मा के नेतृत्व में सभी मोर्चों और सभी मंडलों में आयोजित किया जाएगा। इस दौरान महिला मोर्चा की ओर से स्वास्थ्य शिविर और युवा मोर्चा की ओर से रक्तदान शिविर लगाए जाएंगे। इसके साथ ही सार्वजनिक स्थलों पर साफ-सफाई अभियान भी चलाया जाएगा। कार्यक्रम के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक […]

Noimg

अभाविप ने जेपी कॉलेज के नए प्राचार्य का किया स्वागत ||GS NEWS

DESK20250

नारायणपुर स्थित जय प्रकाश महाविद्यालय के नए प्राचार्य डॉ. इमरान खां का स्वागत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नारायणपुर इकाई द्वारा किया गया। स्वागत कार्यक्रम में अभाविप जिला सह संयोजक कुंदन पोद्दार, कॉलेज अध्यक्ष अंकेश कुमार और पंकज यादव ने उन्हें अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया। इस दौरान प्राचार्य से महाविद्यालय की विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इसमें पीजी कक्षाओं की पढ़ाई शुरू कराने, छात्रावास की व्यवस्था, कॉलेज मैदान में जमा पानी की समस्या और मैदान में अनावश्यक जानवरों के प्रवेश जैसी समस्याओं पर विशेष रूप से बातचीत हुई। प्राचार्य डॉ. इमरान खां ने छात्रों को आश्वासन दिया कि इन सभी समस्याओं का समाधान जल्द ही किया जाएगा। कार्यक्रम में अंकेश कुमार, पंकज कुमार, सुभम भारती, सौम्या कुमारी, ईशिका […]

Noimg

नारायणपुर में प्रखंड स्तरीय क्रियान्वयन समिति की बैठक में हंगामा, नलजल की कुव्यवस्था समेत कई मुद्दे उठे ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया । नारायणपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित शिल्प प्रशिक्षण भवन में मंगलवार को प्रखंड स्तरीय क्रियान्वयन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नारायणपुर बीडीओ खुशबू कुमारी ने की, जबकि संचालन विश्व सूत्री समिति के सदस्य सह अधिवक्ता रंजीत कुमार मंडल ने किया। बैठक में सदस्य रंजीत कुमार मंडल ने बताया कि क्षेत्र में नलजल योजना की कुव्यवस्था को लेकर लगातार मुद्दा उठाया जा रहा है, लेकिन अब तक कोई सकारात्मक बदलाव नहीं हो पाया है। इस पर पीएचईडी के जेई ने सदस्यों को आवेदन देने का सुझाव दिया। रंजीत मंडल ने आपत्ति जताते हुए कहा कि जब समस्याओं को कार्यवाही पंजी में दर्ज किया जा रहा है, तो फिर आवेदन की मांग क्यों की जा रही है। उन्होंने […]

Noimg

भागलपुर के लाजपत पार्क में 20 सितंबर को होगा एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर के लाजपत पार्क मैदान में आगामी 20 सितंबर को एनडीए का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इस सम्मेलन को सफल बनाने के लिए मंगलवार को भाजपा जिला अध्यक्ष संतोष शाह, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पवन मिश्रा, भाजपा कार्यकर्ता दिलीप मिश्रा सहित एनडीए के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्थल का निरीक्षण किया तथा तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। एनडीए नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दावा किया कि यह सम्मेलन ऐतिहासिक साबित होगा। उनका कहना है कि कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया है कि एक-एक वोट एनडीए के समर्पित उम्मीदवार को ही मिलेगा और आगामी चुनाव में बिहार में एनडीए पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगा। DESK2025

Noimg

नवगछिया स्टेशन से रवाना हुई जोगबनी–ईरोड अमृत भारत एक्सप्रेस, पूर्वी भारत का दक्षिण भारत से सीधा जुड़ाव ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पूर्वी भारत को दक्षिण भारत से जोड़ने वाली जोगबनी–ईरोड अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन का शुभारंभ किया। इस ऐतिहासिक मौके पर नवगछिया स्टेशन से ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। स्टेशन परिसर में जनसैलाब उमड़ा और लोगों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी। नई ट्रेन मिलने से यात्रियों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। मौके पर भागलपुर लोकसभा के सांसद अजय मंडल नें कहा कि भागलपुर संसदीय क्षेत्र की जनता के लिए यह एक बड़ी सौगात है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति आभार व्यक्त किया । DESK2025

नवगछिया-कटरिया बटेश्वरस्थान रेल लाइन शिलान्यास से क्षेत्र में खुशी, व्यापार और किसानों को होगा लाभ ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया। भाजपा जिला महामंत्री मुकेश राणा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नवगछिया और कटरिया बटेश्वरस्थान रेल लाइन का शिलान्यास होने से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। इस नई रेल लाइन के निर्माण से बिहार का सीधा संपर्क झारखंड और बंगाल से स्थापित हो जाएगा, जिससे नवगछिया एक बार फिर बड़े व्यापारिक केंद्र के रूप में उभर सकेगा। उन्होंने कहा कि इस रेल परियोजना से दियारा क्षेत्र का भी तेजी से विकास होगा। नवगछिया और कटरिया दोनों तरफ वाई आकार की रेल लाइन बनने से लोगों की आवाजाही और माल परिवहन में सहूलियत मिलेगी। साथ ही, नवगछिया के किसानों को भी इसका सीधा लाभ होगा, क्योंकि उनके उत्पाद आसानी से बड़े बाजारों तक […]