Category Archives: नवगछिया

Noimg

बिहपुर क्रिकेट टीम ने T20 लीग 1 में फाइनल में जगह बनाई || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया: नवगछिया पुलिस जिला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में सर्वोदय मैदान, बिहपुर में नवगछिया T20 क्रिकेट लीग 1 का दूसरा सेमीफाइनल मैच रोमांचक मुकाबले के साथ संपन्न हुआ। संघ के संयोजक घनश्याम प्रसाद और संयुक्त सचिव मो इबरार आलम ने जानकारी दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए बिहपुर टीम ने 156 रन बनाए। टीम के प्रदर्शन में अंशु 61, मो शाहबाज 25, और शाहबद्दीन 16 रन प्रमुख योगदान के रूप में रहे। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी नवगछिया जूनियर टीम 145 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। इसमें यश राज 20, अर्पित 40, और विशाल 19 रन की महत्वपूर्ण पारियां शामिल थीं। बिहपुर के मुकर्रम उर्फ सिद्धू ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट लिए। इस जीत के साथ बिहपुर टीम […]

Noimg

नवगछिया क्रिकेट लीग 1 का भव्य उद्घाटन || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया: नवगछिया क्रिकेट लीग बोर्ड के तत्वाधान में नवगछिया क्रिकेट लीग 1 का उद्घाटन समारोह आज तेतरी मैदान, नवगछिया में आयोजित किया गया। उद्घाटन का शुभारंभ सीनियर क्रिकेटर राम लखन जी ने किया। इस अवसर पर बोर्ड के अध्यक्ष सरोज झा, संयोजक घनश्याम प्रसाद, सचिव संतोष कुमार (फूड प्लाजा), विवेकानंद यादव (सोनी डेयरी), डॉ. अविनाश कुमार (रेनू नेत्रालय), उत्तम कुमार (शहनाई सैलून), पवन कुमार सिंह (मीरा इन्फोटेक) के अलावा अशोक सिंह, मुकेश सिंह, बबलू कुमार, अजेश साहू सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। उद्घाटन मैच नवगछिया यूथ और नवगछिया स्टार टीमों के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए नवगछिया स्टार ने 7 विकेट के नुकसान पर 167 रन बनाए। इसमें रोशन 55, ऋषि 50, अंकित 26, और […]

Noimg

महाशिवरात्रि पर गोपालपुर के शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया : महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर प्रखंड के विभिन्न शिवालयों और धार्मिक स्थलों पर भगवान शिव और माता पार्वती के मिलन के उत्सव के रूप में भव्य रूप से आयोजन किया गया। तिनटंगा करारी, सैदपुर, धरहरा, पचगछिया, अभिया, गोपालपुर, गोसाईगांव, मकनपुर सहित अन्य क्षेत्रों में सुबह से ही “शिवघोष” और “हर-हर महादेव” के जयकारों से पूरे मंदिर परिसर गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने अपने हाथों में बेलपत्र, दूध, जल और मौसमी फल लेकर शिवलिंग पर अर्पित किए। मंदिरों में ‘ओम नमः शिवाय’ के मंत्रों की ध्वनि पूरे वातावरण को भक्तिमय बना रही थी। भक्तों ने विधिवत पूजा-अर्चना के साथ उपवास का पालन करते हुए भगवान शिव की आराधना की। शास्त्रज्ञ पंडित अमरनाथ झा ने बताया कि महाशिवरात्रि के दिन स्वयं […]

Noimg

महाशिवरात्रि महोत्सव पर शिवशक्तियोगपीठ में धूमधाम से मनाया गया वार्षिकोत्सव || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया: महाशिवरात्रि महोत्सव के पावन अवसर पर लक्ष्मीपुर गोसाईगांव स्थित आश्रम शिवशक्ति योगपीठ में संस्थापक परमहंस स्वामी आगमानंद महाराज के सानिध्य में भव्य वार्षिकोत्सव का आयोजन श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में सुबह ब्रह्म मुहूर्त से ही धार्मिक अनुष्ठानों की शुरुआत हो गई, जिससे पूरा आश्रम परिसर आध्यात्मिक वातावरण से सराबोर हो उठा। सुबह मंगल आरती के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इसके बाद वेदादि सदग्रंथों का पाठ, सर्वदेव पूजन, सप्तशती दुर्गा पाठ, रुद्राभिषेक एवं गुरु दीक्षा जैसे धार्मिक अनुष्ठान विधिवत संपन्न कराए गए। श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह और आस्था के साथ पूजा-अर्चना में भाग लिया। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता अश्विनी चौबे शामिल हुए। उन्होंने […]

Noimg

महाशिवरात्रि पर जगतपति नाथ महादेव की निकली भव्य शिव बारात, शिवमय हुआ पूरा शहर || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर नवगछिया बाजार पूरी तरह भक्ति और आस्था के रंग में रंगा नजर आया। शहर में धार्मिक उत्साह का अद्भुत दृश्य देखने को मिला, जब नवगछिया स्थित गोपाल गोशाला परिसर के जगतपतिनाथ महादेव मंदिर से पारंपरिक शिव बारात धूमधाम और भव्यता के साथ निकाली गई। करीब एक किलोमीटर लंबी इस शोभायात्रा में नगर परिषद क्षेत्र सहित आसपास के गांवों से हजारों श्रद्धालुओं की सहभागिता रही, जिससे पूरा इलाका शिवमय हो उठा। शिव बारात की शुरुआत जगतपतिनाथ महादेव मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुई। भगवान शिव की आकर्षक झांकी विशेष रूप से सजाई गई थी, जिसमें भगवान शिव, माता पार्वती और शिवगणों का सजीव एवं मनमोहक चित्रण श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र […]

Noimg

सधुआ बाजार में भीषण आग, आधा दर्जन से अधिक दुकानें जलकर राख || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया : कटरिया रेलवे स्टेशन के समीप स्थित सधुआ बाजार में देर रात भीषण आग लगने से आधा दर्जन से अधिक दुकानें जलकर राख हो गईं। आग लगने की जानकारी करीब सुबह 3:45 बजे मिली, जिसके बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही भाजपा युवा मोर्चा रंगरा पूर्वी मंडल अध्यक्ष अनुराग आर्य ने तत्परता दिखाते हुए तत्काल बिजली विभाग को सूचित कर क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बंद करवाई तथा आसपास के फायर स्टेशनों और रंगरा थाना को जानकारी दी। ग्रामीणों ने भी साहस का परिचय देते हुए बाल्टियों से पानी डालकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया और आग को फैलने से रोकने की कोशिश की। हालांकि पास में बिजली ट्रांसफार्मर होने के कारण खतरा […]

Noimg

फोर लेन सड़क पर बाइक स्टंटबाजी का वीडियो वायरल, पुलिस की सतर्कता पर उठे सवाल || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया से मधेपुरा के भटगामा को जोड़ने वाली फोर लेन सड़क पर इन दिनों बाइक सवारों की खतरनाक स्टंटबाजी चिंता का विषय बन गई है। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो ने पुलिस की सक्रियता और सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो कदवा गांव के पास का है, जहां तेज रफ्तार बाइक सवार युवक सड़क पर खतरनाक स्टंट करता नजर आ रहा है। इंस्टाग्राम आईडी “सन्नी राइडर वन” से पोस्ट किए गए वीडियो में युवक खुलेआम ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए बाइक को एक पहिये पर चलाता दिखाई दे रहा है। इस दौरान सड़क पर अन्य वाहन भी गुजर रहे हैं, जिससे किसी भी समय बड़ा हादसा होने की […]

Noimg

नवगछिया टी-20 क्रिकेट लीग: सनलाइट नारायणपुर ने 50 रन से जीत दर्ज कर फाइनल में बनाई जगह || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया। नवगछिया पुलिस जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में बिहपुर स्थित सर्वोदय मैदान में नवगछिया टी-20 क्रिकेट लीग के प्रथम सेमीफाइनल मुकाबले का आयोजन किया गया। रोमांचक मुकाबले में सनलाइट नारायणपुर टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लत्तीपुर टीम को 50 रन से पराजित कर फाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया। संघ के संयोजक घनश्याम प्रसाद एवं संयुक्त सचिव मो. इबरार आलम ने बताया कि पहले बल्लेबाजी करते हुए सनलाइट नारायणपुर टीम ने निर्धारित ओवरों में 178 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से इकरामुल ने 28 रन, सैयद ने 21 रन तथा गौतम ने 30 रन का महत्वपूर्ण योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी लत्तीपुर टीम निर्धारित ओवरों में 128 रन ही बना सकी। […]

Noimg

भारत-इंडोनेशिया अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला के लिए भारतीय बॉल बैडमिंटन टीम रवाना, नवगछिया के सूरज सीनियर टीम में शामिल || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया। बाली (इंडोनेशिया) में 14 से 19 फरवरी तक आयोजित होने वाली भारत-इंडोनेशिया अंतरराष्ट्रीय बॉल बैडमिंटन श्रृंखला के लिए भारतीय सीनियर एवं अंडर-21 टीम की घोषणा कर दी गई है। भारतीय बॉल बैडमिंटन महासंघ द्वारा घोषित टीम शुक्रवार को चेन्नई से बाली के लिए रवाना हो गई। महासंघ के महासचिव वाई. राजा राव द्वारा टीम की आधिकारिक घोषणा की गई। संयुक्त सचिव-सह-राष्ट्रीय चयनकर्ता गौरी शंकर ने बताया कि इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत की सीनियर एवं अंडर-21 टीमें भाग लेंगी। सीनियर पुरुष टीम की कप्तानी तेलंगाना के सबवत बाबू नायक तथा सीनियर महिला टीम की कप्तानी आंध्रप्रदेश की मस्वरपू राधाश्रवन्ति को सौंपी गई है। इस प्रतियोगिता में बिहार के नवगछिया निवासी खिलाड़ी सूरज कुमार का भारतीय सीनियर पुरुष टीम में […]

Noimg

विक्रमशिला सेतु के समानांतर प्रस्तावित पुल के साथ म्यूजियम निर्माण की उठी मांग || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया । जाह्नवी चौक स्थित विक्रमशिला सेतु के समानांतर प्रस्तावित नए पुल के साथ म्यूजियम निर्माण की मांग को लेकर जदयू नेता गुलशन कुमार ने पहल की है। उन्होंने भागलपुर के जिला परिषद अध्यक्ष विपिन कुमार मंडल को आवेदन सौंपते हुए क्षेत्र के ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक महत्व को देखते हुए म्यूजियम स्थापित करने की मांग की। दिए गए आवेदन में कहा गया है कि म्यूजियम के निर्माण से क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, साथ ही स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। उनका मानना है कि विक्रमशिला क्षेत्र की ऐतिहासिक पहचान को संरक्षित और प्रचारित करने के लिए यह पहल महत्वपूर्ण साबित होगी। जिला परिषद अध्यक्ष विपिन कुमार मंडल ने मामले पर जल्द संज्ञान लेने […]