Category Archives: नवगछिया

Noimg

कोसी पार बगड़ी टोला कदवा में भीषण आग, चार परिवारों के बासे जलकर राख, लाखों की संपत्ति नष्ट || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया ।कोसी नदी के पार स्थित बगड़ी टोला कदवा गांव में लगी आग से चार परिवारों के बासे जलकर पूरी तरह राख हो गए। इस अगलगी की घटना में भारी संपत्ति का नुकसान हुआ है। पीड़ित परिवारों में सुरेंद्र मंडल, राजकिशोर मंडल, संजय मंडल और सुशील मंडल शामिल हैं, जिनके बासे आग की चपेट में आ गए। घटना के संबंध में बताया गया कि आग लगने का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। स्थानीय लोगों ने आग की लपटें उठते देख शोर मचाया और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक आग विकराल रूप ले चुकी थी। पीड़ित सुरेंद्र कुमार मंडल ने बताया कि आग लगने से दो बकरियां झुलसकर मर गईं, वहीं मवेशियों के चारे, पानी […]

Noimg

बिहपुर के सूरज कुमार भारतीय बॉल बैडमिंटन टीम में चयनित, भारत-इंडोनेशिया अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला में करेंगे देश का प्रतिनिधित्व || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया अनुमंडल के बिहपुर प्रखंड के लिए यह गर्व का क्षण है कि क्षेत्र के होनहार खिलाड़ी सूरज कुमार का चयन भारतीय बॉल बैडमिंटन टीम में किया गया है। सूरज कुमार बाली (इंडोनेशिया) में 13 से 19 फरवरी तक आयोजित होने वाली भारत-इंडोनेशिया अंतरराष्ट्रीय बॉल बैडमिंटन श्रृंखला में भारतीय टीम की ओर से हिस्सा लेंगे। वे इस प्रतियोगिता में बिहार राज्य से एकमात्र चयनित खिलाड़ी हैं। भारतीय बॉल बैडमिंटन महासंघ के तत्वावधान में एवं दिल्ली बॉल बैडमिंटन संघ द्वारा भारतीय टीम के चयन हेतु दो दिवसीय चयन प्रतियोगिता का आयोजन 7 और 8 नवंबर को दिल्ली के विकासपुरी स्थित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में किया गया था। इस चयन प्रतियोगिता में देशभर के विभिन्न राज्यों से आए प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने भाग लिया […]

Noimg

पकरा में नवनिर्मित बाबा पकरेश्वर नाथ महादेव मंदिर की होगी प्राण-प्रतिष्ठा, 7 से 15 फरवरी तक शिव कथा का आयोजन || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया अनुमंडल अंतर्गत पकरा (पुरानी विषहरी स्थान) में नवनिर्मित बाबा पकरेश्वर नाथ महादेव, मैया पार्वती एवं संकट मोचन मंदिर का निर्माण कार्य ग्राम पंचायत पकरा के समस्त ग्रामीणों के सहयोग से सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया गया है। मंदिर निर्माण पूर्ण होने के उपरांत शिलान्यास एवं प्राण-प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन भव्य एवं धार्मिक विधि-विधान के साथ किया जा रहा है। इस पावन अवसर पर सरल संत श्री श्री 108 नारायण दास जी महाराज (राधे-राधे) के कर-कमलों द्वारा सभी धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए जाएंगे। आयोजन समिति के अनुसार कार्यक्रम के तहत 7 फरवरी 2026 से 15 फरवरी 2026 तक प्रतिदिन शिव कथा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें श्रद्धालुओं को भगवान शिव की महिमा, कथा और आध्यात्मिक संदेशों से लाभान्वित होने का अवसर […]

Noimg

नवगछिया में टिकाऊ, सुरक्षित, स्टाइलिश बैग का है अगर इंतजार, तो आइये न्यू सम्राट बैग हाउस है तैयार || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया में स्थित न्यू सम्राट बैग हाउस बच्चों और वयस्कों के लिए सुरक्षित, टिकाऊ और आरामदायक बैग उपलब्ध करवा रहा है। अक्सर देखा जाता है कि स्कूली बच्चों के बैग जल्दी फट जाते हैं या सही फिटिंग न होने के कारण पीठ में दर्द की समस्या होती है। ऐसे में जरूरी है कि बच्चे और बड़े अच्छी गुणवत्ता वाले बैग का इस्तेमाल करें, जो एक बार खरीदने पर वर्षों तक टिक सके। न्यू सम्राट बैग हाउस में Skybags, VIP, Aristocrat, Alfa, Safari और Wildcraft के सभी बैग्स उपलब्ध हैं। वहीं स्कूल बैग के अलावा ट्रॉली बैग, डफल बैग, एयरबैग, ऑफिस बैग समेत विभिन्न प्रकार के बैग उपलब्ध हैं। यहाँ एक दर्जन से अधिक प्रसिद्ध कंपनियों के बैग के साथ-साथ अन्य […]

Noimg

पुआल लदे ट्रैक्टर से 756 लीटर विदेशी शराब बरामद || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया : मद्यनिषेध कानून को सख्ती से लागू करने के क्रम में नवगछिया पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है। गुरुवार को भवानीपुर थाना पुलिस ने पुआल लदे एक ट्रैक्टर से कुल 756 लीटर विदेशी शराब जब्त की। इस दौरान ट्रैक्टर चालक, जो विधि विरुद्ध बालक बताया जा रहा है, को निरुद्ध किया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, भवानीपुर थाना को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि एक ट्रैक्टर चालक बिहपुर की ओर से अवैध रूप से बड़ी मात्रा में शराब लेकर आ रहा है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए भवानीपुर थाना की पुलिस टीम ने एनएच-31 स्थित थाना के सामने वाहन जांच अभियान शुरू किया। इसी दौरान एक […]

Noimg

भाकपा-माले का मार्च: युजीसी कानून लागू करने की मांग के साथ बगड़ी चौक से खरीक चौक तक निकाली यात्रा || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया : भाकपा-माले के नेतृत्व में नवगछिया में एनएच-31 बगड़ी चौक से खरीक चौक तक युजीसी कानून लागू करने की मांग को लेकर एक मार्च निकाला गया। करीब तीन किलोमीटर लंबी यात्रा के बाद खरीक चौक पर एक नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया, जिसमें कार्यकर्ताओं ने शिक्षा और समानता के अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया। सभा का संचालन जिला कमेटी सदस्य सुशील कुमार भारती ने किया। सभा को संबोधित करते हुए का. सिकंदर यदुवंश ने कहा कि हमलोग न्याय और समानता चाहते हैं और माले कार्यकर्ता इस अधिकार की प्राप्ति के लिए संघर्ष जारी रखेगी। उन्होंने यह भी कहा कि युजीसी कानून में छात्रों को मिलने वाले अधिकार सीमित हैं और जब जुल्म होता […]

Noimg

नवगछिया में साइबर ठगी का हुए शिकार, खाते से 50 हजार रुपये गायब || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया थाना के राजेंद्र कॉलोनी निवासी दिलीप कुमार पंडित ने साइबर ठगी का शिकार होने की सूचना दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें मोबाइल पर लिंक भेजकर उनके बैंक खाते से 50 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित दिलीप कुमार पंडित ने बताया कि उनकी पत्नी सेखा देवी के नाम से आइडीबीआई बैंक में खाता है। 10 जनवरी को दोपहर लगभग तीन बजे उनके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आया और फोन करने वाले ने कहा कि उनके व्हाट्सएप नंबर पर लिंक भेजा गया है, जिसे क्लिक करके बिजली के मीटर का अपडेट कर लें। दिलीप कुमार ने बताया कि जैसे ही उन्होंने लिंक पर क्लिक किया, उनका मोबाइल हैक कर लिया गया और बैंक […]

Noimg

नशे में दारोगा ने पीटीसी सिपाही पर चाकू से हमला कर किया गंभीर || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया में शुक्रवार को शराब के नशे में दारोगा ने पीटीसी सिपाही विशाल कुमार पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल सिपाही को प्राथमिक उपचार के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया में भर्ती कराया गया, जिसके बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया गया। घायल सिपाही भोजपुर जिले के निवासी विशाल कुमार हैं और वे पुलिस लाइन नवगछिया में तैनात हैं। घटना के बारे में जानकारी के अनुसार, सिपाही सुबह की ट्रेन से नवगछिया स्टेशन उतरे और पैदल स्टेशन रोड के नोनिया पट्टी की ओर बढ़ गए। इसी दौरान नवगछिया पुलिस लाइन में तैनात छपरा निवासी दारोगा जयराम मांझी से उनकी मुलाकात हो गई। शुरुआती हंसी-मजाक के दौरान गुस्साए दारोगा ने अचानक चाकू निकालकर सिपाही […]

Noimg

नवगछिया के गोपाल गौशाला में द्वादश ज्योर्तिलिंगम दर्शन मेला आयोजित || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के तत्वाधान में नवगछिया के गोपाल गौशाला में द्वादश ज्योर्तिलिंगम दर्शन मेला आयोजित किया गया हैं । इस अवसर पर ओम् शांति परिवार की परम उपासक अनिता दीदी, मुकुटमणि दीदी और रत्ना दीदी की उपस्थिति रही। मेले में विशेष रूप से द्वादश ज्योर्तिलिंग का सुन्दर छवि तैयार की गई, जिसे भक्तगण दर्शन कर सकें। कार्यक्रम में नगर के कई गणमान्य व्यक्तियों ने गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। यह मेला 6 फरवरी से 10 फरवरी तक प्रतिदिन प्रातः 08:00 बजे से संध्या 07:00 बजे तक आयोजित रहेगा। Chanchal Jha

Noimg

अभाविप नवगछिया इकाई का पुनर्गठन, श्रीओम सिंह बने नगर अध्यक्ष और शुभम कुमार नगर मंत्री ||GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) नवगछिया इकाई का पुनर्गठन किया गया। पुरानी इकाई का भंग निवर्तमान नगर मंत्री विक्की मिश्रा ने किया। नई कार्यकारिणी की घोषणा राष्ट्रीय कला मंच प्रांत संयोजक विश्वास वैभव ने की। नवगठित कार्यकारिणी में नगर अध्यक्ष के पद पर श्रीओम सिंह और नगर मंत्री के पद पर शुभम कुमार को नियुक्त किया गया। नगर उपाध्यक्ष में विपुल चौधरी, राम कुमार साहू, कौशल जयसवाल, देव प्रसाद सिंह, रितेश ठाकुर और मिथिलेश झा शामिल हैं। नगर सह मंत्री के रूप में मानस चिरानिया, शिवम झा, सूरज यादव, प्रिंस पोद्दार और दीपा कुमारी को चुना गया। स्टूडेंट्स फॉर डेवलपमेंट (एस.एफ.डी.) का संयोजक ऋतु राज प्रिंस और सह संयोजक कृष्णा होंगे। स्टूडेंट्स फॉर सेवा (एस.एफ.एस.) का संयोजक हर्ष […]