Category Archives: नवगछिया

Noimg

खानकाह-ए-आलिया कादिरिया फरीदिया मोहब्बतिया में सालाना उर्स-ए-पाक व जश्न-ए-मेराजे मुस्तफा 16-17 जनवरी को आयोजित || GS NEWS

Chanchal Jha0

खानकाह-ए-आलिया कादिरिया फरीदिया मोहब्बतिया में सुफी संत हजरत सैयदना बाबू हुजूर नेहाल अहमद खान कादरी फरीदी रहमतुल्लाह अलैहे का सालाना दो दिवसीय उर्स-ए-पाक व जश्न-ए-मेराजे मुस्तफा 16 और 17 जनवरी को बड़े धूमधाम से मनाया जाएगा। 16 जनवरी को सुबह में कुरान खानी से कार्यक्रम की शुरुआत होगी। इसके बाद इशा की नमाज के बाद मजारे शरीफ पर चादरपोशी, गुलपोशी, फूलपोशी और नियाज फातिहा के साथ जलसा आयोजित किया जाएगा। जलसे में देश के विभिन्न राज्यों से उलेमा कराम और शायरे इस्लाम शामिल होंगे। 17 जनवरी को खानकाही कव्वाली, महफिल-ए-शमा और कुल शरीफ का आयोजन किया जाएगा। उर्स-ए-पाक और जलसे की सदारत खानकाह के सज्जादानशी हजरत अली कौनैन खां फरीदी और जेरे कयादत नायव सज्जादानशी हजरत मौलाना अली शब्बर खां […]

Noimg

विक्रमशिला सेतु पर ट्रैक्टर दुर्घटनाग्रस्त, भीषण जाम से यात्रियों की परेशानियां बढ़ीं || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया : विक्रमशिला सेतु पर सोमवार को ट्रैक्टर दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण भारी जाम लग गया। घटना पुल के पाया संख्या 136 के पास हुई, जहाँ मिट्टी लदा एक ट्रैक्टर अचानक खराब हो गया। ट्रैक्टर का डाला टूटने से सड़क पर मिट्टी फैल गई, जिससे पुल पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। दुर्घटना के बाद पुल के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम में बस, ट्रक, जीप, कार, एम्बुलेंस सहित सैकड़ों छोटे-बड़े वाहन फंसे रहे। जाम में फंसे यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई यात्री घंटों तक पुल पर ही फंसे रहे। भीषण ठंड और अव्यवस्था के कारण बच्चों और वृद्धों को विशेष कठिनाई का सामना करना पड़ा। इस दौरान लोगों में नाराजगी […]

Noimg

पति की प्रताड़ना से परेशान बीएसएफ जवान की तीसरी पत्नी ने दे दी जान || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया थाना क्षेत्र के बनारसी लाल सर्राफ कॉलेज रोड में बीएसएफ जवान की पत्नी की संदेहास्पद स्थिति में मौत नवगछिया पुलिस जिला क्षेत्र के नवगछिया थाना अंतर्गत एनएच 31 के समीप बनारसी लाल सर्राफ कॉलेज रोड में बीएसएफ जवान दिलीप पासवान की तीसरी पत्नी लाडली कुमारी ने सोमवार की दोपहर अपने घर के छत पर बने अर्धनिर्मित मकान में अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतका लाडली कुमारी पिछले समय से पति की प्रताड़ना और पारिवारिक तनाव से परेशान थी। जानकारी के अनुसार, बीएसएफ जवान दिलीप पासवान की शादी 2020 में कटिहार जिले के चांदपुर पोठिया निवासी संजय पासवान की पुत्री लाडली कुमारी से प्रेम विवाह के रूप में हुई थी। शादी के समय दिलीप पासवान ने उन्हें बताया था […]

Noimg

परंपरा और आस्था का संगम: कौशल्या मेला के तीसरे दिन भव्य आयोजन || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया:- अंग क्षेत्र के प्रसिद्ध कौशल्या मेला के तीसरे दिन सहौरा में रविवार को आचार्य कौशल जी वैदिक एवं उनके सहयोगियों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत पूजन–हवन संपन्न कराया गया।मेले का मुख्य आकर्षण दंगल प्रतियोगिता रही, जहां कड़ाके की ठंड के बावजूद दूर–दराज से आए पहलवानों ने अपनी दमखम का शानदार प्रदर्शन किया। पुरुष वर्ग में बनिया के रंजीत ने जीत हासिल की। वहीं महिला पहलवानों ने नारी शक्ति का सशक्त संदेश दिया। दिल्ली की अंजलि, बनारस की सत्या और बिहार की हनी ने अपने शानदार मुकाबलों से दर्शकों को रोमांचित कर दिया।दंगल प्रतियोगिता का उद्घोषण प्रोफेसर शिव कुमार ने किया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले पहलवानों को फाइनल मुकाबले हेतु प्रवीण कुमार यादव द्वारा सहयोग राशि प्रदान की […]

Noimg

बाबा गणिनाथ सेवा समिति की पहल, नवगछिया में जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया : भीषण ठंड के प्रकोप को देखते हुए बाबा गणिनाथ सेवा समिति, नवगछिया की ओर से मानवता की मिसाल पेश की गई। समिति के सौजन्य से नवगछिया अंतर्गत नयाटोला वार्ड संख्या 27 में जरूरतमंदों लोगों के बीच कंबलों का वितरण किया गया, जिससे जरूरतमंदों को ठंड से राहत मिल सके। जानकारी के अनुसार, नवगछिया नयाटोला निवासी समाजसेवी एवं युवा नेता संतोष मेहता ने बढ़ती ठंड और जरूरतमंद दिव्यांगों की स्थिति को देखते हुए बाबा गणिनाथ सेवा समिति के अध्यक्ष पंकज कुमार भारती से दूरभाष के माध्यम से संपर्क कर कंबलों की मांग की थी। इस पर तत्परता दिखाते हुए समिति के अध्यक्ष द्वारा कंबल एवं आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई गई और समिति के सदस्यों के माध्यम से उनका वितरण […]

Noimg

नगरपारा काली मंदिर में मां काली और नर्मदेश्वर शिवलिंग की स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा हेतु बैठक आयोजित || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर । नारायणपुर प्रखंड क्षेत्र के नगरपारा काली मंदिर के प्रांगण में रविवार को मां काली एवं नर्मदेश्वर शिवलिंग की स्थापना और प्राण प्रतिष्ठा से संबंधित बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपस्थित ग्रामीणों ने विभिन्न प्रस्तावों पर विचार विमर्श किया। बैठक में निर्णय लिया गया कि काली मंदिर परिसर के उत्तर दिशा से 15-15 दक्षिण मुह के मंदिर का निर्माण कर नई प्रतिमा की स्थापना और प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। इसके अलावा मंदिर के बाहरी हिस्से से चंदा राशि संग्रहित करने का भी प्रस्ताव स्वीकृत किया गया। सभी उपस्थित ग्रामीणों ने प्रस्ताव पर एकमत होकर अपनी स्वीकृति दी और हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर मनीष कुमार सिंह, मिथलेश कुमार, धर्मेंद्र कुमार सिंह, शंकर सिंह, रविंद्र कुमार सिंह, संजय सिंह, […]

Noimg

अवध आसाम एक्सप्रेस से 6 किलो 800 ग्राम गांजा बरामद, नवगछिया जीआरपी थाना में मामला दर्ज || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया।मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कटिहार लॉ एंड ऑर्डर टास्क फोर्स (एलटीएफ) की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवध आसाम एक्सप्रेस से 6 किलो 800 ग्राम गांजा बरामद किया है। यह बरामदगी सेमापुर और नवगछिया रेलवे स्टेशन के बीच की गई। इस संबंध में नवगछिया जीआरपी थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। नवगछिया जीआरपी थानाध्यक्ष अरुण कुमार चौधरी ने बताया कि कटिहार एलटीएफ को गुप्त सूचना मिली थी कि अवध आसाम एक्सप्रेस के माध्यम से गांजा की तस्करी की जा रही है। सूचना के सत्यापन के बाद एलटीएफ की टीम ने ट्रेन में छापेमारी की, जहां से 6 किलो 800 ग्राम गांजा बरामद किया गया। बरामद गांजा को […]

Noimg

भीषण ठंड में अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच नवगछिया जागृति शाखा ने राहगीरों को बांटी खिचड़ी || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया।भीषण ठंड को देखते हुए अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच नवगछिया जागृति शाखा की ओर से मानवीय सेवा का सराहनीय कार्य किया गया। जागृति शाखा की महिला सदस्यों द्वारा खिचड़ी बनाकर राहगीरों और जरूरतमंद लोगों के बीच वितरण किया गया, जिससे ठंड के मौसम में लोगों को राहत मिल सके। इस सेवा कार्य में महिलाओं ने पूरे समर्पण और सेवा भावना के साथ भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में राहगीरों को गर्म खिचड़ी वितरित की गई, जिसे लोगों ने कृतज्ञता के साथ ग्रहण किया। इस अवसर पर संस्था की अध्यक्ष रश्मि सर्राफ, सचिव नीतू चिरानिया, कोषाध्यक्ष रिंपा केडिया सहित बबीता वर्मा, बिना सर्राफ, पूजा रुंगटा, कविता अग्रवाल, रितु चिरानिया, चित्रा डिबरेवाल, रीता गरोदिया, श्वेता बुबना, बुलबुल वर्मा, कंचन […]

Noimg

गरीबदास ठाकुरबाड़ी रोड स्थित गोदाम से जूता-चप्पल की चोरी, || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया।गरीबदास ठाकुरबाड़ी रोड स्थित एक गोदाम से जूता-चप्पल चोरी होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में मुमताज मुहल्ला निवासी दुकानदार सैयद अहमद ने नवगछिया थाना में आवेदन देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित सैयद अहमद ने थाना की पुलिस को बताया कि रविवार की सुबह करीब चार बजे गोदाम के पास रहने वाले लोगों ने उन्हें फोन कर चोरी की सूचना दी। सूचना मिलते ही जब वह मौके पर पहुंचे, तो देखा कि गोदाम से बड़ी मात्रा में जूता-चप्पल गायब है। चोरी के दौरान चोर कुछ सामान लेकर फरार हो गया, जबकि कुछ जूता-चप्पल गोदाम के बाहर ही छूट गए थे। पीड़ित ने बताया कि घटना के समय आसपास मौजूद लोगों ने चोरी की पूरी घटना […]

Noimg

एटीएम में कार्ड बदलकर 25 हजार की ठगी, पीड़ित ने दर्ज कराया आवेदन || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया।स्टेशन रोड स्थित एसबीआई एटीएम में कार्ड बदलकर ठगी का एक मामला सामने आया है। इस संबंध में भागलपुर जिले के सिहकुंड थाना क्षेत्र निवासी रघुनंदन कुमार ने आदर्श थाना नवगछिया में आवेदन देकर अज्ञात ठग के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित ने बताया कि उनका खाता स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शांति कॉम्प्लेक्स, नवगछिया शाखा में है। 2 जनवरी को वह स्टेशन रोड स्थित अर्णव कंप्यूटर के सामने लगे एसबीआई एटीएम से रुपये निकालने पहुंचे थे। उन्हें कुल 45 हजार रुपये की निकासी करनी थी। इस दौरान उन्होंने दो बार में 10-10 हजार रुपये निकाले। इसी बीच पीछे खड़े एक अज्ञात व्यक्ति ने एक बार में ही रुपये निकालने की बात कहते हुए उनसे एटीएम कार्ड ले […]