Category Archives: नवगछिया

Noimg

नवगछिया प्रखंड के पकड़ा ग्राम में विश्व वन्यजीव संरक्षण दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया प्रखंड के पकड़ा ग्राम में भारतीय वन्यजीव संस्थान, देहरादून के तत्वाधान में नमामि गंगे के राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन एवं जलज परियोजना के अंतर्गत विश्व वन्यजीव संरक्षण दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जलज परियोजना के सहायक समन्वयक राहुल कुमार राज ने कार्यक्रम में उपस्थित समुदाय को बताया कि विश्व वन्यजीव संरक्षण दिवस हर वर्ष 4 दिसंबर को मनाया जाता है। इसका उद्देश्य विश्वभर में बढ़ते शिकार, अवैध व्यापार, आवास विनाश और पर्यावरणीय असंतुलन के कारण संकटग्रस्त हो रहे वन्यजीवों की सुरक्षा के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाना है। उन्होंने कहा कि वन्यजीव न केवल प्राकृतिक सौंदर्य का प्रतीक हैं, बल्कि पारिस्थितिकी तंत्र का महत्वपूर्ण हिस्सा भी हैं। यदि वन्यजीव नष्ट होने लगें, तो प्रकृति […]

20 वर्षीय युवक का शव नारायणपुर के खेत से बरामद, हत्या की आशंका ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया पुलिस जिला के भवानीपुर थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव के सामने बोरनहा धार से सटे बिजली टावर के समीप गुरुवार को सुबह करीब 11 बजे 20 वर्षीय युवक का शव बरामद हुआ। शव की पहचान बेगूसराय के बलिया थाना क्षेत्र के पोखरिया निवासी नंदन कुमार, पिता किशोर यादव, उम्र 20 वर्ष के रूप में की गई। जानकारी के अनुसार, शव पानी में फूलकर सड़ चुका था और इससे दुर्गंध आ रही थी। मृतक पांच दिन से लापता था और हत्या की आशंका जताई जा रही थी। बताया गया कि नंदन कुमार 27 नवंबर की शाम अपने घर से निकला था और उसके घरवाले उसकी खोजबीन कर रहे थे। मृतक के भाई चंदन कुमार ने बलिया थाना में नंदन के […]

खाद्यान्न वितरण अनुपात में हुआ परिवर्तन ||GS NEWS

DESK20250

जनवरी 2026 से नए अनुपात में मिलेगा खाद्यान्न भागलपुर । राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत अन्त्योदय एवं प्राथमिकता प्राप्त श्रेणी के लाभुकों के लिए खाद्यान्न वितरण के अनुपात में महत्वपूर्ण परिवर्तन किए गए हैं। अभी तक अन्त्योदय परिवारों को प्रति माह 35 किलोग्राम खाद्यान्न 1:4 के अनुपात में (7 किलो गेहूँ और 28 किलो चावल) और प्राथमिकता प्राप्त श्रेणी के लाभुकों को प्रति व्यक्ति प्रति माह 5 किलो खाद्यान्न (1 किलो गेहूँ और 4 किलो चावल) उपलब्ध कराया जाता था। केंद्र सरकार के उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय द्वारा जारी नवीन निर्देश के अनुसार अब दोनों श्रेणियों के लिए खाद्यान्न वितरण 2:3 के नए अनुपात में किया जाएगा। इसके तहत अन्त्योदय परिवारों को प्रति माह 14 किलोग्राम […]

नवगछिया में सड़क हादसा, 17 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत ||GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया। नवगछिया पुलिस जिला के खरीक स्थित लदगहा के पास मंगलवार की रात एनएच-31 पर हुए भीषण सड़क हादसे में 17 वर्षीय जानू कुमार की दर्दनाक मौत हो गई।मृतक की पहचान जानू कुमार, पिता कमलेश्वरी पंडित, निवासी आवास बोर्ड खगड़िया, थाना चित्रगुप्तनगर, जिला खगड़िया के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, सड़क दुर्घटना होने के बाद स्थानीय लोगों की मदद से जानू कुमार को गंभीर अवस्था में नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार शुरू किया, लेकिन गंभीर चोटों के कारण उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा […]

Noimg

कटिहार से पटना दोपहर में पैसेंजर ट्रेन चलाने की मांगस्टेशन सलाहकार समिति की बैठक आयोजित ||GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया।नवगछिया स्टेशन रेलवे सलाहकार समिति की बैठक बुधवार को स्टेशन परिसर में डीसीआई रविकांत कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य प्रवीण भगत, मुकेश राणा और वशिष्ठ सिंह उपस्थित रहे। बैठक की शुरुआत पूर्व बैठक में तय एजेंडा पर हुए कार्यों की समीक्षा से की गई। सदस्यों ने पूर्ण हुए कार्यों के लिए रेलवे प्रशासन के प्रति आभार जताया, वहीं अमृत भारत योजना की धीमी प्रगति पर असंतोष भी व्यक्त किया। बैठक में नवगछिया स्टेशन के विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई।सदस्य मुकेश राणा ने नवगछिया में अंडरपास निर्माण, मालगोदाम क्षेत्र में सुविधाओं के विस्तार तथा कटिहार से पटना के बीच दोपहर के समय पैसेंजर ट्रेन परिचालन की मांग रखी। […]

Noimg

जनकल्याणकारी योजनाओं की जांच में मिली अनियमितताएँ ||GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया। सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन एवं मानकों की जांच वरीय पदाधिकारियों द्वारा बुधवार को की गई। इस दौरान लालजी विद्यालय में जिला पंचायती राज पदाधिकारी और सीओ रौशन कुमार ने शिक्षण कार्य की गुणवत्ता, साफ-सफाई तथा चेतना सत्र की स्थिति का अवलोकन किया। अधिकारियों ने विद्यालय परिसर की व्यवस्थाओं की भी विस्तृत जांच की। जांच टीम ने आगे आंगनबाड़ी केंद्रों और जन वितरण प्रणाली (PDS) दुकानों का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सिंघिया मकनपुर स्थित मां भगवती इंटरप्राइजेज खाद-बीज दुकान में गंभीर अनियमितता पाई गई, जहां किसानों द्वारा खरीदे गए सामान का नाम स्टॉक रजिस्टर में अपडेट नहीं था। इसके अलावा लालजी विद्यालय से सटे आंगनबाड़ी केंद्र में छोटे बच्चों के लिए अलग शौचालय की व्यवस्था […]

Noimg

धूमधाम से मनाई गयी प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसादकी 142वीं जयंती ||GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया । बिहपुर प्रखंड कांग्रेस भवन एवं शहीद गेट, बिहपुर के समीप देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की 142वीं जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं संचालन प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष मु. ईरफान आलम ने किया। इस अवसर पर प्रखंड अध्यक्ष श्री आलम ने कहा कि स्वतंत्र भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद के आदर्श और विचार आज के समय में और अधिक प्रासंगिक हो गए हैं। उन्होंने कहा कि राजेंद्र बाबू न सिर्फ एक महान स्वतंत्रता सेनानी थे, बल्कि सादगी, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के प्रतीक भी थे।स्वराज आश्रम के दौरान एक आमसभा में जब अंग्रेज पुलिस ने बेरहमी से लाठीचार्ज किया था, तब क्रांतिकारियों ने उनके ऊपर गिरकर लाठियों को स्वयं सहा […]

Noimg

सांड़ ने मारकर किया महिला को बुरी तरह घायल, नवगछिया अस्पताल में हुआ उपचार ||GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया। नवगछिया पुलिस जिला के नवगछिया थाना क्षेत्र के पकरा निवासी मीणा देवी, पिता स्वर्गीय बाले मंडल, बुधवार को उस समय गंभीर रूप से घायल हो गईं जब खेत से पटवन करवा कर वापस लौटते दौरान एक आक्रामक सांड़ ने उन पर हमला कर दिया। घटना इतनी अचानक हुई कि महिला संभल भी नहीं पाईं और सांड़ ने उन्हें उठाकर जोर से पटक दिया। हमले में सांड़ के सींग ने मीणा देवी की जांघ के पास पैर में बेहद गहरा जख्म कर दिया, जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गईं। चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और तत्काल उन्हें उपचार के लिए नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों की टीम द्वारा उनका उपचार किया गया। […]

नवगछिया वार्ड 23 की पार्षद ने वृद्धजन पेंशन योजना में आवेदन निष्पादन की समय सीमा तय करने की मांग की ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया। वार्ड 23 की पार्षद चम्पा कुमारी ने बिहार सरकार के समाज कल्याण विभाग के प्रधान सचिव को पत्राचार के माध्यम से मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना में आवेदन के निष्पादन की तय समय सीमा निर्धारित करने की मांग की है। पत्र में पार्षद ने बताया कि वर्तमान में योजना के स्वीकृत और निष्पादन में कोई निश्चित सीमा न होने के कारण आवेदन करने वाले वृद्धजन को अत्यधिक परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई मामलों में आवेदन का निष्पादन छह महीने से लेकर दो साल तक भी लग जाता है, जिससे वृद्धजन बार-बार प्रखंड कार्यालय का चक्कर काटते हुए थकान और परेशानी झेलते हैं। चम्पा कुमारी ने पत्र में आग्रह किया है कि वृद्धजन पेंशन योजना सहित सभी सामाजिक कोषांग […]

Noimg

खरीक में अवैध देशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया । दिनांक 1 दिसंबर 2025 को खरीक थाना को गुप्त सूचना मिली कि ग्राम खैरपुर में किसी व्यक्ति के घर में अवैध शराब रखी जा रही है। सूचना के आधार पर खरीक थाना टीम ने छापामारी की और पंकज कुमार के घर से कुल 4 लीटर अवैध देशी शराब बरामद की। पुलिस ने पंकज कुमार (पता: चंद्रहास मंडल, खैरपुर, थाना-खरीक, जिला-भागलपुर) को अवैध शराब की खरीद-बिक्री, निर्माण और भंडारण के आरोप में गिरफ्तार किया। इस संबंध में खरीक थाना में कांड संख्या-362/25 दिनांक 01.12.25 के अंतर्गत धारा 30 (ए) बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद संशोधन अधिनियम 2018 के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले में अग्रतर कार्रवाई जारी है। DESK2025