November 1, 2022
नारायणपुर में फल फूल रहा है फर्जी क्लीनिक का कारोबार || GS NEWS
DESK 04सिजेरियन,बच्चादानी,अपेंडिक्स का होता है ऑपरेशन नारायणपुर – प्रखंड में फर्जी क्लीनिक,नर्सिंगहोम का कारोबार वृहद पैमाने पर फल फूल रहा है।नारायणपुर में क्लीनिक खुलते ही इसमें काम करने वाले कथित डॉक्टर के साथ साथ स्टाफ दिन दूनी रात चौगुनी तरक्की का मामला प्रकाश में आया है। यहॉ क्लीनिक में सिजेरियन, बच्चादानी,हर्निया,अपेंडिस का ऑपरेशन के नाम पर गरीबों का शोषण हो रहा है। नारायणपुर में चल रहे अवैध क्लीनिक में अल्ट्रासाउंड,पैथोलॉजी एक्सरे में भी कर्मी प्रशिक्षित नहीं रहता है। बताया गया की क्लीनिक में काम करते करते अनुभव हो जाता है और वह पैथोलॉजी खोलकर डॉक्टर को सहयोग करने लगते हैं। डॉक्टर भी कुशल सर्जन यहॉ नहीं होते हैं। इसके साथ ही ऑपरेशन करने से पहले एनेस्थेटिक अर्थात बेहोश करने की सुविधा […]