June 22, 2022
तीन नामांकन वापस, सभी को चुनाव चिन्ह आवंटित ||GS NEWS
DESK 04प्रखंड के नारायणपुर मत्स्यजीवी सहयोग समिति लिमिटेड के कुल नामांकन 56 में तीन अभ्यर्थी ने नामांकन वापस के साथ सभी अभ्यर्थी को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिया. एआरओ प्रमोद कुमार ने बताया कि अध्यक्ष पद से मुंगीया देवी, मंत्री सह कोषाध्यक्ष में सोनाली प्रिया व दिव्यांशु कुमार ने नामांकन पत्र वापस लिया. अध्यक्ष पद पर आठ, मंत्री सह कोषाध्यक्ष पद पर पांच और प्रबंध कार्यकारिणी सदस्य में चालीस लोग को चुनाव आवंटित होगा. मतदान व मतगणना 28 जून को होगा. DESK 04