Category Archives: नारायणपुर

Noimg

नारायणपुर में हर्षोल्लास के साथ शान से फहराया तिरंगा ||GS NEWS

DESK 040

नारायणपुर – प्रखंड के विभिन्न सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थान में 74वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर शान से तिरंगा फहराया गया।प्रखंड मुख्यालय नारायणपुर में प्रखंड प्रमुख रिंकू यादव,व्यापार मंडल गोदाम पर व्यापार मंडल अध्यक्ष गौतम सिंह,पीएचसी नारायणपुर में पीएचसी प्रभारी डा.विनोद कुमार,जे पी कॉलेज नारायणपुर में प्राचार्य डा.राजवंश यादव,भवानीपुर थाना परिसर में थानाध्यक्ष रमेश कुमार साह,नवोदय विद्यालय नगरपारा में प्राचार्य रौशनलाल, टिचर्स ट्रेनिंग कॉलेज नगरपारा में प्राचार्य दिपक कुमार,महिला कॉलेज भ्रमरपुर में प्राचार्य प्रभात रंजन ठाकुर बैकंठपुर दुधैला पंचायत सरकार भवन में मुखिया अरविंद मंडल,मधुरापुर आवास पर जिलापार्षद उषा मिश्रा,शाहपुर आवास पर पुर्व जिलापार्षद कविता देवी मंडल,स्वामी विवेकानंद सरस्वती शिशू मंदिर बलाहा में प्रधानाचार्य शिवशंकर सिंन्हा,बीआरसी नारायणपुर में बीडीओ हरीमोहन कुमार समेत विभिन्न पंचायत के विभिन्न गॉव में जनप्रतिनिधि […]

Noimg

पूर्व पत्रकार का निधन, इलाके में शोक की लहर || GS NEWS

DESK 040

नारायणपुर – क्षेत्र में बंटी पत्रकार के नाम से विख्यात विवेकानन्द स्वामी उर्फ बंटी का निधन बीमारी की वजह से हो गया.वे दैनिक हिंदी अखबार में लंबे समय से लिखते रहे थें. उनकी पत्नी दीप्ती कश्यप ने बताया की पटना में बुधवार की रात 2:45 बजे बीमारी से उनका मृत्यु हो गयी. उनका दाहसंस्कार 26 जनवरी को चकरामी गंगा घाट में किया गया. मुखाग्नि भतीजा अंशु राज ने दिया. मृतक अपने पीछे पत्नी व एक चार वर्षीय पुत्र पीयूष कुमार को पीछे छोड़ गया. उनके निधन पर पत्रकार, संतमत से जुड़े लोग ,सामाजिक व राजनीतिक क्षेत्र के लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया है. DESK 04

Noimg

दक्ष खेल प्रतियोगिता का समापन || GS NEWS

DESK 040

नारायणपुर – नगरपारा दक्षिण पंचायत के रामनाथ बाबा मैदान में चल रहें दो दिवसीय प्रखंड स्तरीय दक्ष खेल प्रतियोगिता का समापन मंगलवार को हुआ. कार्यक्रम की अध्यक्षता बीडीओ हरिमोहन कुमार व संचालन संजय झा ने किया. मुखिया अन्नपूर्णा देवी में दलीय खेल का शुभारंभ किया. जिसमें अंडर 14 कबड्डी बालिका वर्ग में राजकीय बुनियादी विद्यालय नगरपारा व बालक वर्ग में मध्य विद्यालय बिरबन्ना , उच्च विद्यालय नारायणपुर नें अंडर 17 में बालक व बालिका वर्ग,ताइक्वांडो में तन्मय राणा और शतरंज में अभिषेक कुमार भारती ने सफलता का परचम लहराया. शिक्षिका अंजू कुमारी ने बताया कि अंडर 14 में खो खो में उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय बलाहा ने दोनों वर्ग में शानदार प्रदर्शन किया हैं. वालीबॉल में +2 शिवधारी सुखदेव उच्च […]

Noimg

दक्ष खेल प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ , मंगलवार को दलीय खेल का होगा आयोजन || GS NEWS

DESK 040

नारायणपुर – नगरपारा दक्षिण पंचायत के रामनाथ बाबा खेल मैदान में दो दिवसीय प्रखंड स्तरीय दक्ष खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ समाजसेवी मंटू यादव, अंचलाधिकारी अजय कुमार सरकार, पीएचसी प्रभारी विनोद कुमार, नगरपारा दक्षिण की मुखिया अन्नपूर्णा देवी , एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने नारियल फोड़कर व फीता काटकर खेल का शुभारंभ किया गया. बीआरसी के लेखापाल मनोज कुमार ने बताया कि एथलेटिक्स खेल का आयोजन किया गया है .जिसमें हाई जंप , लांंग जंप ,शाट पुट पर आधारित अंडर 14,17,19 आयु वर्ग के प्रतिभागी शामिल हुवें. जिसमें बालक वर्ग से रिले दौड़ में 1500 मीटर में राहुल ,गुलशन व मोनू प्रथम ,द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहा. बालिका वर्ग में सोनी,रीतु व अनामिका ने बाजी मारी. वहीं 400 मीटर दौड़ में […]

Noimg

पीएचसी नारायणपुर को जिला लेवल पर मिला प्रथम पुरस्कार || GS NEWS

DESK 040

नारायणपुर – स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रदेश लेवल पर पुरे बिहार के विभिन्न जिले के विभिन्न प्रखंड अंतर्गत सीएचसी एवं पीएचसी का प्रफोर्मेंस को लेकर भागलपुर जिले में पीएचसी नारायणपुर को कायाकल्प के तहत ऑपरेशन थियेटर एवं प्रसव कक्ष रखरखाव साफ-सफाई, गार्डेन एवं अन्य विधि व्यवस्था को लेकर पीएचसी लेवल पर भागलपुर जिले में पीएचसी नारायणपुर को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। जिसको लेकर बिहार सरकार के स्वास्थ्य सचिव संजय कुमार सिंह के द्वारा पीएचसी प्रभारी डा.विनोद कुमार को कायाकल्प अवार्ड से पटना में आयोजित समारोह में पुरूस्कृत कर सम्मानित किया गया। स्वास्थ्य केंद्र नारायणपुर को पुरस्कृत करने पर पीएचसी नारायणपुर के चिकित्सक,स्वास्थ प्रबंधक,डाटा ऑपरेटर,एएनएम,आशा समेत अन्य स्वास्थ्य कर्मी ने खुशी जाहिर की है। साथ ही नारायणपुर प्रखंड के विभिन्न पंचायत […]