Category Archives: निभाष मोदी की रिपोर्ट

Noimg

भागलपुर विधायक अजीत शर्मा ने 74 वें गणतंत्र दिवस पर अपने आवासीय कार्यालय में फहराया तिरंगा झंडा || GS NEWS

DESK 040

भागलपुर/ निभाष मोदी भागलपुर, 74 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर कांग्रेस विधायक दल के नेता अजीत शर्मा ने अपने आवासीय कार्यालय में तिरंगा फहराया और तिरंगे झंडे को सलामी दी। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ-साथ स्काउट एंड गाइड के बच्चों ने भी झंडे को सलामी दी। वही इस अवसर पर उन्होंने कहा कि 1950 में बने संविधान में सभी धर्म जाति और गरीब और अमीर लोगों के लिए एक व्यवस्था बनी है। वही देश को एकजुट रखने के लिए सभी को आपस में भाईचारे से रहने की अपील उन्होंने की। उन्होंने कहा कि जब सभी एक होंगे तो देश आगे तरक्की करता रहेगा। DESK 04

भागलपुर के ऐतिहासिक सैंडिस कंपाउंड मैदान में आयुक्त ने किया झंडोत्तोलन कई तरह की झांकियों की की गई प्रस्तुति || GS NEWS

DESK 040

पूरे देश के साथ भागलपुर में भी 74 वें गणतंत्र दिवस की धूम देखी जा रही है. शहर के ऐतिहासिक सैंडिस कंपाउंड मैदान में प्रमंडलीय आयुक्त दयानिधान पांडेय ने झंडोत्तोलन कर झंडे को सलामी दी . इस दौरान जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन सीनियर एसपी आनंद कुमार सहित भागलपुर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के सभी अधिकारी मौजूद रहे. ऐतिहासिक सेंडीस मैदान में बिहार बटालियन के 10 प्लाटून में महिला और पुरुष के जवान शामिल हुए. भागलपुर जिला प्रशासन की ओर से गणतंत्र दिवस को लेकर भागलपुर के सैंडिस कंपाउंड मैदान में कई आकर्षक झांकी निकाली गई है जो लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बना. वहीं सरकार के द्वारा चलाई जा रही कई सारी योजनाओं जानकारी झांकी के माध्यम से […]

Noimg

सुपरस्टार शाहरुख खान की मूवी पठान पर भागलपुर में विवाद जारी , पठान मूवी को बैन करने की कर रहे मांग || GS NEWS

DESK 040

बॉलीवुड फिल्म पठान भागलपुर में 25 जनवरी को रिलीज हो रही है ऐसे में मूवी के रिलीज के 1 दिन पहले ही सिनेमा हॉल में पोस्टर लगाए गए थे इन पोस्टरों को फाड़कर हिंदू संगठनों ने अपना विरोध प्रदर्शन किया है। बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान की मूवी पठान फिल्मी पर्दे पर रिलीज होने से पहले ही विवादों में गिरती चली जा रही है भागलपुर समेत देश के कई राज्यों में . इसका विरोध अलग अलग तरीके से शुरू हो गया है कहीं पोस्टर फाड़कर तो कहीं शाहरुख खान के फोटो को जलाकर प्रदर्शनकारी प्रदर्शन करते दिख रहे हैं इसको लेकर कई हिंदू संगठन तक अपनी नाराजगी जाहिर करते दिख रहे हैं वही भागलपुर के सिनेमाघरों में भी आज शाहरुख खान […]

Noimg

वार्ड नंबर 27 की अपने वार्ड को नशा मुक्त बनाने का लिया संकल्प || GS NEWS

DESK 040

भागलपुर बरारी थाना क्षेत्र के सुर्खिर्कल झोपड़पट्टी मिश्रा टोला में आज नशा मुक्त समाज बनाने को लेकर बरारी थाना और जनता के बीच एक कहां बैठक रखी गई जिसमें पूरे बरारी समाज को नशा से मुक्ति दिलाने पर चर्चा की गई एक तरफ जहां समाज के कई गणमान्य लोगों ने अपनी बातें रखी वहीं दूसरी ओर प्रशासन ने भी. स्वच्छ व स्वस्थ साथ ही नशा मुक्त वार्ड बनाने की बात कही वही भाजपा नेत्री बबीता मिश्रा ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अपना भागलपुर को पंजाब ना बनाएं जिस तरह पंजाब में युवाओं में नशे की लत है उससे यहां के युवा दूर रहे वही उन्होंने कहा यहां की 90% महिलाएं किस काम में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले […]

Noimg

गौरैया के संरक्षण को लेकर गौरैया गोष्ठी व घोंसला वितरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन || GS NEWS

DESK 040

भागलपुर में आज हमारी गौरैया, एनवायरमेंट वॉरियर्स, भारतीय वन्यजीव संस्थान, सृष्टि गंगा प्रहरी पर्यावरण एवं जनकल्याण सोसायटी के संयुक्त प्रयास से “प्रोजेक्ट चहचाहट” के तहतगौरैया संरक्षण पर गोष्ठी व घोंसला वितरण कार्यक्रम के तहत चर्चा हुई और निशुल्क घोंसलों का वितरण किया गया ।मौके पर पीआईबी पटना के सहायक निदेशक व गौरैया संरक्षक संजय कुमार ने कहा कि दैनिक व्यवहार बदलाव सहित कई कारणों से घर आंगन की गौरैया हमसे दूर चली गई है। हालांकि अभी भारत में इसकी संख्या स्थिर है लेकिन अगर इनका संरक्षण नहीं करेंगे तो एक दिन यह विलुप्त हो जायेगी। इसलिए गौरैया के संरक्षण के लिए जागरूकता जरूरी है। उन्होंने कहा कि हर घर में दाना पानी और बॉक्स (घोंसला) की व्यवस्था के साथ साथ […]

Noimg

राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम का हुआ आयोजन || GS NEWS

DESK 040

विजेता छात्रों को जिलाधिकारी ने किया सम्मानित भागलपुर। राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के तहत आज भागलपुर के जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने पूरे जिला में चल रहे बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ विषय पर कई कार्यक्रम आयोजित किए गए थे इसमें विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया साथ ही जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने कहा आज राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के तहत बच्चों को जागरूक करने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित की गई है और सरकार की इस योजना के तहत बच्चे लाभ लें यही हम लोगों का मुख्य उद्देश्य है इस कार्यक्रम में कई स्कूलों के बच्चे ने भाग लिया। DESK 04

Noimg

पोक्सो कोट के तहत नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म मामले में आरोपी को उम्र कैद की सजा || GS NEWS

DESK 040

भागलपुर/ निभाष मोदी भागलपुर।पॉक्सो कोर्ट सीक्स पन्नालाल कि कोर्ट के द्वारा नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म मामले में आरोपी नीलेश यादव को उम्र कैद की सजा सुनाई है। दरअसल कजरेली थाना क्षेत्र में 22 मार्च 2018 को नाबालिक बच्ची के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या करने का प्रयास किया गया था। जिसके बाद पीड़िता के द्वारा थाने में मामला दर्ज कराया गया था। वही इस कांड में नीलेश यादव आरोपी बनाए गए थे जबकि एक नाबालिग अभिषेक कुमार को आरोपी बनाया गया था। जिसका मामला किशोर न्यायालय में चला गया था। वही नीलेश यादव का मामला पोक्सो कोर्ट में चल रहा है। लेकिन उसकी गिरफ्तारी नहीं हो पा रही थी। पिछले साल ही उसकी गिरफ्तारी हुई। जिसके बाद उसकी कोर्ट में […]

Noimg

जननायक कर्पूरी ठाकुर की 99 वां जन्मोत्सव मनाया गया धूमधाम से || GS NEWS

DESK 040

भागलपुर। पीरपैंती नगर पंचायत में कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाई गई,बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री व जननायक कर्पूरी ठाकुर का 99 वां जन्मोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। राष्ट्रीय जनता दल के पीरपैंती नगर में नगर अध्यक्ष जानिशार असलम की अध्यक्षता में जयंती मनाया गया। वहीं पीरपैंती विधानसभा के पूर्व विधायक रामविलास पासवान ने कहा जननायक कर्पूरी ठाकुर बिहार के तीन बार मुख्यमंत्री रहे। उन्होंने हमेशा ही गरीबों, शोषितों की आवाज बुलंद की। जयंती समारोह में राजद के युवा प्रखण्ड अध्यक्ष मुकेश यादव,उपाध्यक्ष राम यादव,प्रभारी मो इरफान, ओमप्रकाश पंडित सहित अन्य सैकड़ों लोग मौजूद रहे। DESK 04

Noimg

दिल्ली स्थित संसद भवन के सेंट्रल हॉल में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय में भागलपुर की बिटिया अपूर्वा ने किया बिहार का का प्रतिनिधित्व || GS NEWS

DESK 040

भागलपुर/ निभाष मोदी प्रधानमंत्री मोदी के समक्ष सबसे कम उम्र की थी भागलपुर की अपूर्वा भागलपुर। दिल्ली स्थित संसद भवन के सेंट्रल हॉल में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की ओर से नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में भागलपुर के विक्रमशिला कॉलोनी निवासी अमरपुर के पूर्व प्रत्याशी डॉक्टर मृणाल शेखर और भागलपुर की पूर्व महापौर डॉ प्रीति शेखर की पुत्री अपूर्वा सिंह ने भाग लिया और बिहार का प्रतिनिधित्व करते हुए नेताजी पर अपने विचार रखे | देश के सबसे कम उम्र की प्रतिभागी के तौर पर अपूर्व के विचार से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित कई मंत्री प्रभावित हुए | प्रधानमंत्री ने अपूर्व की पीठ भी […]