Category Archives: निभाष मोदी की रिपोर्ट

भागलपुर में बंदी का कोई खासा असर नहीं, रेलवे स्टेशन परिसर में चप्पे चप्पे पर प्रशासन की थी पैनी नजर, सोशल मीडिया पर भी ध्यान गड़ाए हुए थी प्रशासन ||GS NEWS

DESK 040

रिपोर्ट:-निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर,4 साल के लिए नियुक्ति को लेकर सेना में बहाली की योजना अग्नीपथ स्किम के खिलाफ आज बिहार बंद को लेकर पूरे बिहार के रेलमार्ग को कई जगह प्रदर्शनकारियों ने बाधित किया। वही भागलपुर में किसी यात्री को परेशानी ना हो इसके लिए सुबह से ही पुलिस फोर्स की तैनाती थी। इसको लेकर प्रशासन अहले सुबह से ही लगी हुई थी। वही कई ट्रेनें भी आज रद्द थी। स्टेशन पूरा सुनसान व वीरान था। विक्रमशिला ट्रेन के आने पर कुछ मिनटों के लिए स्टेशन में आवाजाही दिखी परंतु फिर सुनसान हो गया। वहीं डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर प्रकाश कुमार ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हमलोग भागलपुर स्टेशन के चप्पे-चप्पे पर नजर बनाए हुए हैं […]

अग्नीपथ योजना के खिलाफ बिहार बंद का मिलाजुला असर भागलपुर में देखने को मिला ||GS NEWS

DESK 040

कई राजनीतिक संगठनों ने स्टेशन चौक पर किया सांकेतिक प्रदर्शन रिपोर्ट:-निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर, रक्षा मंत्रालय के द्वारा लागू किए गए नई योजना अग्नीपथ योजना के खिलाफ बिहार बंद का मिलाजुला असर भागलपुर में देखने को मिला | व्यापारियों ने छात्रों के द्वारा किए जा रहे उग्र प्रदर्शन को देखते हुए किसी अनहोनी की आशंका को देखते हुए अपनी दुकानों और प्रतिष्ठानों को बंद रखा था | वही बहुजन स्टूडेंट्स यूनियन और एफ के द्वारा स्टेशन चौक पर विरोध प्रदर्शन किया गया | इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए रक्षा मंत्रालय के द्वारा जारी नई योजना को वापस लिए जाने की मांग की | ऑल इंडिया यूथ फेडरेशन के राज्य अध्यक्ष संजीव सुमन के […]

आंखों में आंसू का सैलाब, नजरे जमीन में टिकी हुई और लड़खड़ाती जुबान से एक ही शब्द बार-बार निकल रहा है- साहब मेरी बेटी मुझे लौटा दीजिए ||GS NEWS

DESK 040

एसएसपी दफ्तर की चौखट पर आरजू मिन्नत करते एक बुजुर्ग अपनी बच्ची की तलाश में दर-दर की खा रहा ठोकर रिपोर्ट:-निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर,एसएसपी दफ्तर की चौखट पर आरज़ू मिन्नत कर रहा यह बुजुर्ग एक अपहृत बच्ची का लाचार पिता है| आंखों में आंसुओं का सैलाब, नजरें जमीन में टिकी हुई और लड़खड़ाती जुबान से एक ही शब्द बार – बार निकल रहा है साहब मेरी बिटिया मुझे लौटा दीजिए, आंखों का तारा है मेरी बिटिया, बड़े सपने से हमने अपनी कलियों को पाला पोसा और काफी उम्मीद से पढ़ाया लिखाया भी है| मुझे पुत्र नहीं है साहब लेकिन इस बात की कभी भी तनिक चिंता नहीं हुई है क्योंकि मेरी बिटिया किसी बेटे से कम नहीं है| दो बेटी […]

सिटी एसपी शुभम आर्य ने निरीक्षण के दौरान कहा उग्र आंदोलन करने वाले प्रदर्शनकारियों पर होगी कड़ी कार्रवाई ||GS NEWS

DESK 040

रिपोर्ट:-निभाष मोदी, भागलपुर। अग्निवीर योजना के खिलाफ देश के कई अलग-अलग हिस्सो में प्रदर्शन किया जा रहा है| प्रदर्शन और बवाल को देखते हुए भागलपुर जिला प्रशासन लगातार चप्पे-चप्पे पर नजर बनाए हुए है | देर रात भागलपुर के सीनियर एसपी सभी निजी शैक्षणिक संस्थानों मैं पहुंचे और उनके निदेशकों से छात्र-छात्राओं को उग्र प्रदर्शन नहीं करने की सख्त हिदायत दी | इस दौरान सभी निजी शैक्षणिक संस्थानों के डायरेक्टर ने भी पूरी तरह से कानून व्यवस्था पालन किए जाने की बात कही | सिटी एएसपी शुभम आर्य ने बताया कि देर रात तक भागलपुर के सभी निजी संस्थानों के अधिकारियों से मिलकर छात्रों के द्वारा उग्र आंदोलन नहीं किए जाने की चेतावनी दी गई है | ऐसा करने वालों […]

बिहार बंद के आह्वान को देखते हुए भागलपुर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन सुबह से मुस्तैद ||GS NEWS

Barun Kumar Babul0

भागलपुर अग्नीपथ योजना को लेकर आज बिहार बंद के आह्वान को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन सुबह से ही मुस्तैद नजर आ रहा है। खुद जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन और वरीय पुलिस अधीक्षक बाबूराम शहरी क्षेत्र का भ्रमण कर स्टेशन का भी निरीक्षण किया। वहीं सुरक्षा के किए गए इंतजामों का बारीकी से जायजा लिया और कई दिशा निर्देश सुरक्षा में तैनात अधिकारियों को दिए गए। जिले में 500 अतिरिक्त बल मंगाए गए हैं। वही हर एक चौक चौराहे पर मजिस्ट्रेट के साथ जवानों की प्रतिनियुक्ति की गई है। जिलाधिकारी ने बताया कि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, और खुद वह इस की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। वहीं पुलिस अधीक्षक ने साफ तौर पर कहा है […]

आज बिहार बंदी पर भागलपुर पुलिस अलर्ट मोड़ में , कहा – होगा कड़ा एक्शन ||GS NEWS

DESK 040

आज के बन्द के दौरान संवेदनशील स्थलों की सुरक्षा तथा आम जन के जान माल की सुरक्षा एवम विधि व्यवस्था की दृष्टि से व्यापक तैयारी की गई है।जिला को बाहर से 500 सुरक्षा कर्मी प्राप्त हो चुके हैं।इसके अतिरिक्त जिला बल को भी एकत्रित कर लिया गया है।सबको दंगा रोधी उपकरणों से लैस कर दिया गया है। सभी संवेदनशील स्थलों पर मजिस्ट्रेट तथा पुलिस बल एवम कैमरा की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है।सरकारी सम्पत्ति को नुकसान पहुंचाने या किसी व्यक्ति या संगठन के जान माल को नुकसान पहुंचाने के किसी भी प्रयास से कड़ाई से निपटने के निर्देश दिए गए हैं। कल की घटनाओं में सम्मिलित दंगा फैलाने वालों को भी चिन्हित कर लिया गया है, तथा इनके विरुद्ध कारवाई […]

नवगछिया : कान्तेश कुमार उर्फ टीनू की राजद मे हुई वापसी ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया:- राजद प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह द्वारा राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के निर्देश पर युवा राजद के पूर्व जिला अध्यक्ष कान्तेश कुमार उर्फ टीनू यादव को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव मुख्यमंत्री बनाने के संकल्प के साथ पुनः शामिल किया गया मौके पर युवा राजद नेता कान्तेश कुमार उर्फ टीनू यादव ने राजद में पुनः वापस होने पर शीर्ष नेताओं सहित कार्यकार्ता के प्रति आभार जताया एंव कहा की पार्टी के कार्यक्रम को मजबूती के साथ करेंगे साथ विगत विगत दिनों में राजद सुप्रीमो लालू यादव का मार्गदर्शन प्राप्त करेंगे । इस बावत युवा राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व सांसद शलैश कुमार उर्फ बूलो मंडल , गोपालपुर विधानसभा के पुर्व प्रत्याशी शलैश कुमार ,जिलाअध्यक्ष अलखनिरंजन […]

अग्निपथ पर नवगछिया में बवाल पुलिस के साथ धक्का-मुक्की व फायरिंग, जान बचाकर भागे चोटिल एसडीएम व एसडीपीओ, कई जख्मी ||GS NEWS

DESK 040

रिपोर्ट :-निभाष मोदी भागलपुर प्रदर्शनकारियों ने ईटा पत्थर से पुलिसकर्मियों पर किया हमला, पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में 8 चक्र चलाई गोली एसपी सुशांत सरोज ने कहा नहीं बक्शे जायेंगे उपद्रवी भागलपुर, नवगछिया,सेना की बहाली को लेकर नई स्क्रीम अग्निपथ को लेकर पूरे सूबे में बवाल मचा हुआ है, वहीं अग्निपथ को लेकर नवगछिया में भी 3 दिनों से लगातार विरोध प्रदर्शन जारी है। नवगछिया अनुमंडल के तीन स्थानों में क्रमशः नारायणपुर ,खरीक एवं रंगरा में छात्र विरोध प्रदर्शन करते समय आक्रमक मूड में आ गए और पुलिस जवानों पर भी जमकर पत्थरबाजी कर दी । पत्थरबाजी से नवगछिया पुलिस के कई जवान सहित एसडीएम यतेंद्र कुमार पाल, एसडीपीओ दिलीप कुमार सहित कई पुलिसकर्मी ख़रीक चौक पर हुए पत्थरबाजी में […]

भागलपुर लॉ एंड ऑर्डर डीएसपी प्रकाश कुमार ने सुरक्षा को लेकर रेलवे स्टेशन का लिया जायजा||GS NEWS

DESK 040

रिपोर्ट:-निभाष मोदी,भागलपुर। भागलपुर के लॉ ऑर्डर डीएसपी प्रकाश कुमार ने भागलपुर स्टेशन पर पहुंच कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और रेलवे आरपीएफ के पुलिस कर्मियों के साथ प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर आवश्यक विचार विमर्श किया. सिटी एसपी स्वर्ण प्रभात ने पत्रकारों से कहा है कि प्रत्येक रेलवे स्टेशन, चौक चौराहे पर दंडाधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है. लॉयन ऑर्डर डीएसपी ने कहा कि लोकतंत्र में सबको विरोध करने का अधिकार है. सभी छात्रों से अपील है कि वे तोड़ फोड़ न रकें. युवा शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात को सरकार तक पहुंचा सकते हैं. लेकिन जो भी संपत्ति को क्षति पहुंचा रहे हैं वह उनकी संपत्ति है। ला एंड आर्डर ने कहा कि जमाना […]

कृषि विश्वविद्यालय सबौर में टिकाऊ खेती के लिए पोषक तत्व प्रबंधन में हुए नवीनतम विकास विषयों पर किया गया दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन ||GS NEWS

DESK 040

रिपोर्ट:-निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर,बिहार कृषि विश्वविद्यालय सबौर टिकाऊ खेती के लिए पोषक तत्व प्रबंधन में हुए नवीनतम विकास पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी बड़े हर्ष के साथ आपको सूचित करना चाहूंगा की बिहार कृषि विश्वविद्यालय द्वारा टिकाऊ खेती के लिए पोषक तत्व प्रबंधन में हुए नवीनतम विकास पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया । राष्ट्रीय स्तर पर कृषि विकास में टिकाऊ खेती की उपयोगिता को ध्यान में रखते हुए इस सेमिनार का रूपरेखा तैयार किया गया है । सेमिनार में पोषक तत्व प्रबंधन की दिशा में हुए नए प्रगति पर विशेषज्ञों एवं वैज्ञानिकों के द्वारा विचारों का आदान प्रदान किया जाएगा । यह राष्ट्रीय सेमिनार टिकाऊ खेती के लिए विश्वविद्यालय द्वारा किए जा रहे प्रयासों को और […]