July 15, 2023
बिहपुर खानकाह में दो दिवसीय सालाना उर्स-ए-पाक प्रारंभ,समापन आज ||GS NEWS
DESK 04बिहपुर : प्रखंड के खानकाह-ए-आलिया फरीदिया मोहब्बतिया,बिहपुर में हजरत सैयदना हुजूर मोहब्बत शाह रहमतुल्लाह अलैय व हजरत सैयदना हुजूर अलैहदाद शाह रहमतुल्लाह अलैय का दो दिवसीय सालाना उर्स-ए-पाक का शनिवार को आगाज हो गया।खानकाह के गद्दीनशीं हजरत अली कौनैन खां फरीदी एवं नायव गद्दीनशीं हजरत मौलाना अली शब्बर खां फरीदी की अगुवाई में शनिवार को सुबह में कुरानखानी व शाम में मगरीब की नमाज के बाद परचम कुशाई ( खानकाही झंडा) फहराया गया। इसके बाद शानदार जलसा व खानकाही कव्बाली का भी आयोजन हुअा।इसमें देश के विभिन्न राज्यों से उलेमा-ए-कराम व शायर-ए-इस्लाम तशरीफ लाए हैं।इसके बाद मजारशरीफ पर चादरपोशी,गुलपोशी,फुलपोशी व नियाज फातिहा सज्जादानशी के अगुवाई में हुआ।मौके पर कर्रार खां,रहबर खां,रहनुमा,बुशम्स व राहमा खां समेत गुलाम पंजतन,हजरत मौलाना अबूसालेह फरीदी,फारूक […]