November 13, 2025
मतगणना के दिन लागू रहेगी निषेधाज्ञा, डीएम ने जारी किया आदेश ||GS NEWS
DESK2025भागलपुर । बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के द्वितीय चरण की मतगणना 14 नवंबर (शुक्रवार) को होने जा रही है। मतगणना के दौरान विधि-व्यवस्था और लोक शांति बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने कड़े निर्देश जारी किए हैं। इस संबंध में जिला दंडाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू करने का आदेश जारी किया है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार भागलपुर जिले के सभी सात विधानसभा क्षेत्र—152 बिहपुर, 153 गोपालपुर, 154 पीरपैंती (अजा), 155 कहलगांव, 156 भागलपुर, 157 सुलतानगंज और 158 नाथनगर—में आदर्श आचार संहिता प्रभावी है। मतगणना के लिए दो केंद्र निर्धारित किए गए हैं—महिला आईटीआई, बरारी और राजकीय पॉलिटेकनिक कॉलेज, बरारी, भागलपुर। डीएम द्वारा जारी आदेश के अनुसार, […]