Category Archives: बिहार

नवगछिया: अनियंत्रित ट्रक ने युवक को मारा धक्का, इलाज के दौरान मौत GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नवगछिया थाना क्षेत्र के तेतरी जीरोमाइल के पास एनएच 31 पर रविवार को 11 बजे दिन में अज्ञात ट्रक के धक्के से थाना क्षेत्र के तेतरी निवासी कैलाश दास के पुत्र गौतम कुमार 25 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. दुर्घटना के बाद सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे नवगछिया पुलिस ने घायल को इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल भेज दिया. नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल भागलपुर रेफर कर दिया गया. दुर्घटना में युवक का पैर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है. अत्यधिक खून बह जाने के कारण युवक की स्थिति चिंताजनक बनी हुई थी. मायागंज अस्पताल में युवक की […]

नारायणपुर: विद्यालय में तिरंगा का अपमान GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नारायणपुर -प्रखंड के मध्य विद्यालय बलाहा पुरब एवं प्राथमिक विद्यालय कॉलेज टोला नारायणपुर में तिरंगा उल्टा फहराया जाने का मामला प्रकाश में आया है.मामले को लेकर ग्रामीण ने सोशल मीडिया पर फोटो खींचकर वायरल किया गया जहॉ प्रभारी प्रधानाचार्य के विरुद्ध तरह तरह की चर्चा की गई. मामले में कई युवा एवं ग्रामीणों ने तिरंगे की अपमान को लेकर कार्यवाही की मांग की है.बीआरपी मिथिलेश कुमार ने बताया कि शरारती तत्वों द्वारा तिरंगे के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आ रहा है.वहीं बीडीओ हरिमोहन कुमार ने कहा कि मामला संज्ञान में नहीं है.जॉच कर कार्यवाही की जाएगी. Barun Kumar Babul

ढोलबज्जा बाजार को किए गए सील को हटाकर, बाजार वासियों ने दुकान खुलवाने की कर रहे मांग GS NEWS

Pinki Singh0

जनप्रतिनिधियों ने ढोलबज्जा थाना में किया शांति समिति की बैठकढोलबज्जा: बाजार में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए बाजार को सील किए जाने के बाद अब वहां के बाजार वासियों व अन्य व्यवसायियों द्वारा सील हटाकर दुकान खुलवाने की मांग करने लगे हैं. ज्ञात हो कि 13 अगस्त को हीं नवगछिया एसडीओ मुकेश कुमार व डीएसपी प्रवेंद्र भारती ने संक्रमण को लेकर ढोलबज्जा बाजार के बस स्टैंड, थाना चौक व भगत सिंह चौक को बस बल्ले लगाकर सील कर दिया था. सील किए जाने के 3 दिन बाद हीं वहां के बाजार वासियों का कहना है कि- कोरोना काल से हीं हम लोगों का रोजगार प्रभावित हो गया है. पूरी तरह बाजार को सील करने के बाद छोटे-छोटे व्यवसायियों का […]

नवगछिया: राजद के जिला प्रवक्ता पर जान लेवा हमला GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नवगछिया: राजद के जिला प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी विश्वास झा पर जान लेवा हमला होने का मामला प्रकाश में आया है। इस संदर्भ में उन्होंने गांव के ही अखिलेश पोद्दार पर हथियार लहराते हुए जान से मारने की नीयत से हमला करने का आरोप लगया है। विश्वास झा ने कहा कि इस संदर्भ में उन्होंने रंगरा थानाध्यक्ष एवं एसपी व एसडीपीओ को वाट्सएप पर आवेदन भेज दिया है। सुबह थाना जाकर आवेदन देंगे। इस घटना के बाद उन्होंने नवगछिया एसपी से जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाई हैं। घटना से वे काफ़ी डरे सहमे हैं उनोहनें कहा कि उनकी हत्या की साज़िश की जा रही हैं। Barun Kumar Babul

खरीक: अपराधियों ने थ्रीनट सटाकर डेयरी संचालक से पचास हजार लूटा GS NEWS

Pinki Singh0

खरीक थाना क्षेत्र के उस्मानपुर छठी मैया मंदिर के समीप कलबलिया पुल पर पहले से घात लगाए अपराधियों ने ध्रुवगंज के डेयरी संचालक रवि कुमार को थ्रीनट सटा कर पचास हजार रुपए की लूट कर ली.डेयरी संचालक रवि कुमार ने बताया कि वह पशुपालक को दूध लेने के एवज में रकम भुगतान करने गया था. लेकिन पहले से उस्मानपुर पुल पर घात लगाए अपराधियों ने हथियार का भय दिखाकर ₹50000 लूट लिया.अपराधियों ने यह भी धमकी दिया कि किसी को बताओगे तो जान से मार देंगे. इस बाबत पीड़ित डेयरी संचालक देर शाम खरीक थाना पहुंचकर लूट की प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया.पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. Pinki Singh

नारायणपुर: विवादित जमीन पर जांच में पहुंचे पुलिस पर पथराव GS NEWS

Pinki Singh0

एएसआई समेत तीन जवान जख्मी22 नामजद,13 गिरफ्तार 30अज्ञात पर प्राथमिकी दर्जनारायणपुर – भवानीपुर थाना क्षेत्र के बलाहा गांव में शनिवार की रात्रि विवादित जमीन पर जॉच में पहुंचे पुलिस के साथ धारा 44 के वावजूद मकान का ढलाई कर रहे लोगों द्वारा पथराव का मामला प्रकाश में आया है. पथराव के दौरान भवानीपुर थाना के एएसआई सुभाष यादव,डीएपी जवान नंदन कुमार पासवान, अखिलेश कुमार, मुकेश पासवान जख्मी हो गए मौके पर ग्रामीणों ने ग्रामीण चिकित्सक के द्वारा जख्मी पुलिस का इलाज कराया. एएसआई सुभाष यादव की सर फुटने से गंभीर स्थिति को देखते हैं इलाज के लिए पीएचसी नारायणपुर पहुंचाया. घटना की जानकारी मिलते ही भवानीपुर थानाध्यक्ष नीरज कुमार, बिहपुर, खरीक, झंडापुर की एवं नवगछिया से पहुंचे डीएपी जवानों ने […]

नवगछिया: पूर्व प्रधानमंत्री की पुण्यतिथि भाजपाइयों ने दी श्रद्धांजलि GS NEWS

Pinki Singh0

नवगछिया : भाजपा कार्यालय नवगछिया में रविवार को भारत रत्न जन जन के नेता पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई जी की पुण्यतिथि मनाई गई. भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद मंडल की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में पुण्यतिथि के मौके पर भाजपाइयों ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. इस अवसर पर इस्माइलपुर अध्यक्ष विजय यादव, प्रखंड महामंत्री गोपाल रंजीत झा, जिला प्रभारी अनुसूचित जनजाति मोर्चा रवि रंजन, आईटी सेल सह संयोजक सनी कुमार, विनोद शर्मा, शुभम कुमार मौजूद थे. Pinki Singh

नवगछिया में धूमधाम से मना बाबा गणिनाथ का जन्मोत्सव GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नवगछिया में बाबा गणिनाथ सेवा समिति के सदस्यों ने सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करते हुए नवगछिया के राजेन्द्र कॉलोनी में बाबा गणिनाथ गोविंद जी का जन्म उत्सव धूमधाम से मनाया । इसके साथ साथ विधि विधान से गणिनाथ जी का पूजा अर्चना कर उन्हें भोग लगाया गया एवं संध्या में स्थानीय कलाकारों द्वारा भजन संध्या का भी कार्यक्रम किया गया। जिसमें गायक मिथुन महुआ मद्धेशिया ने अपनी गायिकी से फेसबुक लाइव के माध्यम से जुड़े भक्तों को आनंदित किया . कार्यक्रम में साज पर नाल पर अरविंद कुमार साह, ऑर्गेन पर श्रवण कुमार एवं पैड पर भोलु कुमार थे । मौके पर बाबा गणिनाथ सेवा समिति के अध्यक्ष पंकज कुमार भारती ने बताया कि बाबा गणिनाथ जी के […]

पूर्णिया: पीजी चतुर्थ सेमेस्टर की ऑनलाइन परीक्षा कल से पीयू में GS NEWS

Barun Kumar Babul0

पूर्णिया विश्वविद्यालय में पीजी चतुर्थ सेमेस्टर की ऑनलाइन परीक्षा सोमवार से होगी। इसकी सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। परीक्षा में सत्र 2018-20 के लगभग 400 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा एक पाली में दो घंटे की दोपहर 12 से दो बजे तक होगी। परीक्षा 17,18 एवं 19 अगस्त को होगी। इसमें भौतिकी, रसायनशास्त्र, गणित, वनस्पतिशास्त्र, जंतुविज्ञान, इतिहास, अर्थशास्त्र, राजनीति विज्ञान, मनोविज्ञान, समाजशास्त्र, गृहविज्ञान, भूगोल, हिदी, उर्दू, बांग्ला, अंग्रेजी, संस्कृत एवं वाणिज्य के छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। इधर पूर्णिया विश्वविद्यालय में सत्र 2019-21 के एलएलएम एवं एमबीए की परीक्षा भी 20 अगस्त से ऑनलाइन मोड में ली जाएगी। परीक्षा का विवरण विश्वविद्यालय के वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। Barun Kumar Babul