September 29, 2025
सुल्तानगंज पुलिस ने चार लुटेरों को हथियार के साथ दबोचा, कई घटनाओं का किया खुलासा ||GS NEWS
DESK2025भागलपुर जिले की सुल्तानगंज पुलिस ने विभिन्न जगहों पर लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देने वाले चार आरोपियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। ये आरोपी सोशल मीडिया पर हथियार लहराकर दहशत फैलाने की कोशिश भी कर रहे थे। थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में कुंदन कुमार (घाट रोड, सुल्तानगंज), नितीश कुमार (गोपाल रोड, विषहरी), प्रशांत कुमार (गोपाल रोड, विषहरी) और आर्यन कुमार (शिवनंदनपुर) शामिल हैं। इनके पास से एक मोटरसाइकिल, एक देशी कट्टा, एक गोली और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि इन आरोपियों ने 25 सितंबर को कांवरियों के साथ लूटपाट की थी। इसके अलावा असरगंज के नारदपुल के पास एक टोटो चालक और एक […]