September 27, 2025
इंटर स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का सफल समापन, एम.ए.एम. कॉलेज और मारवाड़ी कॉलेज बने विजेता ||GS NEWS
DESK2025नवगछिया । बनारसी लाल सर्राफ वाणिज्य महाविद्यालय, नवगछिया के तत्वावधान में आयोजित इंटर स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का समापन शनिवार को हुआ। तीसरे और अंतिम दिन महिला एवं पुरुष वर्ग के फाइनल मुकाबलों के साथ प्रतियोगिता का भव्य समापन किया गया। महिला वर्ग के शुरुआती मुकाबले में बी.एल.एस. कॉलेज, नवगछिया को एस.एम. कॉलेज, भागलपुर के विरुद्ध बाई से जीत मिली। दूसरे मुकाबले में जी.बी. कॉलेज ने बी.एन. कॉलेज को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। पहले सेमीफाइनल में एस.एस.भी कॉलेज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बी.एल.एस. कॉलेज को मात दी और फाइनल में जगह बनाई। वहीं दूसरे सेमीफाइनल में एम.ए.एम. कॉलेज, नवगछिया ने कड़े संघर्ष के बाद जी.बी. कॉलेज, नवगछिया को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। महिला वर्ग के फाइनल में एम.ए.एम. […]