September 27, 2025
पुलिस महानिरीक्षक, पूर्वी क्षेत्र ने नवगछिया अनुमंडल कार्यालय का किया निरीक्षण ||GS NEWS
DESK2025नवगछिया । पुलिस महानिरीक्षक, पूर्वी क्षेत्र भागलपुर विवेक कुमार ने शुक्रवार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, कार्यालय नवगछिया का निरीक्षण किया। इस दौरान नवगछिया पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ओमप्रकाश, सभी अंचल निरीक्षक एवं थानाध्यक्ष नवगछिया उपस्थित थे। निरीक्षण के क्रम में कार्यालय में संधारित सभी पंजियों का अवलोकन किया गया और उन्हें अद्यतन रखने के साथ अधिक से अधिक लंबित कांडों के निष्पादन के निर्देश दिए गए। साथ ही आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 और दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से सम्पन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश और समीक्षा की गई। निरीक्षण में जिन बिंदुओं पर विशेष ध्यान दिया गया, उनमें शामिल हैं: धारा 126 बीएनएसएस और सीसीए-3 के तहत कार्रवाई करना, अवैध आग्नेयास्त्र और मादक पदार्थों […]