Category Archives: बिहार

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, डीजे और अश्लील कार्यक्रम पर पूर्ण प्रतिबंध || GS NEWS

DESK20250

नवगछिया। गोपालपुर थाना परिसर में बुधवार को थाना अध्यक्ष इंस्पेक्टर मिथलेश कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में दशहरा और दुर्गा पूजा के दौरान शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने और विधि-व्यवस्था सुनिश्चित करने पर चर्चा की गई। बैठक में उपस्थित स्थानीय जनप्रतिनिधियों और पूजा समितियों के अध्यक्षों को थाना अध्यक्ष ने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पूजा पंडाल में सीसीटीवी कैमरा अनिवार्य रूप से लगाया जाए और इलेक्ट्रिक वायरिंग सुरक्षित हो। इसके अलावा उन्होंने स्पष्ट किया कि पूजा के दौरान डीजे और अश्लील सांस्कृतिक कार्यक्रम पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा। थाना अध्यक्ष ने कहा कि शराबियों और असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखी जाएगी। इसके तहत संध्या के समय वाहन चेकिंग अभियान […]

Noimg

नवगछिया एसपी ने मंदिरों की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया। नवरात्रि और दशहरा को लेकर नवगछिया के एसपी प्रेरणा कुमार ने सैदपुर स्थित मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। मंदिरों में सुरक्षित एवं सुचारु ढंग से आयोजन सुनिश्चित करने के लिए एसपी ने कई दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एसडीओ ऋतुराज प्रताप सिंह, एसडीपीओ ओम प्रकाश, थाना अध्यक्ष मिथिलेश कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। उन्होंने मेला समिति और मंदिर पदाधिकारियों को निर्देश दिए कि महिला और पुरुषों के प्रवेश के लिए अलग-अलग मार्ग बनाए जाएँ। साथ ही उन्होंने लोगों से हर्षोल्लास के साथ शांतिपूर्ण वातावरण में उत्सव मनाने की अपील की। निरीक्षण के दौरान दुर्गा मंदिर समिति के सदस्य भी उपस्थित थे। मौके पर मंदिर अध्यक्ष महेश कुंवर, भाजपा के वरिष्ठ नेता और समिति सदस्य नितेंद्र सिंह […]

अपहरण कर हत्या मामले में कुख्यात अपराधी जनार्दन मंडल गिरफ्तार ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया । 14 जुलाई 2024 को वादिनी ने आवेदन देकर बताया कि उनके 26 वर्षीय पुत्र अभिनंदन कुमार, पिता पोखरी मंडल, को रिश्तेदार छोटु कापसी अपने साथ बुलाकर ले गया, जिसके बाद वह आज तक घर वापस नहीं आया। इस पर परबत्ता थाना में कांड संख्या-119/24, धारा-140 (3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। कांड अनुसंधान के दौरान पता चला कि वादिनी के पुत्र अभिनंदन कुमार को छोटु कापसी ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर कहीं ले जाकर हत्या कर दी। मामले की जांच के लिए नवगछिया पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में टीम गठित की गई। जांच के दौरान कांड में संलिप्त छोटु कापसी को पहले ही गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया था, जबकि अन्य वांछित […]

Noimg

राज्य स्तरीय पैरा एथलेटिक्स में नगरपारा नवोदय की छात्रा निधि का शानदार प्रदर्शन ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया । 23 और 24 सितंबर को आयोजित राज्य स्तरीय पैरा एथलेटिक्स प्रतियोगिता में पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, नगरपारा की छात्रा निधि कुमारी ने अपनी उत्कृष्टता साबित की। कक्षा 6 की निधि कुमारी ने 23 सितंबर 2025 को पाटलीपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंडर 14 आयु वर्ग की राज्य स्तरीय पैरा एथलेटिक्स प्रतियोगिता में विद्यालय का प्रतिनिधित्व किया। निधि ने लॉन्ग जंप (लंबी कूद) में प्रथम स्थान और 100 मीटर दौड़ में द्वितीय स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा और दृढ़ संकल्प का शानदार प्रदर्शन किया। प्राचार्य एस.के. चौधरी ने कहा कि यह असाधारण उपलब्धि विद्यालय और सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। विद्यालय परिवार ने निधि कुमारी को इस शानदार प्रदर्शन के लिए हार्दिक बधाई दी और भविष्य की […]

नवगछिया में तेजाब कांड :शराब बेचने का विरोध करने पर तेजाब हमला, पीड़ित की हालत गंभीर ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया पुलिस जिले के परबत्ता थाना क्षेत्र के यमुनिया वार्ड संख्या 13 में 21 सितंबर को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। स्थानीय निवासी मोहन साह पिता स्व. शियाराम साह, उम्र 50 वर्ष पर शराब बेचने और आम रास्ते पर शराब सेवन का विरोध करने के कारण हमला किया गया। आरोप है कि पहले उसे लप्पड़ और थप्पड़ से पिटाई की गई और इसके बाद उसके घर से तेजाब की बोतल लाकर उसके शरीर पर डाल दिया गया। इस हमले में मोहन साह का चेहरा, गला, सीना, जांघ, पीठ और हाथ-पांव गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के बाद मोहन साह अपने घर में 72 घंटे तक बंद रहे और अत्यधिक दर्द व जलन से तड़पते रहे। इस […]

भागलपुर तातारपुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज प्रताड़ना का आरोप ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर के तातारपुर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 18 गोलाघाट गढ़िया में मंगलवार को एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान 22 वर्षीय मीरा कुमारी के रूप में हुई है। उसका शव ससुराल से बरामद किया गया। ससुराल पक्ष का कहना है कि मीरा ने फांसी लगाकर जान दे दी, लेकिन मायके वालों ने इस दावे पर गंभीर सवाल उठाए हैं। मृतका के पिता दर्शन मेहता ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी की हत्या की गई है। उन्होंने कहा कि शादी के बाद से ही दहेज को लेकर बेटी को लगातार प्रताड़ित किया जाता था। दर्शन मेहता के अनुसार, घटना की जानकारी उन्हें मृतका के पति विजय कुमार ने फोन पर दी। उसने कहा कि […]

Yellow card परीक्षा में छात्र छात्राओं का दिखा उत्साह ||GS NEWS

DESK20250

ज्ञान वाटिका में आयोजित हो रहा ‘कौन बनेगा चैंपियन’ प्रतियोगिता का पहला चरण येलो कार्ड लिखित परीक्षा आयोजित नवगछिया के सिंधिया मकंदपुर स्थित ज्ञान वाटिका विद्यालय में बुधवार, 24 सितंबर 2025 को “केबीसी – कौन बनेगा चैंपियन” प्रतियोगिता का पहला चरण आयोजित किया गया। इस चरण में येलो कार्ड परीक्षा के तहत लिखित परीक्षा ली गई, जिसमें विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। परीक्षा प्रारंभ होने से पूर्व चेतना सत्र का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ स्वस्ति वाचन, दुर्गा आरती और राष्ट्रगान से हुआ। तत्पश्चात दीप प्रज्वलन कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया गया। विद्यालय परिसर के किड्स सेक्टर को वेलकम जोन के रूप में सजाया गया था, जहां छात्र-छात्राओं और शिक्षकों का उत्सवपूर्ण ढंग से स्वागत किया गया। […]