Category Archives: बिहार

Noimg

नशा मुक्त दौड़ और साइकिलिंग प्रतियोगिता का सफल आयोजन ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर । खेल विभाग, बिहार सरकार के निर्देशानुसार जिला प्रशासन भागलपुर के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को सैंडिस कंपाउंड, भागलपुर में नशा मुक्त युवा विकसित भारत अभियान के अंतर्गत नशा मुक्त दौड़ एवं साइकिलिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में लगभग 100 बालक-बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला कला संस्कृति पदाधिकारी अंकित रंजन ने हरी झंडी दिखाकर किया। दौड़ प्रतियोगिता के बालक वर्ग में राजा कुमार ने प्रथम, सुजीत कुमार ने द्वितीय तथा अंकुश आर्य ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं बालक वर्ग की साइकिलिंग प्रतियोगिता में शिवम कुमार प्रथम, प्रिंस राज द्वितीय और संजीव कुमार तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग की दौड़ में श्रेयश्री प्रथम, सुष्मिता कुमारी द्वितीय और ऋषिका कुमारी तृतीय स्थान […]

Noimg

भागलपुर में 15 दिनों तक चलने वाले पितृपक्ष का विधिवत समापन ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर में 15 दिनों तक चलने वाले पितृपक्ष का आज विधिवत समापन हो गया। इस अवसर पर जिले के विभिन्न गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग गंगा किनारे पहुंचे और अपने पूर्वजों के प्रति श्रद्धा प्रकट करते हुए तर्पण, पिंडदान और पूजा-अर्चना में भाग लिया। बरारी घाट, जहाजघर घाट, खिरनघाट सहित कई अन्य घाटों पर आस्था का जनसैलाब देखने को मिला। गंगा किनारे वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पंडितों के मार्गदर्शन में श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा की। महिलाओं ने भी नदी तट पर दीप जलाकर अपने पितरों को नमन किया। श्रद्धालुओं का मानना है कि पितृपक्ष में किए गए कर्मकांड से पितरों की आत्मा को शांति मिलती है और परिवार पर […]

Noimg

हत्या कांड में फरार अभियुक्त गिरफ्तार ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया । 08 जून 2025 को वादिनी द्वारा लिखित आवेदन दिया गया कि 06 जून 2025 को थाना क्षेत्र अंतर्गत मिरजाफरी में आयोजित शादी समारोह में बाराती एवं ग्रमीणों के बीच हुए विवाद में इनके बेटा को मारपीट कर बूरी तरह से घायल कर दिया गया है, जो मायागंज अस्पताल में इलाज के दौरान उक्त घायल व्यक्ति की मृत्यु हो गई थी। इस संबंध में खरीक थाना कांड संख्या- 180/25 धारा- 191 (2)/191 (3)/126(2)/115(2)/109 बीएनएस एवं 27 आर्म्स एक्ट (परिवर्तित धारा- 103 (1)/3 (5) बीएनएस) के तहत सात नामजद एवं बीस अन्य अज्ञात के विरूद्ध दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। उसी क्रम में शुक्रवार को कांड में संलिप्त प्राथमिक अभियुक्त खरीक के मिराजाफ़री निवासी धनेश्वर दास पिता दिपनारायण दास […]

Noimg

नगर परिषद नवगछिया में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत हुआ विभिन्न स्थलों पर साफ-सफाई ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया । नगर परिषद नवगछिया में कार्यपालक पदाधिकारी के नेतृत्व में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत नगर के विभिन्न स्थलों पर व्यापक साफ-सफाई का कार्य किया गया। नगर परिषद क्षेत्र में स्थित बिहुला पार्क में संपूर्ण सफाई का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान सहायक लोक स्वच्छता पदाधिकारी, नगर प्रबंधक, नगर मिशन प्रबंधक, कार्यालय कर्मचारी और सफाईकर्मियों ने सक्रिय योगदान दिया। साथ ही वहां उपस्थित आमजन को स्वच्छता के महत्व के प्रति जागरूक भी किया गया। इसी क्रम में नगर पंचायत सबौर में कार्यपालक पदाधिकारी के नेतृत्व में चिन्हित सीटीयूएस का ट्रांसफॉर्मेशन भी किया गया। इस दौरान कार्यालय कर्मचारियों और सफाईकर्मियों ने अपनी भूमिका निभाई और आमजन को अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने का संदेश दिया। कार्यक्रम का मुख्य […]

Noimg

पिकअप वाहन समेत 950.40 लीटर विदेशी शराब बरामद ||GS NEWS

DESK20250

पिकअप चालक गिरफ्तार नवगछिया । मद्ध निषेध सहायक अवर निरीक्षक देवानंद मांझी के द्वारा शुक्रवार को इस्माइलपुर थाना अंतर्गत जहान्वी चौक के समीप विक्रमशिला पुल की ओर से आने वाले वाहनों की जांच की जा रही थी। इस क्रम में पाया गया कि एक महिंद्रा पिकअप जिसका निबंधन संख्या अस्पष्ट था। पिकअप पर बैठा चालक पुलिस कर्मियों को देखकर घबरा गया। घटनास्थल पर वाहन की तलाशी लेने पर हरी मिर्ची की पेटी के अंदर छुपा कर रखा अवैध विदेशी शराब की बरामदगी की गई। कुल 950.40 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया। घटनास्थल पर बरामद शराब, वाहन एवं गिरफ्तार एक अभियुक्त को जब्ती सूची एवं गिरफ्तारी प्रपत्र बनाकर वापस मद्यनिषेध थाना नवगछिया लाया गया। DESK2025

Noimg

बिहपुर बीआरसी के लेखापाल अखलेश कुमार के तबादले पर विदाई एवं सम्मान समारोह आयोजित||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया । बिहपुर बीआरसी के लेखापाल पद पर सेवा देने के बाद अखलेश कुमार का विभागीय तबादला बीआरसी सन्हौला कर दिया गया। उनके तबादले के अवसर पर शनिवार को प्रखंड के सभी शिक्षकों ने सम्मान समारोह आयोजित कर उन्हें भावभीनी विदाई दी। समारोह की अध्यक्षता प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी प्रमोद कुमार ने की, जबकि संचालन प्रधानाध्यापक अनिल कुमार दीपक और औलियाबाद के सुजीत कुमार ने किया। इस दौरान सभी उपस्थित लोगों ने अखलेश कुमार को अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह और उपहार भेंटकर सम्मानित किया। इस मौके पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के साथ शिक्षक चंद्रभूषण, राजीव नयन, पंकज शर्मा, मनोज कुमार और बिजली कुमारी ने कहा कि अखलेश कुमार का कार्य के प्रति समर्पण, उनका व्यवहार और संवादशैली सभी के लिए प्रेरणा का […]

Noimg

बिहपुर बीआरसी के लेखापाल अखलेश कुमार के तबादले पर विदाई एवं सम्मान समारोह आयोजित||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया । बिहपुर बीआरसी के लेखापाल पद पर सेवा देने के बाद अखलेश कुमार का विभागीय तबादला बीआरसी सन्हौला कर दिया गया। उनके तबादले के अवसर पर शनिवार को प्रखंड के सभी शिक्षकों ने सम्मान समारोह आयोजित कर उन्हें भावभीनी विदाई दी। समारोह की अध्यक्षता प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी प्रमोद कुमार ने की, जबकि संचालन प्रधानाध्यापक अनिल कुमार दीपक और औलियाबाद के सुजीत कुमार ने किया। इस दौरान सभी उपस्थित लोगों ने अखलेश कुमार को अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह और उपहार भेंटकर सम्मानित किया। इस मौके पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के साथ शिक्षक चंद्रभूषण, राजीव नयन, पंकज शर्मा, मनोज कुमार और बिजली कुमारी ने कहा कि अखलेश कुमार का कार्य के प्रति समर्पण, उनका व्यवहार और संवादशैली सभी के लिए प्रेरणा का […]

Noimg

इंटर स्तरीय स्कूल खरीक में बिहपुर विधायक ने चाहरदीवारी का किया उद्घाटन ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया । बिहपुर विधानसभा के भाजपा विधायक और सत्तारुढ़ पार्टी के सचेतक इ. शैलेंद्र ने शनिवार को इंटर स्तरीय स्कूल खरीक में विद्यालय प्रबंध समिति के विकास कोष से निर्मित चाहरदीवारी का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि मैं अपने विधानसभा क्षेत्र के सभी विद्यालयों का बेहतर विकास सुनिश्चित करने के लिए हमेशा तत्पर रहता हूँ। उन्होंने शिक्षक-शिक्षिकाओं से अनुरोध किया कि वे बच्चों को ईमानदारी और निष्ठा के साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करें। विधायक ने यह भी कहा कि जब बच्चे शिक्षित होंगे तभी शिक्षित समाज का निर्माण संभव होगा। उद्घाटन समारोह में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सत्यजीत कुमार के साथ स्कूल के अन्य शिक्षक और स्थानीय गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे। इसमें फूल कुमार, अशोक […]

Noimg

एचपीभी का टीका लगाने के बाद तेजनारायण इंटर स्कूल की डेढ़ दर्जन छात्राओं की तबियत बिगड़ी ||GS NEWS

DESK20250

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रंगरा में सभी का हुआ इलाज रंगरा चिकित्सा पदाधिकारी ने कहा, पैनिक अटैक के कारण बच्चियों को आया चक्कर नवगछिया अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत तेजनारायण इंटर स्कूल रंगरा में शनिवार को उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रंगरा के डॉक्टर एवं स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा विद्यालय के छात्राओं को ह्यूमन पैतिलोमा वायरस (एचपीभी) का टीका लगाया जा रहा था। मिली जानकारी के अनुसार, 9 से 15 वर्ष उम्र की छात्राओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाव व सुरक्षा के लिए अभियान चलाकर टिका लगाया जा रहा है। डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी पहले चार विद्यालय में जाकर छात्राओं को टिका लगा चुके थे। जहां से किसी प्रकार का मामला नहीं हुआ। वही तेजनारायण इंटर स्कूल रंगरा में आठवीं व […]