Category Archives: भागलपुर

नवगछिया रेलवे स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेन से पुलिस ने बरामद किया बोरो में बंद अज्ञात युवक का शव ||GS NEWS

DESK 040

मृत युवक के शव पर कई जगहों पर है जख्म के निशान नवगछिया – नवगछिया रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर दो पर बुधवार की रात पहुंची कटिहार – बरौनी मेमू पैसेंजर गाड़ी से पुलिस ने बोरो में बंद एक अज्ञात युवक का शव बरामद किया है. जानकारी मिली है कि बॉगी नंबर 41319 के शौचालय के सामने एक बोरा लावारिस अवस्था मे होने की सूचना नवगछिया रेल पुलिस को मिली थी, जिसके बाद पुलिस ने उक्त बोरो को ट्रेन से उतार कर खोला तो बोरो में 30 वर्षीय अज्ञात युवक का शव था. बुधवार को पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करवाने के लिये नवगछिया अनुमंडल अस्पताल भेजा, जहां से शव को पोस्टमार्टम के लिए भागलपुर जेएलएनएमसीएच रेफर किया गया. रेल […]

मामला संदिग्ध, कटिहार में होगा एफआईआर ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया – रेल एसपी डॉ संजय कुमार भारती ने बताया कि गाड़ी संख्या 05249 से शव मिलने का मामला संदिग्ध है. उन्होंने बताया कि यह हत्या का मामला प्रथम दृष्टि में दिख रहा है. शव को ठिकाना लगाने के लिए ट्रेन पर बोरी में पैक कर रख दिया है .मामला कटिहार  शहर के आसपास का ही है. एसपी ने बताया कि नवगछिया रेल थाना में जीरो मामला दर्ज कर उसे कटिहार रेल थाना भेज दिया गया है. मामले को लेकर के उन्होंने बताया कि हमने रेल थाना कटिहार और नवगछिया जीआरपी को समन्वय स्थापित कर इस हत्या के मामले में तत्काल मृतक का फोटो सभी जगह प्रकाशित कर डॉग स्क्वायड के माध्यम से अनुसंधान शुरू करने का निर्देश दिया है. […]