Category Archives: भागलपुर

नवगछिया : गुदरी स्थान के पास साइकिल और मोटरसाइकिल की टक्कर में दो घायल || GS NEWS

DESK 04 B0

नवगछिया – तेतरी गुदड़ी स्थान के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार शाम सात बज कर तीस मिनट पर एक साइकिल और मोटरसाइकिल की सीधी टक्कर में दो लोगों के घायल हो जाने की सूचना है. घायलों में साइकिल सवार गोपालपुर थाना क्षेत्र के तीनटेंगा निवासी विजय पासवान  और मोटरसाइकिल चालक भगत मोहल्ला निवासी युवक कृष कुमार है. दोनों घायलों का नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में प्राथमिक इलाज किया गया है जिसके बाद चिकित्सकों ने दोनों की स्थिति को गंभीर बताते हुए बेहतर इलाज के लिए जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल भागलपुर रेफर कर दिया है. DESK 04 B

लापरवाही पर गोपालपुर के पैदल गश्तीदल को किया निलंबित…. देर रात नवगछिया SP पहुंचे गोपालपुर और रंगरा थाना …

Barun Kumar Babul0

रंगरा में दो चौकीदारों को दिया गया रिवार्ड और अनुपस्थित रहने वाले से पूछा स्पस्टीकरण नवगछिया – नवगछिया के एसपी सुशांत कुमार सरोज ने देर रात गोपालपुर और रंगरा थाने का औचक निरीक्षण किया. गोपालपुर के सुकटिया बाजार में पैदल गश्त दल को लापरवाह पाते हुए निलंबित कर दिया. जबकि रंगरा में पैदल गश्त कर रहे दो चौकीदारों को दो – दो सौ रुपये का रिवार्ड दिया जबकि मौके से अनुपस्थित कर्मियों से स्पष्टीकरण पूछा गया है. औचक निरीक्षण करने एसपी सादे लिबास में थे, वे चटख नीले रंग की हाफ बांह वाली कमीज और सफेद जींस में थे. जानकारी मिली है कि किसी भी पुलिस कर्मी को उनके आने की भनक न मिले इसलिये वे सादे लिबास में औचक […]

गंगा नदी में स्नान के दौरान डूबने से हो रही मौत पर अंकुश लगाने को लेकर डॉ अजय ने लोगों को किया जागरूक ||GS NEWS

DESK 040

जीवन जागृति सोसाइटी में बरारी घाट पर फ्लोटिंग और पोर्टेबल वेरीकेटिंग का किया निजात भागलपुर/निभाष मोदी भागलपुर जिले में लगातार लोगों के डूबने से हो रही मौतों को बचाने को लेकर फ्लोटिंग एंड पोर्टेबल बैरिकेटिंग का निजात जीवन जागृति सोसायटी के अध्यक्ष डॉक्टर अजय सिंह के द्वारा किया गया है। जिसका बरारी घाट पर लाइव डेमोंसट्रेशन कर दिखाया गया। जिसमें दो बास में पत्थर बांधकर और उसके ऊपर लाल पताका लगाकर गंगा के खतरे वाले लेवल के पास रख दिया गया। जिससे आम लोग इससे आगे ना जाए। वही डूबने के वाद अगर लोगों को निकाला जाता है तो उसका उपचार किस तरह से घाट पर किया जा सके और लोगों की जान बचाई जा सके इसको लेकर आम लोगों […]

प्रारंभिक शिक्षक कल्याण संघ द्वारा जिला कार्य समिति की हुई बैठक, कई मुद्दों पर की गई वार्ता ||GS NEWS

DESK 040

भागलपुर/निभाष मोदी भागलपुर के स्थानीय होटल में प्रारंभिक शिक्षक कल्याण संघ के द्वारा एक बैठक का आयोजन किया गया ।बैठक में जिला कार्यसमिति के तहत शिक्षकों के साथ होने वाले छोटे से बड़े समस्याओं को सुना गया और उसके निदान को लेकर कई बिंदुओं पर वार्ता की गई । आज के बैठक में जिला कार्यसमिति के टीम का गठन किया गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य था जिला प्रारंभिक शिक्षक कल्याण संघ के विस्तार कैसे हो, शिक्षकों की समस्याओं को कैसे दुरुस्त किया जाए ।इस विषयों के अलावे वेतन वृद्धि को लेकर भी वार्ता की गई। आज के प्रारंभिक शिक्षक कल्याण संघ भागलपुर जिला कार्य समिति के द्वारा हुई बैठक में दर्जनों शिक्षकों ने अपनी अपनी राय दी और उस पर […]

वृद्ध एवं असहाय जनता के लिए निशुल्क तीर्थ यात्रा के लिए बस हुई रवाना ||GS NEWS

DESK 040

भागलपुर/ निभाष मोदी समाजसेवी मंजू रानी साह एवं विजय कुमार यादव के सौजन्य से लोगों को बासुकीनाथ धाम यात्रा कराई गई भागलपुर।समाजसेवी मंजू रानी साह एवं विजय कुमार यादव के सौजन्य से वार्ड नंबर 49 के वृद्धि एवं असहाय जनता के लिए निशुल्क तीर्थ यात्रा दर्शन का आयोजन किया गया है। इस तीर्थ यात्रा में एक दिवसीय बासुकीनाथ धाम यात्रा की जाएगी। जिसमें श्रद्धालुओं के लिए बस की व्यवस्था की गई है एवं उसके खाने-पीने की भी व्यवस्था निशुल्क की गई है। वार्ड नंबर 49 की कर्मठ उम्मीदवार मंजू रानी शाह ने कहा कि यह निशुल्क तीर्थ यात्रा दर्शन का कार्यक्रम निरंतर चलता रहेगा। वही विजय कुमार यादव ने कहा कि वृद्ध एवं असहाय जनता के लिए हर समय मैं […]

जिला प्रशासन के निर्देश पर विभाग के तमाम अधिकारी श्रावणी मेला तैयारी को अंतिम रूप देने में जुटे ||GS NEWS

DESK 040

ना ही कांवरियों के लिए पानी की समुचित व्यवस्था हो पाई है ना ही शौचालय की भागलपुर/निभाष मोदी भागलपुर। सुलतानगंज के अजगैबीनाथ धाम में विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला 14 जुलाई से प्रारंभ होना हैं । जिला प्रशासन के श्रावणी मेला कि तैयारी को लेकर लगातार गंगा घाट एंव कच्ची कांवडिया पथ मे निरक्षण कर जायजा लिये जा रहे ।साथ ही जिला प्रशासन ने विभाग के तमाम अधिकारीयों को निर्देश देते हुये तीन सिप्ट में गंगा घाट एंव कच्ची कांवडिया पथ मे तैयारी कि अंतिम रूप देने कि बात कही हैं।वहीं विभाग के अधिकारियों द्वारा गंगा घाट एंव कच्ची कांवडिया पथ मे युद्ध स्तर से कार्य कराने.मे लगे हुये। अजगैबीनाथ गंगा का लगातार गंगा का जलस्तर मे काफी बढोतरी देखी जा […]

कोसी का तांडव शुरु, कई घर हुए जलमग्न, कई गांव के लोग करने लगे पलायन, गांव का गांव होने लगा विरान ||GS NEWS

DESK 040

भागलपुर/निभाष मोदी भागलपुर। कोसी को सचमुच शोक की नदी कहा जाता है। कोसी में उफान आना शुरू हो गया है और लोगों की तबाही शुरु हो चुकी है। गांव के गांव जलमग्न होने लगे हैं। लोग अपने गांव घर को छोड़कर पलायन करना शुरू कर दिए हैं। नवगछिया के गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के जहांगीरपुर बैसी और उसके आस पास के गांव में कोसी का तांडव देखा जा रहा है। पिछले तीन दिनों के अंदर दस से पंद्रह घर कोसी के गोद में समा चुके हैं। वही गांव पर भी लगातार कटाव का खतरा मंडरा रहा है। जहांगीरपुर बैसी गांव से सटे कई गांव के लोग डरे सहमे हैं। रात भर सोते नहीं।जिसको लेकर एक तरफ जहां ग्रामीण दहशत में है। […]

कोसी ने बरपाया कहर, कई घर हुए जलमग्न ||GS NEWS

DESK 040

भागलपुर/निभाष मोदी भागलपुर नवगछिया के गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के जहांगीरपुर बैसी गांव में कोसी का तांडव देखा जा रहा है। पिछले तीन दिनों के अंदर दस से पंद्रह घर कोसी के गोद में समा चुके हैं। वही गांव पर भी लगातार कटाव का खतरा मंडरा रहा है। जिसको लेकर एक तरफ जहां ग्रामीण दहशत में है। वही पुरुषों के साथ साथ घर की महिलाएं भी घर तोड़ने में लगी हुई है। पिछले साल ही हुषण बेगम ने अपना घर बनाया था। लेकिन साल भर के बाद ही उन्हें अपना आशियाना अपने हाथों से तोड़ना पड़ा है, महिलाओं की आंखों में आंसू है और अपना आशियाना तोड़ कर रो रही हैं। इन लोगों का कहना है कि कुछ ईट बच जाएगा […]

पूर्व मुखिया सह जदयू नेता के घर से स्कारपियो हुआ गायब ||GS NEWS

DESK 040

रिपोर्ट:-निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर जिला अन्तर्गत लोदीपुर थाना क्षेत्र में विगत रात्रि एक स्कारपियो की चोरी हो गई है। बताते चलें कि आए दिन लगातार भागलपुर जिले में छोटी मोटी चोरी होती रही है परंतु हद पार करते हुए अज्ञात चोरों ने पूर्व मुखिया सह जिला जदयू व्यवसायिक प्रकोष्ठ के महासचिव मनोज पंडित का सफेद रंग की स्कारपियो जो घर के पास लगी थी उसे उड़ा लिया। उक्त गाड़ी का चालक अजय पंडित नेता जी का अपना भतीजा है। चालक ने बताया कि हम 5 वर्षों से गाड़ी चला रहे हैं हमने लगभग 11 बजे रात में गाड़ी लगा कर चाभी चाचा जी को सौप कर घर चला गया। सुबह गाड़ी गायब थी। काफी खोजबीन की परंतु गाड़ी नहीं मिला। […]