Category Archives: भागलपुर

कासीमपुर गांव मे बाईकसवार अज्ञात अपराधियों ने एक युवक पर चलाई गोली, हुये जख्मी ||GS NEWS

DESK 040

भागलपुर/निभाष मोदी भागलपुर ।सुलतानगंज थाना क्षेत्र के कासिमपुर वार्ड संख्या 9 के नाथ बाबा स्थान के समीप देर रात गोलीबारी में कासिमपुर गांव निवासी विजय दास का 17 वर्षीय पुत्र जादू कुमार दास को एक गोली बाएं घुटने में लग गई। गोली लगने से युवक जख्मी हो गया। परिजनों ने आनन-फानन में युवक को इलाज के लिए सुल्तानगंज के रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद भागलपुर रेफर कर दिया । जख्मी युवक ने बताया कि वह घर के बाहर नाथ बाबा मंदिर में बैठा था ।इसी दौरान तीन युवक हथियार लहराते हुए आए और उस पर 3 गोलियां चलाई जिसमे से एक गोली उसके पैर में लग गई। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के […]

बाबा जगन्नाथ की रथ यात्रा चंपानगर के जगन्नाथ मंदिर से निकल कर पूरे शहर में किया नगर भ्रमण ||GS NEWS

DESK 040

सैकड़ों श्रद्धालुओं ने बाबा जगन्नाथ का किया दर्शन व चढ़ाए भोग के प्रसाद भागलपुर/निभाष मोदी भागलपुर।चंपानगर के जगन्नाथ मंदिर से बाबा जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा निकाली गई। यह रथ यात्रा चंपानगर के बड़ी ठाकुरबाड़ी से निकलकर नरगा, नाथनगर चौक, मनासकामना नाथ चौक से होते हुए पुनः चंपानगर के बड़ी ठाकुर बाड़ी मंदिर पहुंची। ठाकुरबाड़ी के पुजारियों ने काफी नेम निष्ठा से बाबा जगन्नाथ की पूजा अर्चना की। इस रथयात्रा में शहर के कई शिक्षाविद ,समाजसेवी के अलावे सैकड़ों श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। श्रद्धालुओं ने भगवान जगन्नाथ पर आम, केला आदि फलों का भोग लगा कर पूजन अर्चना किए। कोरोना महामारी के कारण 2 साल बाद भक्तों को भगवान का साक्षात दर्शन करने तथा रथ खींचकर पुण्य कमाने का अवसर […]

ख़रीक के एक गाँव में लावारिस नवजात शिशु बरामद ||GS NEWS

DESK 040

खरीक – खरीक थाना क्षेत्र के एक गांव में झाड़ी में फेंका हुआ जिंदा नवजात शिशु मिला है. रात भर बच्चा बारिश में पढ़ा रहा. बच्चे की चीखने की आवाज किसी को सुनाई नहीं पड़ी. सुबह जब महिलाएं सब शौच जाने लगी तो झाड़ी में नवजात शिशु के सिसकने ने की आवाज सुनी.आसपास के लोग इकट्ठा हो गए. झाड़ी से नवजात शिशु को निकाला.जिंदा लड़का हैं. ग्रामीणों ने आसपास खोजबीन करने लगा. घटना की सूचना खरीक पुलिस को दी. मौके पर पहुंच कर पुलिस ने छानबीन की. शिशु को बेहतर उपचार के लिए खरीद पीएचसी भेजा. बेहतर उपचार के लिए रुको मायागंज अस्पताल भेज दिया. शिशु अभी सुरक्षित बताया जा रहा है. ग्रामीणों ने अपने स्तर से काफी खोजबीन कर […]

टोला प्लाजा निर्माण के बीच आ रहे गुम्मा शाह मजार को हटाने को ले कई बिंदुओं पर चर्चा ,कमिटी के लोगों से एसडीओ व डीएसपी ने की बात ||GS NEWS

DESK 040

बिहपुर – बहुप्रतीक्षित एनएच 106 मिसिंग लिंक (30 किलोमीटर ) बिहपुर से फूलोत के बीच पुल सह सड़क का निर्माण बहुत तेजी से किया जा रहा हैं.इसी कड़ी में हरिओ गांव के समीप त्रिमुहान कोसी घाट और एन एच 31के बीच छह लेन टोल प्लाजा का निर्माण होगा।वही टोला प्लाजा निर्माण के बीच में  ही गुम्मा शाह अलेह हीरहमा का मजार आ रहा हैं.इस मजार को हटाने को लेकर एसडीओ यतेंद्र कुमार पाल ,एसडीपीओ  दिलीप कुमार व प्रभारी सीओ रोहित कुमार और कमिटी के लोगों से  लंबी बातचीत हुई. कमिटी की ओर से कहा गया मजार अपने जगह से नही हटाया जा सकता हैं.मजार को यथावत अपने स्थान पर रखते हुये टोल प्लाजा और सड़क का निर्माण किया जाय.इस एसडीओ […]

उदयपुर के कन्हैया के हत्या को लेकर बिहपुर में रुद्र सेना का आक्रोश प्रदर्शन ||GS NEWS

DESK 040

बिहपुर रुद्र सेना  ने किया आक्रोश प्रदर्शन बिहपुर – शुक्रवार को  बिहपुर में  रुद्र सेना संगठन के द्वारा उदयपुर के कन्हैया हत्या मामले में दोषियों को अविलंब सजा दिलवाने के लिए आक्रोश रैली निकाला गई. वहीं बिहपुर रेलवे स्टेशन चौक पर गहलोत सरकार समेत उन दो अपराधियों के पुतले को जलाया गया . साथ ही साथ देशभक्ति नारों से गूंज उठा बिहपुर. रुद्र सेना संगठन के संस्थापक सौरभ कुमार चौधरी ने कहा की राजस्थान की कांग्रेस सरकार हिंदू विरोधी सरकार है .बहुत जल्द राजस्थान का भी महाराष्ट्र जैसी स्थिति होने वाली है , मैं भारत सरकार से निवेदन करता हुं की इन आतंकवादी प्रवृति के लोगो पर त्वरित करवाई करे एवं सजा दिलवाए.मौकेपर  संगठन के अध्यक्ष बिट्टू चौधरी , जिला […]

नगर परिषद में वित्तीय साक्षरता जागरूकता ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया – नगर परिषद नवगछिया के सभागार में शुक्रवार को भारतीय रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के द्वारा वित्तीय साक्षरता जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया. जिसमें आरबीआई पटना के पदाधिकारी ने नवगछिया में चल रही दीनदयाल अंत्योदय योजना के तहत राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के द्वारा गठित स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को बैंकिंग प्रणाली की विस्तार से जानकारी दी. साथ ही बैंक से मिलने वाले विभिन लाभ के बारे में बताया गया. मौके पर नगर परिषद नवगछिया के कार्यपालक पदाधिकारी सुमित्रा नंदन, मुख्य अतिथि मोना कुमारी एलडीएम भागलपुर, एफएलसी के राजीव कुमार, राजेश कुमार उप लोकपाल आरबीआई पटना, एमडी सलृदीन आरबीआई पटना एवम मुनीर आरबीआई पटना मौजूद थे. इस आयोजन को सफल बनाने में नगर मिशन प्रबंधक संदीप कुमार, […]

ठाकुरजी कचहरी टोला में शुरू हुआ भीषण कटाव, कटाव के एकदम मुहाने पर ग्यारह घरों के लोगों ने हटाया समान ||GS NEWS

DESK 040

ग्रामीणों की मांग पर अधिकारियों ने शुरू कराया बचाव कार्य नवगछिया – नवगछिया के कदवा स्थित ठाकुर जी कचहरी टोला में कोसी नदी ने रौद्र रूप घारण कर लिया है. पिछले दो दिनों से जारी कटाव में ग्यारह घर कटाव के एकदम मुहाने पर आ गए हैं. सभी आठ परिवार अपने अपने घरों से सामानों को निकाल कर देर शाम तक सुरक्षित ठिकाने की तलाश में थे. जबकि ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों की मांग पर जल संसाधन विभाग ने स्थल पर कटाव निरोधी कार्य शुरू करवाया है. गांव के संजय सिंह, पप्पू सिंह, अमित सिंह, चंदन सिंह, बबलू सिंह, मकुन सिंह, जागो सिंह, प्रकाश सिंह, जागो सिंह, मिथलेश सिंह, कुमोद सिंह ने अपने अपने घरों से सामानों को निकाल कर सुरक्षित […]