Category Archives: भागलपुर

देर रात एक स्वर्ण व्यवसायी के घर Criminal नें किया ठांय ठांय, भागलपुर के मधुसुदनपुर क्षेत्र की घटना ||GS NEWS

DESK 040

भागलपुर के मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नुरपुर राजपूत टोला में बैखौफ अपराधियों ने देर रात एक स्वर्ण व्यवसायी के घर पर गोलीबारी की घटना को अंज़ाम दिया है, उक्त गोलीबारी से स्वर्ण व्यवसायी कारु साह बाल बाल बच गये हैं, जबकि उक्त गोलीबारी से स्वर्ण व्यवसायी कारु साह को हल्की चिंगारी की छींटें लगी है, वहीं स्वर्ण व्यवसायी कारु साह ने बताया कि अपराधी मन्नु यादव उर्फ मनुआ ने पंद्रह दिन पहले तीन लाख रुपए रंगदारी की मांग की. थी,नही देने पर मन्नु यादव अपने चार साथियों के साथ देर रात घर पर आकर हत्या की नीयत से गोलीबारी की घटना को अंज़ाम दिया है,जिसका लिखित शिकायत मधुसूदनपुर थाना में दर्ज किया गया गया है, वहीं घटना को लेकर एएसपी […]

गोपालपुर प्रखंड मत्स्यजीवी सहयोग समिति के चुनाव में पूर्व जिला पार्षद विकास कुमार भारती नें जमाया कब्जा ||GS NEWS

DESK 040

गोपालपुर प्रखंड मत्स्यजीवी सहयोग समिति के चुनाव में पूर्व जिला पार्षद विकास कुमार भारती ने पिछले दस वर्षों से मंत्री पद पर काबिज रहे महेश्वर प्रसाद सिंह को तीन सौ से अधिक मतों से पराजित कर सचिव पद पर कब्जा जमाया।अध्यक्ष पद पर गुरुदेव प्रसाद सिंह ने पूर्व अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह को 150 से अधिक मतों से पराजित कर अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया। बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी वीणा कुमारी चौधरी ने बताया कि शांतिपूर्ण तरीके से स्वच्छ व पारदर्शी तरीके से मतदान व मतगणना संपन्न कराया गया। थानाध्यक्ष नीरज कुमार सहित विधि व्यवस्था के लिए पुलिस पदाधिकारी नियुक्त थे । DESK 04

नवगछिया : मत्स्यजीवी सहयोग समिति का चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न, मतगणना जारी ||GS NEWS

DESK 040

खरीक नवगछिया में मत्स्यजीवी सहयोग समिति लिमिटेड का का चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हुआ जिसमें 937 मतदाताओं ने अध्यक्ष मंत्री और कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग किया. नवगछिया में कुल मतदान का प्रतिशत 57. 66 रहा जबकि खरीक में मतदान का प्रतिशत60. 00 रहा.नवगछिया प्रखंड मुख्यालय अवस्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में 4 मतदान केंद्र बनाया गया. मतदान केंद्र संख्या एक कुल 700 मतदाताओं में 542 पुरुष और 158 महिला मतदाताओं में 253 पुरुष और 80 महिला मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. वहीं बूथ संख्या 1 क पर कुल 700 मतदाताओं में 240 पुरुष और 155 महिला मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. बूथ 1ख पर कुल 700 मतदाताओं में 229 पुरुष और 221 महिला […]

बिहपुर में मत्स्यजीवी सहयोग समिति के लिये 58.74 प्रतिशत हुआ मतदान ||GS NEWS

DESK 040

बिहपुर- मंगलवार को बिहपुर में कड़ी सुरक्षा के बीच मत्स्यजीवी सहयोग समिति के 13 पदों पर मतदान संपन्न हो गया.मतदान के लिये प्रखंड कार्यालय परिसर में छह बूथ बनाए गये थे. जिस पर सुबह से मतदाताओं की कतार लग गई थी.दिनभर हो बारिश के बीच मतदान के लिये लोगों में खासा उत्साह देखा गया.वही बड़ी संख्या में महिलाओं ने घर से निकल कर अपने मत का प्रयोग किया. मत्स्यजीवी सहयोग समिति के 1अध्यक्ष ,1 कोषाध्यक्ष सह मंत्री और 11कार्यकारिणी सदस्य के लिये कुल 2252 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया.ज्ञात हो की कुल मतदाताओं की संख्या 3834 हैं।प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ सतीश कुमार एवं सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह उद्यान पदाधिकारी सोनू कुमार ने बताया 58.74 प्रतिशत मतदान हुआ […]

नारायणपुर : मंत्री पद पर तीसरी बार जीते निरंजन सिंह, अध्यक्ष बने गैधु सिंह || GS NEWS

DESK 040

प्रखंड के नारायणपुर मत्स्यजीवी सहयोग समिति लिमिटेड के तीसरी बार मंत्री सह कोषाध्यक्ष बने निरंजन कुमार सिंह व इस बार अध्यक्ष पद पर युवा गैधु सिंह ने जीत हासिल किया.मंगलवार की सुबह सात बजे प्रखंड मुख्यालय में बने तीन मतदान केंद्र पर 1660 मतदाताओं में 1030 मतदाता ने लगभग छः बजे शाम तक मतदान किया.बीडीओ हरिमोहन कुमार ने बताया कि पुरूष 552 व महिला 478 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया. मंत्री पद पर पांच प्रत्याशी मैदान में थे लेकिन पिछली दो बार से मनोहरपुर गांव के नवीन सिंह व भ्रमरपुर सतियारा गांव के निरंजन कुमार सिंह में टक्कर होता रहा.निरंजन कुमार सिंह को 426 मत मिले जबकी नवीन सिंह को 362 मत पर संतोष करना पङा.पिछले बार के अध्यक्ष […]

Noimg

सबौर में विवाहिता का शव पेड़ से मिला, जांच में जुटी पुलिस ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर जिले के सबौर अंचल कार्यालय के पास स्थित एक बगीचे में उस समय हड़कंप मच गया जब एक विवाहिता का शव लटका हुआ पाया गया। मृतका की पहचान साहिल दास की पत्नी सीमा देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सीमा देवी का विवाह महज एक वर्ष पूर्व हुआ था और वह अक्सर घर में अकेली रहती थी, क्योंकि उसका पति दूसरे राज्य में मजदूरी करता है। घटना की सूचना मिलते ही सबौर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन जिस प्रकार से शव पेड़ से लटका मिला, उस पर संदेह भी जताया जा रहा है। […]