Category Archives: भागलपुर

लगी ठोकर तो दुकानदार नें फेंका खौलता हुआ चाय, घटना भागलपुर के सोनापट्टी का || GS NEWS

Barun Kumar Babul0

भागलपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र के सोना पट्टी में स्वर्ण व्यवसाई चुन्ना लाल शाह के हाथ पर चाय दुकानदार गिरधारी शाह के द्वारा खोलता हुआ चाय हाथ पर डाल दिया गया। घायल अवस्था में स्वर्ण व्यवसाई को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्वर्ण व्यवसाई के पुत्र का कहना है कि जब उसके पिताजी सुबह दुकान जा रहे थे। इसी क्रम में हल्का ठोकर लग जाने के कारण चाय दुकानदार की थोड़ी सी चाय गिर गई। जिसके बाद दुकानदार गुस्से में आ गया और उसने खोलता हुआ चाय उसके पिताजी के हाथों पर डाल दीया। जिससे वह घायल हो गए वहीं घटना की सूचना कोतवाली थाने को दी गई है पुलिस घटना की छानबीन में जुट […]

आ देखें जरा किसमें कितना है दम,जदयू विधायक और भाजपा विधायक में राजनीतिक पहलवानी शुरू||GS NEWS

DESK 040

भागलपुर/निभाष मोदी गोपालपुर विधायक गोपाल मंडल का इंजीनियर शैलेंद्र पर टिप्पणी करना पड़ा भारी, ई. शैलेंद्र को बताया था नाटकबाज, किया था अपशब्द का भी प्रयोग जवाब में इंजीनियर शैलेंद्र का गोपाल मंडल को खुला चुनौती, कहा — खुद है नौटंकीबाज, मेरे क्षेत्र से चुनाव जीत कर दिखा दे तब मानूंगा कौन है असली पहलवान भागलपुर। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बड़बोले जदयू के गोपालपुर विधायक गोपाल मंडल जो अपने बड़बोले अंदाज़ के लिए चर्चित रहते हैं ,उन्होंने बिहपुर विधायक इंजीनियर शैलेंद्र के ऊपर टिप्पणी करते हुए उन्हे नौटंकीबाज कह दिया ,साथ ही साथ अपशब्दों का भी प्रयोग किया, गोपाल मंडल के इस बयानबाजी पर अटकलें तेज हो गई है। एक तरफ जहां जदयू के बड़बोले विधायक गोपाल मंडल हैं वहीं […]

दबंग दरोगा ने एक युवक को थाने में पेड़ से बाँधा,बेरहमी से पीटा और झूठे केश में फंसाने की दी धमकी ||GS NEWS

DESK 040

भागलपुर /निभाष मोदी भागलपुर जिला अन्तर्गत पुलिस जिला नवगछिया के कदवा ओ पी अध्यक्ष और अन्य पुलिसकर्मी ने एक युवक को फिल्मी अंदाज में पीट डाला। पीड़ीत युवक ने कदवा ओ पी अध्यक्ष और अन्य पुलिसकर्मी के खिलाफ पुलिस अधीक्षक नवगछिया को इसकी लिखित शिकायत की है। पीड़ीत युवक की पहचान कदवा बगड़ी टोला का निवासी भुजंगी यादव का पुत्र जितेन्द्र कुमार यादव के रूप में हुई है। पीड़ीत युवक कहते हैं कि मेरे भाई रवीन्द्र कुमार को कदवा पुलिस ने खामखाह रास्ते से हथकड़ी लगाकर उठा लिया और थाना लाकर पेड़ से बाँध दिया। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना दी, जब मैंने थाना अध्यक्ष से पूछा कि मेरे भाई को किस जुर्म में पकड़ा गया है। तो मेरे […]

SUNDRAM के CELEBRATION  हॉल का Grand Opening , इलाके वासियों को मिला एक 3D लुक में बना Restaurant

Barun Kumar Babul0

नवगछिया में रविवार को सुप्रसिद्ध सुंदरम के एक सेलिब्रेशन हॉल का भव्य उद्घाटन गायत्री देवी नें अपनें जेष्ठ पुत्र श्रीजीत सुंदरम , बहु मोना भारती, कनिष्ठ पुत्र सुमित सुंदरम के साथ अपनें पौत्र सूर्यांश सुंदरम के साथ फीता काटकर उद्घाटन किया ।  उद्घाटन के बाद क्षेत्र के जाने-माने बुद्धिजीवी वर्ग, सामाजिक व राजनीति के क्षेत्र के लोगों का आगमन हुआ । उद्घाटन के मौके पर सुंदरम के संचालक श्रीजीत सुंदरम ने बताया कि सुंदरम निरंतर एक से बढ़कर एक प्रस्तुति नवगछिया वासी को देते आ रहा है सुंदरम रेस्टोरेंट, सुंदरम फास्ट फूड, सुंदरम स्वीट के बाद सुंदरम का सेलिब्रेशन हॉल तैयार हुआ है यह 3D लुक में है जिसे मुंबई के कलाकारों द्वारा तैयार किया गया है । जिसमें आप […]

बिहपुर : कहारपुर में स्वास्थ्य उपकेंद्र का दो कमरा कोसी में समाया ||GS NEWS

DESK 040

विषहरी मां का मंदिर कटाव से 15फिट दूर  बिहपुर- हरिओ पंचायत के कोसी पर गांव कहारपुर के वार्ड नंबर चार और पांच में भीषण कटाव का सिलसिला जारी हैं.शनिवार की रात गांव का लाइफ लाइन कहे जाने वाले स्वास्थ्य उपकेंद्र का जो दो कमरा झूल रहा था.वो कोसी के गर्भ में समा गया.ग्रामीणों के अनुसार जब कमरा गिरा तो बहुत तेज आवाज हुआ था.मुखिया प्रतिनिधि सच्चिदानंद सिंह ,पंसस अंजू देवी ,प्रतिनिधि शिवशंकर दास और वार्ड सचिव रविशंकर यादव ने बताया की  कोसी बड़ी तेजी गांव को काटते आगे की ओर बढ़ रही. गांव का विषहरी मंदिर कटाव से अब मात्र 15 फिट की दूरी हैं.रविवार को लोग अपने घरों को अपने हाथों से तोड़ते दिखे.लोग ट्रेक्टर से  घर के समान […]

बिहपुर के युवा को इंदौर में राष्ट्रीय प्रेरणा अवार्ड 2022 से किया गया सम्मानित ||GS NEWS

DESK 040

बिहपुर – रविवार को मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में बिहपुर निवासी हरीलाल साह व चुन्नी देवी के पुत्र घनश्याम को शिक्षक संस्थान के छात्रों के लिए आयोजित समारोह में देशभर के कुल 110 प्रतिभागियों को राष्ट्रीय प्रेरणा अवार्ड 2022 से सम्मानित किया गया.इंदौर के मैरीओट फाईवस्टार होटल में यह अवार्ड समारोह आयोजित हुआ.घनश्याम के द्वारा ग्रामीण शिक्षा के उपर अपने विचार व सुझाव को रखा था।और धनश्याम ने ग्रामीण शिक्षा को और बेहतर बनाने के लिए कुछ अपने सोच को रखा था. बताया गया कि उक्त राष्ट्रीय प्रेरणा अवार्ड घनश्याम को मुख्य अतिथि पद्मश्री कनूभाई टेलर,सांसद लंबी समेत अन्य दिग्गज हस्तियाें ने प्रदान किया.बता दें कि बिहपुर निवासी घनश्याम कुमार ने अपनी मेघा का डंका राज्य से लेकर राष्ट्रीय स्तर […]

तेज रफ्तार के कारण स्पीड ब्रेकर पर मोटरसाइकिल के अनियंत्रित होने से पीछे बैठे महिला गिरकर हुई जख्मी || GS NEWS

DESK 04 B0

नवगछिया – गोपालपुर थाना क्षेत्र एनएच 31 मकनपुर चौक से पूरब एक होटल समीप रविवार की दोपहर मोटरसाइकिल के तेज रफ्तार के कारण स्पीड ब्रेकर पर मोटरसाइकिल चालक के अनियंत्रित होने से पीछे बैठी महिला चलती गाड़ी से गिरकर जख्मी हो गई.  मोटरसाइकिल चालाक ने जख्मी महिला के इलाज के लिए नवगछिया पीएचसी लेकर पहुंचे जहां उनकी प्राथमिक उपचार किया गया.  हादसे में महिला के हाथ-पाँव जख्म और कमर में गंभीर चोटें आई है. घायल महिला मधेपुरा जिले के उदाकिशुनगंज निवासी कमलेश्वरी मंडल की पत्नी हेमंती देवी 55 वर्ष है.  हेमंती देवी अपनी बेटी-दामाद के साथ एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर भागलपुर रजन्नीपुर रिश्तेदार के यहां जा रही थी.  जिरोमाइल से सीधा भागलपुर रजन्नीपुर जाने के बजाय रास्ता भटककर […]