Category Archives: भागलपुर

कई लूट कांड के मामले में फरार चल रहे आरोपी को रंगरा पुलिस ने मसूदनपुर थाना क्षेत्र के भतौरिया गांव से किया गिरफ्तार ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया, कदवा और रंगरा थाने में हुए लूट कांड मामले में फरार चल रहे आरोपी भवानीपुर निवासी विनोद यादव को पुलिस ने भागलपुर के मसूदनपुर थाना क्षेत्र के भतौरिया गांव स्थित उसके ससुराल से गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस से जानकारी मिली है कि उक्त आरोपी नवगछिया थाना क्षेत्र के बाबा बिशु राउत सेतु पर हुए दो लूट कांडों, कदवा में हुए एक लूट कांड और रंगरा में हुए एक लूट कांड मामले में आरोपी है. वरीय पुलिस पदाधिकारियों ने गिरफ्तार आरोपी से सघन पूछताछ की है. जानकारी मिली है कि आरोपी ने अपना इकबालिया जुर्म भी कबूल किया है और गिरोह के अन्य सदस्यों के नामों का भी खुलासा किया है, आरोपी की निशानदेही पर पुलिस छापेमारी करने में […]

नवगछिया के उपकारा में बंदियों को दिया गया गोपालन का प्रशिक्षण||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया के उपकारा में बंदियों को गोपालन का प्रशिक्षण दिया गया। कहा गया कि कारामुक्त होने पर करेंगे गौपालन मिलेगा रोजगार बढ़ेगी आमदनी। यूको आरसेटी भागलपुर द्वारा अनुमंडल कारा नवगछिया में डेयरी फार्मिंग एवं वर्मी कम्पोस्ट प्रशिक्षण का समापन कार्यक्रम संपन्न हुआ।प्रशिक्षण के दौरान उन्हें यूको आरसेटी भागालुर द्वारा गाय पालन, मार्केट रिसर्च,दुधारू गाय का चयन,गाय की स्वस्थ जानकारी,आहार की जानकरी,उत्पाद और बिक्री, वर्मी कम्पोस्ट ,परियोजना रिपोर्ट, प्रभावी संचार कौशल, बैंकिंग सुविधाएं, समय प्रबंधन की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 13 जून से 22 जून तक दिया गया। इस समापन कार्यक्रम में कारा अधीक्षक मु. तारिक अनवर, यूको आरसेटी भागलपुर के निदेशक अभय कुमार सिंह, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. शशिभूषण सिंह, नम्रता रूही प्रोबेशन पदाधिकारी मौजूद थे। अनुमंडल […]

इस्माइलपुर प्रखंड में मत्स्यजीवी सहयोग समिति के चुनाव में सभी पद पर निर्विरोध निर्वाचित ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया के इस्माइलपुर प्रखंड में मत्स्यजीवी सहयोग समिति के चुनाव में सभी पदों के लिये निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।निर्विरोध निर्वाचित सभी उम्मीदवारों को जीत का प्रमाण पत्र 28 जून को दिया जायेगा।मालूम हो कि अध्यक्ष पद पर गुलाब सिंह, मंत्री सह कोषाध्यक्ष विजय सिंह व प्रबंध कार्यकारिणी महिला सदस्य ममता. कुमारी ,सुनीता देवी बुलबुल देवी, गीता देवी ,संगीता देवी एवं पुरुष कार्यकारिणी सदस्य अशोक सिंह, सुमन सिंह प्रभु सिंह ,मुरली मनोहर सिंह, विकास सिंह एवं लक्ष्मी सिंह निर्वाचित निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। प्रखंड विकास पदाधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि 28 जून को प्रमाण पत्र दिया जायेगा। DESK 04

नवगछिया में 26 जून को होगा SUNDRAM के CELEBRATION हॉल का उद्घाटन, जबरदस्त ऑफर के साथ ले सकते हैं आनंद

Barun Kumar Babul0

नवगछिया में आगामी 26 जून को सुप्रसिद्ध सुंदरम का एक सेलिब्रेशन हॉल का भव्य शुभारंभ किया जा रहा है । यह वर्तमान सुंदरम रेस्टॉरेंट के साथ जुड़ा हुआ हैं । वहीं इस बाबत सुंदरम के संचालक श्रीजीत सुंदरम ने बताया कि लगातार हमारा नवगछिया आगे बढ़ता जा रहा है और त्योहारों उत्सव पर लोग आनंद मनाने हेतु स्थल का चयन करने निकलते हैं और उन्हें मनपसंद व्यवस्था नहीं मिल पाती है जिसके कारण व अन्य शहर में जाकर अपने उत्सव मनाते हैं । इसको देखते हुए सुंदरम ने एक आधुनिक तकनीक से एक सेलिब्रेशन हॉल बनाया है जिसमें 3D पेंटिंग के अलावा सारी अत्याधुनिक व्यवस्थाएं हैं । उद्घाटन 26 जून को किया जाएगा । वहीं उद्घाटन के बाद से सेलिब्रेशन […]

स्वास्थ्य मंत्री बिहार सरकार के मंगल पांडे ने ऑनलाइन माध्यम से एबीसी लाइफ केयर हॉस्पिटल का किया उद्घाटन ||GS NEWS

DESK 040

भागलपुर सांसद,जिला एवं सत्र न्यायाधीश, सिविल सर्जन के अलावा शहर के कई गणमान्य लोगों ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्ज्वलन कर किया एबीसी लाईफ केयर हॉस्पिटल की शुरुआतनिभाष मोदी रिपोर्ट :-निभाष मोदी /भागलपुर भागलपुर के बंसीटीकर में एबीसी लाइफ केयर हॉस्पिटल का आज ग्रैंड ओपनिंग किया गया। एबीसी हॉस्पिटल का विधिवत उद्घाटन स्वास्थ्य मंत्री बिहार सरकार के मंगल पांडे ने ऑनलाइन के माध्यम से किया।अपने संबोधन में स्वास्थ्य मंत्री बिहार सरकार के मंगल पांडे ने एबीसी लाईफ केयर हॉस्पिटल के चिकित्सक एवं कर्मियों को शुभकामनाएं दी। और उन्होंने कहा कि इस हॉस्पिटल में आधुनिक एवम सस्ता ईलाज होगा, यह मानवता को दर्शाता है। वही भागलपुर सांसद अजय मंडल, जिला एवं सत्र न्यायाधीश शिव गोपाल मिश्रा,सदर हॉस्पिटल के सिविल सर्जन उमेश […]