Category Archives: भागलपुर

दिल्ली भाजपा ने लोकगायक मिथुन महुआ को किया सम्मानित ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया – अंगिका भोजपुरी के लोकगायक नवगछिया निवासी मिथुन महुआ मद्धेसिया को दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदेश कुमार गुप्ता और क्रिकेटर सह भाजपा नेता गौतम गंभीर द्वारा सम्मानित किया गया है. मालूम हो कि मिथुन महुआ इन दिनों भाजपा के चुनाव अभियान से जुड़े हुए हैं. वे उत्तर प्रदेश और बिहार में भी प्रचार अभियान से जुड़े थे. मिथुन महुआ द्वारा सराहनीय कार्य किए जाने पर उन्हें सम्मानित किया गया है. इस अवसर पर मिथुन महुआ ने कहा है कि उन्हें जो भी कार्य मिलता है वे उसे दिल से करने का प्रयास करते हैं और बांकी कार्य ईश्वर पर छोड़ देते हैं. मिथुन ने कहा कि जल्द ही उनका नया संगीत एल्बम ऑडियो और वीडियो में आने वाला […]

नवगछिया स्टेशन से गुजरनें वाली कई ट्रेनें हुई रदद् ||GS NEWS

DESK 040

कैंसिल हुई ट्रेन 05264 डॉ समस्तीपुर कटिहार मेमो नवगछिया स्टेशन पर समय है 06:38 में, यह गाड़ी कैंसिल हो गई है 15714 डॉ कटिहार पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस कैंसिल हो गई है 15483 अप महानंदा एक्सप्रेस ट्रेन कैंसिल हो गई है 12505 अप नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस ट्रेन कैंसिल हो गई है विलंब से चलने वाली गाड़ी 28182 अप टाटानगर एक्सप्रेस नवगछिया स्टेशन पर समय है, 04:02 है, आएगी 07:14 में तीन घंटे लेट से 15227 अप मुजफ्फरपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस का नवगछिया स्टेशन पर समय है, 08:28 में जो आएगी दो घंटे लेट से 12423 अप राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन का नवगछिया स्टेशन पर समय है 05:22 में, जो आएगी 5 घंटे लेट से। 15909 अप अवध आसाम एक्सप्रेस ट्रेन का नवगछिया स्टेशन […]

भाजपा नेताओं और पार्टी कार्यालयों पर हमले निंदनीय – ई.शैलेन्द्र ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया – सेना भर्ती की उम्र सीमा मे दो साल की छूट के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को धन्यवाद दिया है. बिहपुर विधायक ई.शैलेन्द्र ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष संजय जायसवाल जी और बिहार की उप मुख्यमंत्री रेणु देवी जी के घरों पर तथा विधायक विनय बिहारी की गाड़ी पर हमले की कड़ी निंदा की. उन्होंने सासाराम, लखीसराय सहित कई भाजपा कार्यालयों में तोड़फोड़ करने की घटनाओं को दु:खद बताया. श्री शैलेन्द्र ने कहा कि छात्रों की भीड़ में घुस कर जो असामाजिक तत्व तोड़फोड़ और आगजनी कर रहे हैं, ऐसे लोगों पर कड़ी कार्यवाई किये जाने की. आवश्यकता है. श्री शैलेन्द्र ने प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया कि सरकार ने सेना भर्ती की उम्र सीमा में दो साल की छूट […]

खरीक में छात्रों ने किया पथराव, पुलिस ने की हवाई फायरिंग ||GS NEWS

DESK 040

पथराव में 12 से अधिक पुलिसकर्मी घायल  छ: से अधिक सरकारी वाहनों को किया क्षतिग्रस्त  खरीक – खरीक एनएच 31 चौक पर अग्निपथ स्कीम का विरोध कर रहे छात्रों द्वावरा पुलिस पर पथराव करने और जवाब में पुलिस द्वारा आसमानी फायरिंग करने की सूचना है. गोलीबारी में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है जबकि छात्रों द्वारा किये गये पथराव में वरीय पदाधिकारियों के साथ कुल 12 पुलिस कर्मियों के घायल हो जाने की सूचना है और छ: से अधिक सरकारी वाहनों के क्षतिग्रस्त हो गये.  फायरिंग के बाद स्थिति नियंत्रित हो गयी थी जबकि सूचना पर पहुंचे नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज ने पुलिस द्वारा की गयी फायरिंग की पुष्टि की है. मामले में पुलिस ने तीन से […]

SBI परिवार किसानों के द्वारा धरहरा गांव में रात्रि चौपाल का आयोजन||GS NEWS

DESK 040

भारतीय स्टेट बैंक पटना मंडल द्वारा एस बी आई परिवार किसानों के द्वारा धरहरा गांव मे शुक्रवार की संध्या को रात्रि चौपाल आयोजित किया गया। कार्यक्रम का विधिवत् उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलित कर महाप्रबंधक भारतीय स्टेट बैंक संजय कुमार , महाप्रबंधक उत्तराखंड बिहार मृगांक जैन, पूर्व मुखिया विजय कुमार, प्रधानाध्यापक युगेश कुमार व कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के संचालक व क्षेत्रीय प्रबंधक प्रवीर कुमार द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।स्वागतगान राजकिशोर सिंह व उनके सहयोगी कलाकार द्वारा किया गया।पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र से अतिथियों का स्वागत किया गया। इस मौके पर स्कूली छात्र -छात्राओं के बीच कॉपी -कलम का वितरण किया गया।महाप्रबंधक द्वय ने इस अवसर पर धरहरा के ठाकुरबाडी परिसर में पौधारोपण भी किया। महाप्रबंधक संजय कुमार ने बताया कि मेरा […]

नवगछिया BOI शाखा में एसकेबीके स्टार कृषि विकास केंद्र का उद्घाटन ||GS NEWS

DESK 040

बैंक ऑफ इंडिया के नवगछिया शाखा परिसर में शुक्रवार को (एसकेबीके) स्टार कृषि विकास केंद्र का उद्घाटन आंचलिक प्रबंधक राजेश कुमार के द्वारा समारोह पूर्वक किया गया।इस कार्यक्रम के मौके पर इस्माइलपुर नवगछिया सहित अन्य प्रखंडों के कई जनप्रतिनिधि एवं जीविका दीदी उपस्थिति देखी गई। भागलपुर ,बेगूसराय, कटिहार ,खगडिया ,पूर्णिया जिले के 30 ब्रांच के द्वारा एस के वी के शिविर में ऋण वितरण किया गया। बैंक ऑफ इंडिया के शाखा प्रबंधक सुमित कुमार ने बताया कि यहां एक करोड़ पचास लाख रुपये का ऋण वितरण किया गया। जीविका दीदी के समूह को 50 लाख एवं किसानों को विभिन्न स्कीम के तहत एक करोड रुपये त्रृण का वितरण किया गया है। लाभुकों एवं ग्राहकों को हर प्रकार की सुविधा तत्काल […]

बोले जदयू मुख्य प्रवक्ता रवि कुमार : अग्निपथ पर केंद्र सरकार को पुनर्विचार करने की जरूरत ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया जदयू के मुख्य प्रवक्ता रवि कुमार ने अग्नीपथ योजना के मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. रवि कुमार ने पार्टी का पक्ष रखते हुए कहा कि अग्निपथ योजना के निर्णय से बिहार सहित देश के कई राज्यों में युवा हताश हैं. बिहार के लाखों युवा सेना में भर्ती होकर देश की सेवा करने के लिए मेहनत करते हैं लेकिन अग्नीपथ योजना के कारण वे अपने भविष्य को लेकर संशय में हैं. हमें लगता है कि केंद्र सरकार को इस योजना पर पुनर्विचार करने की जरूरत है. युवा इस देश की रीढ़ और सेना इस देश की ताकत है इसलिए इनके मनोबल को ऊंचा करना चाहिए. देश के कई राज्यों में आगजनी, हिंसा और तोड़फोड़ हुई है जो ठीक नहीं […]