Category Archives: भागलपुर

विवाद में भागलपुर के तिलकामांझी मे चला लहसुनियां बम, दुकान में घुसकर मारपीट व लूटपाट // GS NEWS

DESK 04 B0

घायल युवक हैदराबाद में करता है सिक्योरिटी एजेंसी में काम निभाष मोदी,भागलपुर। भागलपुर के तिलकामांझी थाना क्षेत्र के जेल रोड पर एक कॉमप्लेक्स में दो दर्जन शरारती तत्वों ने जमकर उपद्रव मचाया। घटना में एक दुकान में घुसकर युवक के साथ मारपीट की गई ,साथ ही ऑटो पार्ट्स दुकानदार का मोबाइल भी ले उड़े। इलाके में दहशत फैलाने के लिए कॉन्प्लेक्स में उपद्रवियों ने लहसुनिया बम भी छोड़ दिया। घटना तिलकामांझी थाना क्षेत्र से महज 50 गज की दूरी पर घटी ।घटना की सूचना मिलते ही तिलकामांझी थानाध्यक्ष फौरन मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखते ही सभी उपद्रवी वहां से भाग खड़े हुए। इधर पुलिस ने पीड़ित को किसी तरह बचाया और उसे लेकर थाना पहुंची जहां पीड़ित युवक ने […]

गौशाला पोखर के पास लगा जाम, लोगों को आवागमन में हुई परेशानी  ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया में नमामी गंगे का कार्य प्रगति पर रहने के कारण सोमवार देर शाम को नवगछिया शीतल सिंह पोखर के पास भयानक जाम लग गया. जिससे आमलोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. जाम में फंसे राजद के नेता तनवीर बाबा ने कहा कि नवगछिया महाराज जी चौक से लेकर थाना तक सड़क अतिव्यक्त है. ऐसी स्थिति में नमामि गंगे का कार्य दिन में किया जा रहा है. जाम लगने का यही कारण है. राजद के प्रवक्ता विश्वास झा भी जाम में फंसे नजर आये. मौके पर ही उन्होंने कहा कि अतिव्यस्त क्षेत्र है, ऐसे में कार्य रात में करना चाहिए. प्रशासन को इस समस्या पर ध्यान देना चाहिए. स्थल पर प्रतिनियुक्त नमामि गंगे के अभियंता ने कहा कि […]

शादी का प्रलोभन देकर युवक को यूपी से बुलाकर की ठगी ||GS NEWS

DESK 040

लड़की हुई फरार, स्थानीय लोगों ने सबों को दबोच नवगछिया – शादी का प्रलोभन दे कर यूपी से एक युवक को नवगछिया बुलाकर 70 हजार रुपये ठगी कर लेने का मामला प्रकाश में आया है. मामला जगजाहिर तब हुआ जब सोमवार को देर रात मौके से लड़की फरार हो गयी. इसके बाद दोनों पक्ष हंगामा करने लगे और यह देख नया टोला टीचर्स कॉलोनी के स्थानीय लोगों ने यूपी के एक लड़के के समेत उसकी शादी कराने आये कुल चार लोगों को दबोच कर मामले की सूचना पुलिस को दी है. स्थानीय लोगों ने सबों को नया टोला स्थित सामुदायिक भवन में रखा है. यूपी के इटावा जिले के बिसनी कन्हउपुर निवासी परसुराम कुमार के पुत्र बबलू कुमार ने बताया […]

अपराध की रणनीति बना रहे युवकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार ||GS NEWS

DESK 040

खरीक प्रतिनिधि क्षेत्र में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की रणनीति बना रहे कठेला का शातिर निगम कुमार,और ऋषव कुमार के छोटे भाई केशवकुमार को शराब पीकर उपद्रव के जुर्म में पुलिस ने देर रात गिरफ्तार कर लिया है. थाना अध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि थानाध्यक्ष पर गोली फायर करने के मामले में आरोपित ऋषभ कुमार ,निगम कुमार, ऋषभ का छोटा भाई और अन्य तीन चार अपराधी शराब पीकर किसी बड़े अपराधिक घटना को अंजाम देने की रणनीति बना रहा था इसकी सूचना मिलने पर पुलिस ने. छापेमारी की जिसमें ऋषभ और अन्य तीन चार अपराधी भागने में कामयाब रहे जबकि मौके पर पुलिस ने दो अपराधियों को दबोच लिया. दोनों युवक के अल्कोहल की जांच करने पर […]

चूल्हे से निकली चिंगारी से दस बासा जलकर राख ||GS NEWS

DESK 040

बिहपुर- सोमवार की दोपहर करीब 11बजे सोनवर्षा दोमुही चौक एवं बभनगामा के बीच चौदह नंबर सड़क पर चूल्हे से  निकली चिंगारी ने दस बासा को जलाकर राख  दिया.मिली जानकारी के अनुसार मुनिलाल यादव, मोसरी यादव, रामजी यादव, सरूफ  यादव, धानो यादव, श्री यादव, विलक्षण यादव आदि का बासा शामिल हैं . रामजी यादव का दो खस्सी एवं पांच हजार रुपया जल गया।इस अगलगी की सूचना पर बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह, पीएसआई बिट्टू कुमार कमल समेत सीओ रोहित कुमार व दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंच गये.वही काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया.बता दें की बासा में भूसा व अन्य समान जल गया.किसानों का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा था।बासा की जगह  सिर्फ चदरा बच गया हैं. […]

महंगाई बढ़ती जा रही हैं सरकार गूंगी – बहरी बनी बैठी हुई हैं – नगर विधायक अजीत शर्मा, महंगाई व बेरोजगारी को ले कांग्रेसियों ने दिया धरना ||GS NEWS

DESK 040

बिहपुर-  सोमवार को प्रखंड मुख्यालय बिहपुर के परिसर में कांग्रेसियों ने बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी के खिलाफ एक दिवसीय धरना दिया.इस धरना प्रदर्शन की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष परवेज जमाल एवं संचालन जिला उपाध्यक्ष गिरधर राय ने किया.इस धरना में नगर विधायक अजीत शर्मा भी मौजूद थे।इस धरना में कांग्रेसियों ने बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी पर  केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ जमकर हमला बोला.विधायक श्री शर्मा ने कहा सरकार की गलत  नीतियों के कारण आर्थिक त्रासदी आ गई हैं.बढ़ती महंगाई ने आम आदमी का बजट पूरी तरह बिगाड़ दिया हैं. उन्होंने कहा पेट्रोल -डीजल के साथ बढ़ती रसोई गैस की कीमतों एवं खाने -पीने के रोजमर्रा के समान की कीमतों में इजाफा से साधरण आदमी संतुष्ट जीवन भी नही जी […]

बिहपुर उपप्रमुख को मिला जान से मार देने की धमकी, उपप्रमुख ने थाने में सनहा दर्ज करने को दिया आवेदन ||GS NEWS

DESK 040

बिहपुर- बिहपुर प्रखंड के उपप्रमुख मोहम्मद एनामूल को 22 मई को सरकारी जमीन को अतिक्रमण करने वालों अतिक्रमणकारियों द्बारा जान से मारने की धमकी मिला हैं.उपप्रमुख  ने बिहपुर थाने में सनहा दर्ज कराने को आवेदन दिया हैं .जिसमें उसने मोहम्मद अलाउद्दीन एवं मोहम्मद समीर को नामजद किया हैं.अपने आरोप में बताया की इन दोनों उपरोक्त नामजदों ने धमकी दिया की  अगर मेरे मकान का अतिक्रमण मुक्त हुआ तो आपको जान से मार देंगे और मुकदमा भी दर्ज करूंगा.दोनों ने बिहपुर हाट के पास सरकारी जमीन को अतिक्रमण कर घर बना रखा हैं.अतिक्रमण मुक्त कराना तो सरकार का काम होता हैं, इसमें उप प्रमुख की कोई भूमिका नही होती हैं.बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया आवेदन के आलोक में पड़ताल किया […]

नारायणपुर : दो पक्षों में मारपीट,प्राथमिकी दर्ज ||GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नारायणपुर – भवानीपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर बाजार स्थित काली मंदिर के पास मस्जिद के गेट के सामने दो पक्षों में मारपीट को लेकर भवानीपुर ओपी में एक दुसरे के विरुद्ध आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज की है.उक्त जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष रमेश कुमार साह ने बताया की एक पक्ष के मो आरिफ ने मस्जिद के इमाम सहित एक दर्जन लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज की है.दुसरे पक्ष के खगड़ियॉ जिले के इस्लामपुर निवासी मधुरापुर मस्जिद के इमाम ने अयूब अली समेत एक दर्जन लोगों के विरुद्ध मारपीट की प्राथमिकी दर्ज की है.घटना को लेकर कांड के अनुसंधान कर्ता छानबीन में जुटी है.जॉचोपरांत कार्यवाई की जाएगी.  Barun Kumar Babul