Category Archives: भागलपुर

युवा इन्नोवेटर्स को गाइड करेगी इंटेल इंडिया ||GS NEWS

DESK 040

भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के द्वारा संचालित इंस्पायर अवार्ड में प्रत्येक वर्ष छात्र अपने आइडिया को अपलोड करते हैं सिलेक्टेड छात्रों को ₹10000 की राशि दी जाती है पुनः राज्य स्तर के लिए आइडिया को भेजा जाता है. इसी क्रम में भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने इंटेल इंडिया से समझौता किया है इसके अनुसार इंस्पायर अवार्ड में रजिस्टर्ड छात्रों को आइडिया का इजाद करने अपलोड आइडिया को बूस्ट अप करने की जिम्मेवारी इंटेल इंडिया ने ली है. प्रखंड रंगरा चौक के इंस्पायर अवार्ड कोऑर्डिनेटर बीआरपी मुकेश मंडल ने बताया कि रंगरा चौक द्वारा विगत 2 वर्षों से रिकॉर्ड शत प्रतिशत नॉमिनेशन किए जा रहे हैं जिसमें अभी तक 28 बच्चों का सिलेक्शन हुआ है […]

गोपालपुर विधानसभा के विधायक गोपाल मंडल ने कहा – शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था का है बुरा हाल // GS NEWS

DESK 04 B0

नवगछिया – गोपालपुर विधानसभा के विधायक के नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल ने बुधवार को नवगछिया अनुमंडल परिसर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य का हाल बिगड़ा हुआ है. इसमें पदाधिकारी दोषी हैं, मुख्यमंत्री दोषी नहीं है. उन्होंने कहा कि हम अपने विधानसभा में शिक्षा और स्वास्थ्य की व्यवस्था को दुरुस्त कर देंगे. तेजस्वी और नीतीश की बीच नजदीकी पर विधायक ने कहा कि नीतीश जी और लालू जी पुराने दोस्त हैं. अब लालू जी नहीं रहेंगे तो तेजस्वी चाचा और पिता किसको बोलेंगें, नीतीश जी को ही न ? विधायक ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने लाउडस्पीकर को बैन कर दिया है. न तो मंदिर पर लाउडस्पीकर रहेगा और न ही मस्जिद पर. […]

नवगछिया में राजद सदस्यता अभियान के तहत प्रखंड प्रभारी सह सहायक प्रभारी मनोनीत // GS NEWS

DESK 04 B0

राष्ट्रीय जनता दल ने पुलिस जिला नवगछिया प्रखंड स्तरीय सदस्यता अभियान के तहत प्रखंड प्रभारी सह सहायक प्रभारी मनोनीत किया हैं। गोपालपुर से संजय कुमार मंडल, विश्वास झा, रंगरा से धर्मेंद्र यादव,अमर कुमार यादव, इस्माईलपुर से मनोज कुमार यादव,गोरीशंकर यादव, नवगछिया से अशोक कुमार यादव ,अरूण कुमार राही, नवगछिया नगर से मु. मोहीउद्दीन, मनोज कुमार मंडल उर्फ महेश फोजी, खरीक से नन्द किशोर यादव उर्फ नंदू यादव,मु. मुस्तकीम, बिहपुर से शंकर प्रसाद यादव उर्फ दल्लू यादव, अमरेन्द्र कुमार सिंह, नारायणपुर से छतीश कुमार यादव, अहमद हुसैन मतवाला को पुलिस जिला नवगछिया के जिला अध्यक्ष पासवान ने मनोनीत किया। DESK 04 B

वार्ड सदस्य के पुत्र समेत तीन लोग गंगा में डूबे, हुई तीनो की मौत // GS NEWS

DESK 04 B0

निभाष मोदी, भागलपूर। भागलपूर सबौर प्रखंड के फतेहपुर पंचायत के वार्ड नंबर 10 की सदस्य बीबी नूरी के पुत्र मो सान समेत दो लोग गंगा में डूब गये।परिजनों ने पुलिस के सहयोग से गंगा में उन लोगों को खोजने का प्रयास किया।वार्ड सदस्य के परिजनो ने बताया कि दोपहर तीन बजे के करीबमो सान, मो कारे और मो सक्लू इंजीनियरिंग कॉलेज घाट में नहाने के लिए गये थे। काफी देर तक जब तीनों वापस नहीं आए तो उनकी खोजबीन शुरू हुई,पता चला कि कारे और सकलू के साथ गंगा किनारा गया है। गंगा किनारे पहुंचे तो देखा कि तीनों का कपड़ा नदी के किनारे रखा था काफी खोजबीन की लेकिन तीनों का पता नहीं चला।मामले की सूचना जिरोमाइल थाना पुलिस […]

शहर के कई चौक चौराहों पर यातायात व्यवस्था हुई वन वे, प्रशासन को उठानी पड़ रही काफी मशक्कत // GS NEWS

DESK 04 B0

निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर शहर के सैंडिस कंपाउंड के चारों तरफ वन वे लागू किया गया है जिसको लेकर कल से ही ट्रैफिक पुलिस के द्वारा आम लोगों के साथ-साथ शहर के नाम किन लोगों को भी ट्रैफिक रूल लागू करने को लेकर लगातार आग्रह किया जा रहा है तिलकामांझी चौक से पुलिस लाइन होते हुए कचहरी चौक तक आने का रास्ता है जबकि कचहरी से तिलकामांझी जाने के लिए मेडिकल कॉलेज होते हुए जाने की व्यवस्था की गई है वही कई लोग नई व्यवस्था से अनभिज्ञ हैं और लगातार ट्रैफिक पुलिस से पुरानी व्यवस्था के तहत ही जाने की कोशिश करते नजर आते हैं जिस पर पुलिस वालों की ओर से समझा बुझा कर उन्हें नई व्यवस्था को समझाया […]