Category Archives: भागलपुर

स्मार्ट सिटी का रोड बद से बदतर स्थिति में, आम जनता हो रही परेशान // GS NEWS

DESK 04 B0

निभाष मोदी, भागलपुर ।भागलपुर,स्मार्ट सिटी के तहत चल रहे कार्यों को लेकर जहां लोग इंतजार कर रहे हैं अच्छे सड़कों की वहीं दूसरी ओर बुडको कंपनी ने पूरे शहर के सड़कों का नक्शा ही बदल डाला है ।हर एक आम जनों को आने जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी बाबत भोलानाथ पुल से लेकर शीतला स्थान चौक तक कीचड़ हो जाने से आने जाने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है ।वही देखा जाए तो नाली का पानी रोड पर चल रहा है ।स्कूली छात्रों को आने जाने में काफी जद्दोजहद करना पड़ रहा है। अब लोगों को यह इंतजार है कि इस स्मार्ट सिटी के तहत बनने वाले स्मार्ट रोड […]

8 मई को आयोजित होने वाली बीपीएससी की परीक्षाओं को शांतिपूर्ण तरीके से कराने को लेकर जिलाधिकारी ने की बैठक // GS NEWS

DESK 04 B0

निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर,8 मई रविवार को आयोजित होने वाली बीपीएससी परीक्षा को लेकर जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने समीक्षा भवन में कई अधिकारियों के साथ बैठक की। जिसमें बीपीएससी परीक्षा को शांति पूर्ण तरीके से कराने को लेकर कई विषयों पर सुझाव दिया गया। बताते चलें कि बीपीएससी की आयोजित परीक्षा रविवार 8 मई को सुनिश्चित है, जिसमें 55 केंद्रों पर 27 हजार परीक्षार्थी उपस्थित होंगे। जिसको लेकर सभी केंद्रों पर तैयारी कर ली गई है और दंडाधिकारी नियुक्त कर दिए गए हैं।इस बैठक में जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन के अलावे डीडीसी प्रतिभा रानी ,एसडीएम धनंजय कुमार, डीटीओ परवेज अख्तर, डीएसपी प्रकाश कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार के अलावे सभी थानों के थानाध्यक्ष एवं सभी 55 केंद्रों के […]

भागलपुर समीक्षा भवन में दिशा की बैठक में सांसद अजय मंडल ने दिए कई निर्देश, कई मसलों पर हुई चर्चा // GS NEWS

DESK 04 B0

निभाष मोदी,भागलपुर। भागलपुर,आज भागलपुर के समीक्षा भवन में भागलपुर सांसद अजय मंडल की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वय एवं अनुश्रवण समिति (दिशा )के तहत बैठक रखी गई ।इस बैठक में जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन, डीडीसी प्रतिभा रानी, भागलपुर महापौर सीमा साहू जिला परिषद अध्यक्ष टुनटुन साह, कहलगांव विधायक पवन यादव, पीरपैती विधायक ललन पासवान, के अलावे दर्जनों प्रशासनिक अधिकारी व सभी विभाग के अधिकारी मौजूद थे ।आज के इस बैठक में सभी विभागों से प्रगति प्रतिवेदन मांगा गया एवं सभी विभागों के कार्यो की भी समीक्षा की गई ।जहां विकास हो रहा है या कार्य सही तरीके से चल रहा है उन अधिकारियों व विभाग को सम्मानित किया जाएगा एवं जिन विभागों में कार्य सही से नहीं चल रहा है […]

भागलपुर के JDU सांसद अजय मंडल ने संभाला ट्रैफिक, सड़क पर उतर हटवाने लगे जाम, वीडियो वायरल||GS NEWS

DESK 04 B0

भागलपुर के जेडीयू सांसद अजय मंडल इस बार नए लुक में नजर आए। रात के 2:00 बजे बॉडीगार्ड के साथ वह खुद ट्रैफिक व्यवस्था संभालते दिखे। इसका एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इस पर तरह तरह की प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। वीडियो दो मई की बताई जा रही है। कहलगांव के पास देर रात भीषण जाम लग गई थी। सांसद अजय मंडल भी उस जाम में फंस गए थे। पहले तो उनके बॉडीगार्ड ने जाम हटाने की कोशिश की, लेकिन इसके बावजूद भी गाड़ी वहां से निकल नहीं पा रही थी। इसके बाद सांसद खुद गाड़ी से उतर गए और बीच रोड पर चले गए। इसके बाद जाम हटाने लगे। DESK 04 […]

92 विस्थापितों को जमीन मुहैया कराने को लेकर भाजपा झुग्गी झोपड़ी मंच के द्वारा जिलाधिकारी को सौंपा गया मांग पत्र // GS NEWS

DESK 04 B0

निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर के भाजपा झुग्गी झोपड़ी मंच के के जिलाध्यक्ष के साथ झुग्गी झोपड़ी वासियों ने जिलाधिकारी सुब्रत सेन से मिलकर मांग पत्र दिया है जिसमें मांग की गई है कि 92वे विस्थापितों को जमीन मुहैया कराने के लिए आदेश निर्गत किया गया था लेकिन लगातार जगदीशपुर प्रखंड का चक्कर काट काट कर विस्थापित परेशान है वही बिचौलियों के द्वारा प्रखंड से विस्थापितों को मिलने वाली जमीन की कागज निकालकर विस्थापितों से अवैध वसूली की जा रही है जिसको लेकर शिष्टमंडल ने जिलाधिकारी से इसको लेकर कार्रवाई करने की मांग की है वही विस्थापितों को जल्द से जल्द जमीन मुहैया कराने की मांग रखी गई है। DESK 04 B

भागलपुर बड़ी पोस्टऑफिस के पास मोटरसाइकिल चोरी करते हुए युवक को लोगों ने रंगे हाथों पकड़ किया पुलिस के हवाले // GS NEWS

DESK 04 B0

निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर के बड़ी पोस्ट ऑफिस के पास से बाइक चोर को आम लोगों ने रंगे हाथ पकड़ा। वही चोर को आम लोगों ने यातायात पुलिस के हवाले कर दिया है। वही चोरी कर ले जा रहे मोटरसाइकिल को भी पुलिस थाने ले गई है। बड़ी पोस्ट ऑफिस के पास कुछ लोग ने अमित कुमार को एक मोटरसाइकिल खोल कर ले जाते हुए देखा। जिसके बाद लोगों ने उसे पकड़कर पूछताछ की जिस पर वह कोई ठीक से जवाब नहीं दे पा रहा था। वही अपनी बात लगातार बदल रहा था। जिस पर लोगों ने पकड़ कर उसे पुलिस के हवाले दे दिया है। वहीं पुलिस उसे थाने ले जाकर सघन पूछताछ कर रही है। शहर में लगातार […]

भागलपुर में हुआ हैंड ब्लॉक पेंटिंग प्रशिक्षण की शुरुआत, शहर की ज्यादातर गृहणी महिलाएं ले रही इसका लाभ // GS NEWS

DESK 04 B0

रेशमी शहर की गुम होती पहचान को फिर से जीवित करने के लिए वस्त्र मंत्रालय ने की है नई पहल निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर, स्मार्ट सिटी भागलपुर के सिल्क सिटी की गुम होती पहचान को फिर से जीवित करने के लिए वस्त्र मंत्रालय ने नई पहल शुरू की है। भागलपुर में हैंड ब्लॉक पेंटिंग की शुरुआत हुई है। समर्थ ने महिलाओं को सामर्थ्यवान बनाने का संकल्प लिया गया है। सिल्क सिटी के प्रसिद्ध अंग प्रदेश में कपड़ों पर बनने वाले पेंटिंग का स्किल डेवलपमेंट के तहत महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिसमें कपड़ों पर बनने वाले अलग-अलग तरह के हैंड क्राफ्टिंग एवम ब्लॉक प्रिंटिंग का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। ट्रेनर शहजाद ने बताया कि हैंड ब्लॉक पेंटिंग […]

श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज में मनाया गया श्री गुरु तेग बहादुर जी का ४०१वां प्रकाश पर्व // GS NEWS

DESK 04 B0

श्री गुरु तेग बहादुर जी के ४०१वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में, आज श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया।श्री गुरु तेग बहादुर जी सिक्खों के नौवें गुरू थे। विश्व इतिहास में धर्म एवं मानवीय मूल्यों, आदर्शों एवं सिद्धांत की रक्षा करने के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वालों में उनका योगदान अविस्मरणीय हैं। कार्यक्रम का आयोजन चेतना के अधिकार और अपनी पसंद के धर्म की स्वतंत्रता की रक्षा के लिए श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के सर्वोच्च बलिदान को याद करने के लिए किया गया। इस कार्यक्रम में अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहें। कार्यक्रम में आज मुख्य अतिथि के रुप में श्रीमती स्मृति ईरानी ( केंद्रीय मंत्री, महिला एवम् बाल विकास […]

पूनम ने किया महिला सशक्तिकरण का मिसाल कायम, 7 वर्ष से जगदीशपुर से भागलपुर मालवाहक गाड़ी और ऑटो चलाकर कर रही अपने घर का गुजर-बसर // GS NEWS

DESK 04 B0

निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर, जगदीशपुर प्रखण्ड की रहने वाली एक अवला, महिला सशक्तिकरण की एक मिसाल कायम करते हुए दिख रही है ।बताते चलें कि पिछले सात सालों से मालवाहक वाहन से लेकर ऑटो रिक्शा चलाकर न केवल अपने परिवार का भरण-पोषण की जिम्मेवारी उठा रही है,बल्कि अपने बीमार पति का इलाज के साथ अपने एक बेटे और एक बेटी को शिक्षा दिलाने का काम कर रही है।पति के बीमार पड़ने के बाद घर की माली हालत नाजुक होने पर पूनम चौधरी ने स्वयं कमाने का बीड़ा उठायी और पहले तो पांच सालों तक छोटे-छोटे मालवाहक वाहन को चलायी और फिर दो सालों से ऑटो रिक्शा चलाकर अपने परिवार का लालन पालन की जिम्मेवारी का निर्वहन कर रही है ।वह […]

रेलवे गैटमेन की गोलीमार कर हत्या मामले में आरोपित ने केया आत्मसमर्पण // GS NEWS

DESK 04 B0

गैटमेन की गोलीमार कर हत्या मामले में आरोपित ने आत्मसमर्पण किया। आरोपित रंगरा ओपी क्षेत्र के भवानीपुर निवासी गौरव यादव हैं। ज्ञातव्य हो कि भवानीपुर गुमटी संख्या 10 के गैटमेन मुकेश कुमार को अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दिया था। मृतक सबौर थाना क्षेत्र के आर्य टोला का रहने वाला था। मृतक के भाई रविकांत मंडल के बयान पर अज्ञात के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई थी। बताया गया कि चार की संख्या में अपराधियों ने 31 दिसंबर की आधी रात को मुकेश से सिगरेट पीने के लिए रूपये की मांग किया। मुकेश के पास रूपये नहीं था। वह डेरा से पर्स ले जाना भूल गया था। सिगरेट पीने के लिए रूपये नहीं दिए तो अपराधियों ने गोली […]