Category Archives: भागलपुर

स्वामी विवेकानंद स्वास्थ्य सेवा यात्रा के तहत भागलपुर में 14 जगह निशुल्क चिकित्सा जांच शिविर एवं जागरूकता अभियान का हुआ आयोजन // GS NEWS

DESK 04 B0

निभाष मोदी,भागलपुर। भागलपुर,स्वामी विवेकानंद स्वास्थ्य सेवा यात्रा के तहत एनएमओ बिहार एवं सेवा भारती द्वारा निशुल्क चिकित्सा जांच शिविर एवं जागरूकता अभियान कार्यक्रम पूरे बिहार में चलाया जा रहा है। इसके तहत भागलपुर में 14 जगह यह निशुल्क चिकित्सा शिविर एवं जागरूकता अभियान चलाया गया। इस कार्यक्रम का विषय था बिहार है तैयार। पूरे बिहार में निशुल्क चिकित्सा एवं जागरूकता अभियान को स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से सभी शिविर में संबोधित किया और इस शिविर में ब्लड प्रेशर, शुगर ,हार्ट अटैक ,गठिया, जोड़ों में दर्द के अलावे कई रोगों की जांच निशुल्क की गई। एवं दवाइयां भी मुफ्त में दिया गया ।मरीजों ने चिकित्सकों से मुफ्त में सलाह मशवरा भी किया। DESK 04 B

गर्मी जैसे-जैसे बढ़ती जा रही है बिजली और जल संकट भी शहर में दिखाना शुरू कर दिया है अपना रंग // GS NEWS

DESK 04 B0

निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर, जैसे जैसे गर्मी बढ़ते जा रहे हैं वैसे ही बिजली और पानी की काफी संकट होता दिख रहा है ताजा मामला जिले के नाथनगर का वार्ड नंबर 4 के बाबू टोला मिश्रीचक सूजापुर घोसी टोला के मेदिनीनगर का है लेकिन जब इसका जानकारी विकास पुरुष पप्पू यादव को दिया गया तो उन्होंने फौरन बिजली विभाग के एसडीओ एवं इंजीनियर से बात कर सभी गली में बिजली का पोल एवं तार मे कवर लगवाया जिसके बाद लोगों को राहत मिली मोहल्ले के लोगों ने विकास पुरुष पप्पू यादव का आभार व्यक्त किया, विकास पुरुष पप्पू यादव कहते हैं कि हम जनता के लिए सदैव तत्पर हैं जब भी जनता को कोई भी तरह की समस्या होती है […]

नवादा पंचायत मे ग्राम सभा में पदाधिकारी एंव जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीणों को सरकार कि योजनाओं के बारे में जानकारी दिए // GS NEWS

DESK 04 B0

निभाष मोदी, भागलपूर। भागलपुर सुलतानगंज प्रखंड के नवादा पंचायत के मध्य विघालय कसमाबाद में जनप्रतिनिधियों एंव पदाधिकारियों द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना के लाभार्थियों के समाजिक अंकेछन एंव किसान कि भागीदारी के प्राथमिकता हमारी कार्यक्रम आज प्रधानमंत्री द्वारा शुभारंभ के अवसर पर मुखिया बंदना रानी कि अध्यक्षता मे ग्राम सभा का आयोजन किये गए।इस ग्राम सभा में प्रखंड कृषि पदाधिकारी अजय मणि,नवादा मुखिया बंदना रानी,मुखिया प्रतिनिधि प्रभाकर कुमार,कृषि सन्वेयक राकेश बिहारी प्रसाद सिंह, किसान सलाहकार अन्नु कुमारी,सरपंच प्रतिनिधि ब्रजेश मंडल,वार्ड सुरज कुमार ,सुबोध कुमार ,एंव ग्रामीण की उपस्थिति मे कृषि पदाधिकारी अजय मणि ने बिहार सरकार एंव केन्द्र सरकार कि तमाम योजनाओं के बारे में किसानों को बताते हुए लाभ लेने कि बात कही।साथ ही मुखिया बंदना रानी ने भी […]

अजगैविनाथ मंदिर मे पुजा अर्चना करने पहुंचे भागलपुर फेमली कोर्ट के न्यायाधीश हेमंत कुमार // GS NEWS

DESK 04 B0

निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर सुलतानगंज के अजगैविनाथ धाम मे पुजा अर्चना करने भागलपुर फेमली कोर्ट के प्रधान न्यायाधीश हेमंत कुमार अपने परिवार के साथ पहुचे।इस दौरान उत्तरवाहिनी गंगा जल लेकर बाबा भोलेनाथ का गंगा जल से अभीषेक करते हुए घर परिवार सहित देश में सुख शांति एंव उन्ती कि कामना करते हुए पुजा अर्चना किये। इस दौरान रामानंदी देवी हिन्दू अनाथालय के सचिव सारजानंद मिश्रा ने मिडिया को बताया कि भागलपुर फेमली कोर्ट के न्यायाधीश हेमंत कुमार अपने पत्नी के साथ पुजा अर्चना अजगैविनाथ धाम पहुचे है उन्हीं के साथ हम लोग भी बाबा भोलेनाथ का पुजा अर्चना करते देश में सुख शांति कि कामना किये। इस दौरान स्थानीय व्यवसायी संजय पोद्दार सहित कई लोग मौजुद थे। DESK 04 B

रैयत किसानों को मुआबजा नहीं मिलने पर पुल निर्माण कार्य कराया बंद // GS NEWS

DESK 04 B0

पुलिस प्रशासन के पहुचने पर पुल निर्माण कार्य पुनः हुआ प्रारंभ निभाष मोदी, भागलपूर। भागलपुर सुलतानगंज अगुवानी पुल निर्माण कार्य होने पर वार्ड 8 के रैयत किसानों के मुआवजा नहीं मिलने पर दो किसानों ने अगुवानी पुल निर्माण कार्य को बंद कराया। कार्यस्थल पर पुलिस निगम के द्वारा स्थानीय पुलिस प्रशासन को सुचना देने पर रैयत किसानों को समझाने बुझाने पर कार्य को प्रारंभ किया गया।इस दौरान रैयत किसान मो. मेराज ने बताया कि वार्ड 8 के रैयत किसानों का मुआवजा अबतक नहीं मिला हैं।जिला प्रशासन द्वारा एलओ कोर्ट में सुनवाई शुरू होने कि बात कही गई थी।लेकिन एलओ कोर्ट मे रैयत किसानों कि सुनवाई शुरू नहीं कि गई।इसी को देखते हुए दो रैयत किसान कार्य को बंद कराने पहुचे […]

लोजपा जिलाध्यक्ष राजेश वर्मा का सुलतानगंज में कार्यकर्ताओं ने किये भव्य स्वागत // GS NEWS

DESK 04 B0

निभाष मोदी, भागलपूर। भागलपुर सुलतानगंज मे पहली बार लोजपा रामबिलास के जिला अध्यक्ष राजेश वर्मा का आगमन लोजपा विधायक प्रत्याशी नीलम देवी के आवास पर हुआ।इस अवसर पर लोजपा रामबिलास के कार्यकर्ताओं ने फुल माला पहनाकर अभीनंदन किया।इस दौरान जिलाध्यक्ष राजेश वर्मा ने लोजपा विधायक प्रत्याशी नीलम देवी सहित प्रखंड लोजपा के तमाम पदाधिकारी एंव कार्यकर्ताओं से मुलाकात करते हुए संगठन की मजबूती पर विस्तार से चर्चा करते हुए स्थानीय जन समस्याओं को प्रमुखता से उठाने की बात कही।इसी कडी मे लोजपा विधायक प्रत्याशी नीलम देवी के आवास पर पहुचकर लोजपा के तमाम कार्यकर्ताओं से मुलाकात करते हुए एक बैठक पार्टी की मजबूती के लिए वार्तालाप किए गए हैं।इस दौरान लोजपा प्रखंड अध्यक्ष मणिष कुमार,पुर्व युवा प्रखंड अध्यक्ष मिथलेश कुमार […]

भागलपुर से हवाई जहाज उड़ाने की मांग को लेकर तीन दिनों से धरना पर बैठे धरनार्थीयों ने सांसद अजय मंडल के आश्वासन पर तोड़ा अनशन // GS NEWS

DESK 04 B0

पिछले 3 दिनों से भागलपुर से हवा हवाई जहाज उड़ाने की मांग को लेकर राष्ट्रीय जन जन पार्टी के संजीव कुमार उर्फ झाबो के नेतृत्व में चल रहे धरना प्रदर्शन को शनिवार को सांसद अजय मंडल के आश्वासन पर धरना पर बैठे धरनार्थीयों ने अपना अनशन तोड़ दिया. सांसद अजय मंडल ने धरना स्थल पर पहुंचकर धरनार्थीयों को जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया. अनशन खत्म होने के बाद अनशन पर बैठे धरनार्थीयों को संबोधित करते हुए सांसद अजय मंडल ने कहा कि भागलपुर से हवाई जहाज हर हाल में उड़ेगा. इसके लिए वे पूर्व में भी केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री से बात कर चुके हैं. उन्होंने इस संबंध में सार्थक आश्वासन दिया है. नागरिक उड्डयन मंत्री के निर्देश पर केंद्रीय उड्डयन विभाग […]

झारखंड से शराब तस्करी करने वाले शराब माफियाओ व उनके सहयोगियों को किया गया गिरफ्तार, खोले कई राज // GS NEWS

DESK 04 B0

निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर,एक तरफ जहां पूरे सुबह में जहरीली शराब से कई लोगों की मौत हुई वही लोग शराब का व्यवसाय करने से बाज नहीं आ रहे। इसी बाबत वरीय पुलिस अधीक्षक भागलपुर को मिली गुप्त सूचना प्राप्त हुई की कुछ लोग अवैध शराब का कारोबारी झारखंड के गोड्डा जिले के हनवारा से रुपया देकर अंग्रेजी शराब मंगवाए हैं। जिसे लाने हेतु अपने कुछ आदमी को भेजा गया है ।वरीय पुलिस अधीक्षक भागलपुर द्वारा दी गई सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक नगर भागलपुर के निर्देशन एवं पुलिस उपाधीक्षक विधि व्यवस्था भागलपुर डॉक्टर गौरव कुमार के नेतृत्व में उक्त सूचना का सत्यापन किया गया। सत्यापन के क्रम में 22 बोतल 375ml का विदेशी शराब के साथ रंजन कुमार ,अर्जुन […]

शिक्षक द्वारा मध्यान्ह भोजन के चावल को बाइक पर बोरी में लेकर जाने का हुआ वीडियो वायरल,// GS NEWS

DESK 04 B0

गोपालपुर : गोपालपुर प्रखंड के तिनटंगा करारी गाँव के आजाद नगर मध्य विद्यालय के शिक्षक कवि रंजन कुमार के द्वारा अपने मोटरसाइकिल पर मध्यान भोजन के चावल की बोरी को ले जाते देख स्थानीय ग्रामीणों द्वारा उन्हें रोककर चावल ले जाने का वीडियो वायरल किया है .इसकी वीडियो वायरल की जानकारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी से लेकर के जिला शिक्षा पदाधिकारी के मोबाइल पर ग्रामीणों द्वारा दिया गया है. जिला शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार के द्वारा तत्काल जांच कर कार्रवाई करने की बात कही गयी है. प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी विजय कुमार झा ने बताया है कि मध्यान भोजन का चावल ले जाना गैरकानूनी है. बीआरपी से पूरे मामले की रिपोर्ट मांगी गयी है. उन्होंने कहा कि पूर्व में भी इस तरह […]

बाल भारती पोस्ट आफिस रोड नवगछिया में मनाया गया बाबू वीर कुंवर सिंह का विजयोत्सव ||GS NEWS

DESK 040

बाल भारती पोस्टआफिस रोड नवगछिया में स्काउट और गाईड के छात्र छात्राओं के साथ शिक्षकों ने बाबू वीर कुंवर सिंह का विजयोत्सव धूमधाम से मनाई। इस अवसपर पर प्राचार्य मुरारी लाल पंसारी ने योग शिक्षक संजय मावंडिया, स्काउट के जिला प्रशिक्षक मुकेश आजाद ने कुंवर सिंह के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उनकी विजयोत्सव को यादगार बनाया। प्रचार्य मुरारी लाल पंसारी ने वीर कुंवर सिंह की वीरत एवं बहादुरी के बारे में बतया। तथा उनके जीवन से प्ररेणा लेने की बात कही। इस अवसर पर सृष्टि, राधिका, आकांक्षा, तृप्ति वर्मा, राजनंदनी, ज्ञानेश, राघव, आयुष भारद्वाज आलोक राज ने प्रदर्शन किया। DESK 04