Category Archives: भागलपुर

पुण्यतिथि पर ख़ास : सैदपुर आने के 6 दिन बाद दुनिया को अलविदा कह गए थे गोपाल सिंह नेपाली // GS NEWS

DESK 04 B0

ऋषव मिश्रा ‘कृष्णा’ की कलम से नवगछिया इलाके से क्रांतिकारी कवि गोपाल सिंह नेपाली का अत्यधिक जुड़ाव था. नवगछिया में कवि नेपाली के कई अनन्य मित्र थे. अक्सर वे यहां आकर कई दिनों तक रुका करते थे और गंगा कोसी के इस बीच के भूभाग में अलग-अलग जगहों पर कवि सम्मेलनों में भाग लेते या फिर कहीं एकांत में बैठकर साहित्य लेखन में लीन रहते थे. बिहपुर प्रखंड के बभनगामा के साहित्यकार पंडित दामोदर शास्त्री से उनका गहरा लगाव था तो गोपालपुर प्रखंड के सैदपुर गांव के कई लोगों से नेपाली जी का गहरा स्नेह था. जीवन के अंतिम दिनों में नेपाली जी ने सैदपुर में कविता पाठ किया था, वह सैदपुर के ग्रामीणों को आज भी याद है. 17 […]

नवगछिया के तेजस्वी पब्लिक स्कूल में मनाया गया विद्यालय का 11वां वार्षिकोत्सव // GS NEWS

DESK 04 B0

नवगछिया – तेजस्वी पब्लिक स्कूल (गोसाईगांव – तेतरी 14 नंबर रोड) में रविवार को विद्यालय प्रांगण में विद्यालय के निदेशक अधिवक्ता रीता कुमारी एवं प्रधानाचार्य सीपीएन चौधरी की अध्यक्षता में विद्यालय का 11 वां वार्षिकोत्सव मनाया गया. मौके पर विद्यालय द्वारा एक सांस्कृतिक समारोह का आयोजन किया गया. मंच का संचालन विद्यालय के शिक्षक विवेक कुमार तथा राजेश कुमार के द्वारा किया गया. समारोह में विद्यालय के कई प्रतिभावान छात्र छात्राओं ने अपनी कला का प्रदर्शन किया. जिसमें क्रमशः सौरभ, जयश्री, अंकुश, सारिका, मधु, साक्षी, अमरजीत, प्रियांशु, आशीष, सूरज, राजकुमार, भव्या, रुद्राक्ष छात्रों ने कार्यक्रम में भाग लिया. मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य सीपीएन चौधरी ने सबों  को शुभकामना देते हुए विद्यालय के स्वर्णिम भविष्य की कामना की और प्रदर्शन […]

झंडापुर पुलिस ने अंग्रेजी शराब से लदी स्कॉर्पियो को किया जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार // GS NEWS

DESK 04 B0

बिहपुर- शराब पीने से लोगों की जान जा रही हैं बावजूद इसके  लोग शराब पीने व बेचने से बाज नही आ रहे हैं.पुलिस भी शराबबंदी को लेकर काफी सख्ती वरत रही हैं।फिर भी तस्कर झरखंड एवं बंगाल से शराब क़ा खेप बिहार पहुंचा रहे हैं .शनिवार की देर रात  झंडापुर पुलिस क़ो स्कॉर्पियो में शराब होने की सूचना मिली. पुलिस फौरन हरकत में आई और बगडी रेल पुल एनएच31 पर शराब लदी स्कॉर्पियो क़ो जब्त कर लिया. झंडापुर ओपी प्रभारी भूपेंद्र कुमार ने बताया कूल 245 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुआ हैं . जिसमें ट्रू गोल्ड व्हिस्की  750 मिली का 24बोतल, 750 मिली का 29 बोतल एवं 180 मिली का 192  बोतल शराब बरामद हुआ हैं ।वही दो  धंधेबाज दुमका […]

जल संसाधन विभाग के उडनदस्ता टीम के द्वारा सोमवार को कार्यालय एवं मंगलवार को स्थलीय जांच की सूचना पर मचा हड़कंप ||GS NEWS

DESK 040

भागलपुर के सांसद अजय मंडल द्वारा नवगछिया बाढ नियंत्रण प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता द्वारा अशिष्टता एवं कार्य में अनियमितता की शिकायत के आलोक में लोकसभा अध्यक्ष का निर्देश पर बिहार सरकार के जल संसाधन विभाग के उडनदस्ता टीम के द्वारा सोमवार को कार्यालय एवं मंगलवार को स्थलीय जांच किया जायेगा। जांच की सूचना से नवगछिया बाढ नियंत्रण कार्यालय में हडकंप मच गया है। मालूम हो कि कार्यपालक अभियंता के द्वारा लगातार जलजमाव की शिकायत के बाद जल निकासी का किसी भी तरह का प्रबंध संसद के पहल के बाद भी नहीं किया गया साथ ही मुख्य अभियंता एवं अधीक्षण अभियंता के भी निर्देश का पालन नहीं किया। DESK 04

नवगछिया नगर परिषद के वार्ड पार्षद माहिल सिंह को पुलिस ने शराब के मामले में किया गिरप्तार ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया नगर परिषद के वार्ड पार्षद माहिल सिंह को पुलिस ने शराब के मामले में हिरासत में लिया। इस संबंध में नवगछिया थाना अध्यक्ष भारत भूषण ने जानकारी देते हुए बताया कि खगड़िया जिला मानसी थाना की पुलिस ने एनएच 31 पर लवारिस अवस्था में स्कार्पियों बरामद किया गया था। पुलिस ने स्कार्पियों से 273 लीटर विदेशी शराब बरामद किया। स्कार्पियों गाड़ी के मालिक वार्ड पार्षद माहिल थे। माहिल सिंह को गिरफ्तार करने के लिए मानसी थाना की पुलिस नवगछिया थाना पहुंची थी। स्थानीय पुलिस के सहयोग से माहिल सिंह को हिरासत में लेकर नवगछिया थाना लाया गया। माहिल सिंह ने गिरफ्तारी पर रोक के लिए हाई कोर्ट का स्टे आर्डर दिखाया। माहिला सिंह ने हाईकोर्ट में जमानत के लिए […]

ढोलबज्जा : तीन दिवसीय श्री श्री 108 अखंड रामधुन यज्ञ कलश विसर्जन साथ संपन्न ||GS NEWS

DESK 040

ढोलबज्जा के रामपुर महंथ बाबा थान में आयोजित तीन दिवसीय श्री श्री 108 अखंड रामधुन यज्ञ कलश विसर्जन साथ संपन्न हो गया। रामपुर ढोलबज्जा से गाजे-बाजे के साथ निकली कलश विसर्जन यात्रा बाबा विशुराउत सेतु के नीचे विजय घाट कोसी नदी में 351 कलश एवं प्रतिमाओं का विधिवत रूप से पूजन कर विसर्जित कर दिया गया। इस मौके पर मुखिया सच्चिदानंद यादव, रामधुन सेवा समिति के अध्यक्ष कुमार रामानंद सागर, प्रबंधक राहुल कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता प्रशांत कुमार कन्हैया, वार्ड सदस्य प्रदीप साह, सुजीत कुमार, शंभू कुमार सुमन, सिंटू कुमार, प्रवीण कुमार, सुमित कुमार, विक्रम कुमार, कपिल देव सहित सैकड़ों व्रती कन्याएं, महिलाएं एवं ग्रामीण उपस्थित थे। DESK 04

इस्माईलपुर के लक्ष्मीपुर स्थित Bright Way का मैट्रिक व इंटर परीक्षा में रहा शानदार परिणाम , समारोह का आयोजन कर बच्चों को किया गया सम्मानित||GS NEWS

DESK 04 B0

नवगछिया अनुमंडल के इस्माइलपुर प्रखंड के लक्ष्मीपुर में स्थित 10+2 कोचिंग संस्थान में मैट्रिक एवं इंटर की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को कोचिंग परिवार द्वारा समारोह का आयोजन कर सम्मानित किया गया . सम्मान समारोह का आयोजन लक्ष्मीपुर के पटना पब्लिक स्कूल के प्रांगण में स्थित कोचिंग संस्थान में किया गया जिसके मुख्य अतिथि इस्माइलपुर थाना अध्यक्ष मनी पासवान थे । सम्मान समारोह में मैट्रिक एवं इंटर परीक्षा 2022 के उत्तीर्ण एवं सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया । सम्मान समारोह में मैट्रिक परिणाम में कोचिंग टॉपर प्रकाश सिंह बादल दूसरे कोचिंग टॉपर मोना कुमारी एवं लूसी कुमारी एवं तीसरे स्थान पर अंकुश कुमार, चौथे पर एनी कुमारी एवं पांचवी पर कीमत […]