Category Archives: भागलपुर

नशा मुक्ति को लेकर शहर में निकाली गई पदयात्रा, सैकड़ों लोग हुए शामिल // GS NEWS

DESK 04 B0

कई सामाजिक ,सांस्कृतिक और राजनीतिक खेमें के लोग व स्कूली छात्र- छात्राओं, स्काउट गाइड के बच्चों व एनसीसी कैडेट्स की रही उपस्थिति निभाष मोदी,भागलपुर। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का सपना है बिहार शराब मुक्त और नशा मुक्त हो ,परंतु कुछ लोगों की वजह से पूरे सूबे के सभी जिलों में कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पड़ोसी राज्यों से शराब की तस्करी करते लोग बाज नहीं आ रहे।हाल के दिनों में भागलपुर व भागलपुर के आसपास के क्षेत्रों में हुए जहरीली शराब से मौत के बाद जिलेवासीयों में जहां भय का माहौल देखा जा रहा है । वहीं इस प्रकरण के कारण दूसरी ओर प्रशासनिक महकमे को भी इसे रोकने में काफी जद्दोजहद करनी पड़ी है। लोकतंत्र के चौथे […]

मुंगेर से मिर्जाचौकी तक 4000 करोड़ की लागत से बन रहे 124 किलोमीटर फोरलेन के कार्य मे तेजी // GS NEWS

DESK 04 B0

निभाष मोदी, भागलपुर भागलपुर,मुंगेर से मिर्जाचौकी फोरलेन सड़क का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। जमीन के जमीन अधिग्रहण की बाधा दूर हो गई है। भागलपुर मिर्जाचौकी फोरलेन के लिए भागलपुर जिले के सुल्तानगंज, नाथनगर, गोराडीह, सबौर, कहलगांव और पीरपैंती प्रखंड में जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया लगभग पूरी हो गयी है। छह प्रखंडों में 92 मौजा की जमीन का निर्माण एजेंसी मोंटे कार्लो को भागलपुर बायपास से रसलपुर तक का ठेका मिला है। पहले चरण में 3 फेज में निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। 4 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली फोरलेन सड़क बाईपास से मिलेगी. रसलपुर- मिर्जाचौकी के बीच दो जगह टोल प्लाजा का निर्माण किया जाएगा. कई जगह गोलंबर बनेगा. कलवर्ट का भी निर्माण […]

बोचहां विधानसभा सीट से कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार को नोटा से भी कम मत प्राप्त होने पर विधायक अजीत शर्मा ने पार्टी के प्रदेश नेतृत्व और प्रदेश प्रभारी पर उठाए सवाल // GS NEWS

DESK 04 B0

निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर,मुजफ्फरपुर के बोचहां विधानसभा सीट से कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार तरुण चौधरी को नोटा से भी कम मत प्राप्त होने पर कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता और भागलपुर विधायक अजीत शर्मा ने पार्टी के प्रदेश नेतृत्व और प्रदेश प्रभारी पर सवाल खड़े किए हैं । साथ ही कांग्रेस विधायक ने कहा कि पार्टी ने किसके कहने पर तरुण चौधरी को प्रत्याशी बनाया यह भी जांच का विषय है । क्योंकि जिस तरुण चौधरी को वोचहा से कैंडिडेट बनाया गया है वह ना तो उस विधानसभा के निवासी हैं और ना ही वह कांग्रेस के कार्यकर्ता ही । कांग्रेस विधायक अजीत शर्मा यही ना रुके ,उन्होंने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से यह मांग भी की कि अगर कांग्रेस […]

बिहार रेशम एवं वस्त्र संस्थान नाथनगर का निरीक्षण करने पहुंचे उद्योग विभाग के निदेशक व प्रधान सचिव // GS NEWS

DESK 04 B0

निभाष मोदी,भागलपुर। भागलपुर,बिहार सरकार उद्योग विभाग की ओर से हथकरघा एवं रेशम निदेशालय द्वारा बिहार रेशम एवं वस्त्र संस्थान नाथनगर भागलपुर में आज उद्योग विभाग के निदेशक एवं प्रधान सचिव ने निरीक्षण किया। बताते चलें कि यह संस्थान कई वर्षों से बंद था । मीडिया से बात करते हुए प्रधान सचिव ने कहा कि नाथनगर का यह रेशम संस्थान बहुत दिनों से बंद पड़ा हुआ है, इसकी क्या स्थिति है, और इस को पुनर्जीवित करना संभव है या नहीं या फिर इसमें किस तरह के कोर्स चालू किए जाएं ।इस पर हम लोग विचार कर रहे हैं ।वहीं उन्होंने कहा की निरीक्षण के पश्चात सरकार के साथ वार्ता होने के बाद विभागीय प्रक्रिया की जाएगी ।उम्मीद है साइंस एंड टेक्नोलॉजी […]

सोनवर्षा निवासी ASI पुत्र रोहित हत्या कांड में दो आरोपित को पुलिस ने दबोचा // GS NEWS

DESK 04 B0

नवगछिया पुलिस ने बिहपुर थाना के सोनवर्षा निवासी एएसआई केदार कुंवर के पुत्र रोहित हत्या कांड में दो आरोपित को गिरफ्तार किया हैं। इस संबंध में नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज ने जानकारी देते हुए बताया कि हत्या कांड में मुंगेर जिला के नया रामनगर निवासी शुभम उर्फ सेठु व बिहपुर थाना के सोनवर्षा निवासी सुदर्शन उर्फ सुंदर हैं। ज्ञातव्य हो कि रोहित 28 मार्च को गांव में भोज खाने गया था। वहीं उसका अपहरण कर गैंहू के खेत में ले जाकर गला रेतकर उसकी हत्या कर दी थी। मामला काफी चर्चित रहा था। पुलिस ने इसके पूर्व सोनवर्षा निवासी प्रियंम को गिरफ्तार किया था। उसके निशानदेही में हत्या में प्रयुक्त चाकू, खून से सने कपड़े भी बरामद किया गया […]