November 7, 2021
नवगछिया में अपराध गोष्ठी का आयोजन, एसडीपीओ ने कहा – थानेदार करें छठ घाटों का निरीक्षण ||GS NEWS
DESK 04नवगछिया के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय में अपराध गोष्ठी का आयोजन किया। इस संबंध में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने छठ घाटों सभी थानाध्यक्ष को स्थल निरीक्षण करने के लिए कहा। लंबित मामले का निष्पादन करने के लिए कहा गया। वारंटी को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया गया। बैंक, पेट्रोल पंप पर चौकसी बरतने का निर्देश दिया गया। हत्या व लूट कांड के आरोपित को गिरफ्तार करने के निर्देश दिया गया। इस मौके पर नवगछिया सर्किल इंसपेक्टर मार्कण्डेय सिंह, बिहपुर सर्किल इंसपेक्टर अमर विश्वास, बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह, नवगछिया थानाध्यक्ष भरत भूषण, खरीक थानाध्यक्ष पंकज कुमार, परवत्ता थानाध्यक्ष रामचंद्र यादव, रंगरा ओपी प्रभारी महताब खां मौजूद थे। DESK 04