Category Archives: भागलपुर

कदवा में, दुसरे दिन पटाखे की चिंगारी से घर में लगी आग ||GS NEWS

DESK 040

ढोलबज्जा: गुरुवार को कदवा ओपी थाना क्षेत्र अंतर्गत कदवा प्रतापनगर निवासी देवेंद्र ठाकुर के घर पटाखे की चिंगारी से आग लग गई. पीड़ित परिजन देवेंद्र ठाकुर के साथ मुरारी सिंह व निवर्तमान सरपंच सिराज साह ने बताया कि- दिपावली के अवसर पर देवेंद्र ने एक ट्रेलर पटुवा की सनाठी बेचने के लिए मांगा कर घर के बगल में रखा था. जहां किसी अज्ञात बच्चों द्वारा पटाखे फोड़ने के बाद उसके चिंगारी सनाठी पर जा गिरे थे. जिससे सनाठी धीरे-धीरे सुलग कर आग की लपटे बन गई. देवेंद्र घर में नहीं थे. जब तक स्थानीय लोग दौड़ कर आए तब तक फैले आग की लपटे बगल के घरों में पकड़ ली. जहां बड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू […]

नवगछिया में धूमधाम से मनाया गया रौशनी का त्योहार दीपावली ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया में रोशनी का पर्व दीपावली हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर घरों में दीप जलाकर माता लक्ष्मी की पूजा अर्चना की गई। नवगछिया, गोपालपुर, सुकटिया बाजार, अभिया सहित अन्य बाजारों में दुकानों को सजाकर मां लक्ष्मी की पूजा की गई। मां काली की प्रतिमा काली मंदिरों में स्थापित कर पूजा अर्चना की गई। गोपालपुर, इस्माइलपुर में लगभग एक दर्जन से अधिक गांवों में काली मां की प्रतिमा स्थापित किया जाता है। सुरक्षा व्यवस्था के लिए दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति किया गया है। गोपालपुर थाना अध्यक्ष ने बताया कि अभिया, डिमहा, तिनटगा, पंचगछिया आदि जगहों पर पुलिस पदाधिकारी के साथ दंडाधिकारी प्रतिनियुक्त किया गया है। DESK 04

नवगछिया एसपी नें किया छठ घाटों का निरीक्षण ||GS NEWS

DESK 040

छठ पूजा को शांति पूर्वक संपन्न कराने के लिए नवगछिया एसपी ने छठ घाटों का निरीक्षण किया। इस संबंध में नवगछिया एसपी ने जानकारी देते हुए बताया कि परवत्ता थाना के जाह्नवी चौक स्थित गंगा नदी घाट का जायजा लिया गया। मौके पर मौजूद परवत्ता थानाअध्यक्ष को संवेदनशील व अति संवेदनशील घाटों को चिन्हित करने को कहा। ताकि गहरे पानी में बांस बल्ला लगाया जा सके। पानी की गहराई भी देखने को कहा गया। ताकि छठ पूजा के दौरान कोई अनहोनी नहीं हो। खरीक थाना क्षेत्र में गंगा नदी घाट का जायला लिया। वहीं झंडापुर ओपी क्षेत्र में घाट को देखा गया। इस मौके पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिलीप कुमार, परवत्ता में थानाध्यक्ष रामचंद्र यादव, खरीक में थानाध्यक्ष पंकज कुमार, […]

नवगछिया में ABVP नें स्टॉल लगाकर बेचें 1100 मिट्टी के दीये, दिया जागरूकता संदेश

Barun Kumar Babul0

मिट्टी के दीये दिवाली में जलाने की प्राचीन परंपरा है। आधुनिकता के इस दौर में इसमे लगातार गिरावट आई है । घर घर मिट्टी के दीया जलाएं इसको लेकर (एसएमएस) की ओर से जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है । स्टूडेंट फोर सेवा के जिला संजोयक  अनुज चौरसिया  के नेतृत्व गुरुवार को नगर स्थित स्थानीय कार्यालय हरिया पट्टी बाजार में स्टाल लगाए गया । गुरुवार को पूरे दिन भर में 1100 से अधिक बिक्री  हुई ।कार्यक्रम में जिला संगठन मंत्री राहुल साह, एसफसएस जिला संयोजक अनुज चौरसिया, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कुणाल पांडे, आकाश कुमार आदि मौजूद थे । Barun Kumar Babul

गोपालपुर जिला परिषद प्रत्याशी रूपम प्रिया राज ने दीपावली पर क्षेत्र वासियों के लिए की शांति की कामना ||GS NEWS

DESK 040

दीपावली दीपोत्सव है यानी दीप जलाकर अंधकार को दूर कर रोशन करना है यह प्रत्येक वर्ष मनाया जाता है लेकिन जिस तरह से वर्तमान समय बढ़ रहा है हर कोई अपडेट हो रहा है जरूरी है कि आप अपने प्रखंड क्षेत्र को भी उस रफ्तार में अपडेट करें उक्त बातें गोपालपुर जिला परिषद प्रत्याशी रूपम प्रिया राज ने दीपावली पर गणेश लक्ष्मी पूजन के बाद कहीं । मौके पर उन्होंने कहा कि उन्होंने इस दीपावली पर प्रखंड क्षेत्र वासियों के लिए शांति सौहार्द की कामना ईश्वर से की है मौके पर उनके पुत्र भानु कुमार ने बताया कि विगत कई माह से उनका जनसंपर्क चल रहा है चुनाव में नामांकन के पूर्व उन्होंने गोपालपुर प्रखंड के सभी पंचायत में घर-घर […]

दीपावली और काली पूजा पर गोपालपुर जिलापरिषद निभा भारती नें दिया क्षेत्र वासियों को शुभकामनाएं ||GS NEWS

DESK 040

दीपावली व काली पूजा पर गोपालपुर प्रखण्ड क्षेत्र की जनता हेतु निवर्तमान जिला परिषद सदस्य निशा भारती उर्फ़ निभा भारती ने माता लक्ष्मी व भगवान गणेश एवं माता कालिका की पूजा अर्चना कर क्षेत्र की जनता के लिए सुख समृद्धि और शांति की कामना की हैं । मौके पर उन्होनें पूरे प्रखंड क्षेत्र के लोगों को दीपोत्सव दीपावली और काली पूजा की शुभकामनाएं दिया हैं । मौके पर समाजसेवी सह पूर्व जिला परिषद सदस्य विकास कुमार भारती ने बताया की वर्ष 2021 पूरे क्षेत्र के लोगों के लिए काफ़ी संकटकालीन बीता हैं । कोरोना काल के बाद बाढ़ नें कमर ही तोड़ दी बहुत हिम्मत जुटाने के बाद जिस तरह क्षेत्र के लोगों ने साहस और हिम्मत से समय बिताया […]

नवगछिया प्रखंड में पंचायत चुनाव मतदान संपन्न, 72.15% हुआ मतदान ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया में छठे चरण का पंचायत चुनाव में 72.15 प्रतिशत मतदान हुआ। इस संबंध में नवगछिया के अनुमंडल पदाधिकारी यतेंद्र कुमार पाल ने जानकारी देते हुए बताया कि नवगछिया में 72.15 प्रतिशत वोट डाले गए। जिसमें महिलाओं ने 75 .21प्रतिशत मतदान किया। वहीं पुरूष ने 69. 9 प्रतिशत मतदान किया। खरीक प्रखंड में 64.78 प्रतिशत मतदान हुआ। जिसमें कि महिलाएं 65.71 प्रतिशत, पुरूष ने 63.85 प्रतिशत मतदान किया। शाम के सात बजे तक सभी बूथों पर शांति पूर्वक मतदान संपन्न हो गया। वहीं शांति पूर्ण पंचायत चुनाव के लिए जिलाधिकारी व एसपी बूथों का चक्कर लगाते रहे। छठे चरण के पंचायत चुनाव के लिए नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज व जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन बूथों का चक्कर लगाते रहे।जिला अधिकारी […]

नवगछिया पंचायत मतदान पर्व : केंद्र पर कहीं भोज, कहीं नाश्ता, कहीं उड़ रहे थे रजनीगंधा और तुलसी ||GS NEWS

DESK 040

छठे चरण का नवगछिया प्रखंड में पंचायत चुनाव बाहर से शांत व अंदर से मैनेजिंग था। मध्य विद्यालय जगतपुर पंचायत चुनाव में प्रत्याशी मतदाताओं के खाने के लिए पुड़ी बुनिया की व्यवस्था किया गया था। मतदान कर बाहर निकलने वाले मतदाताओं को पुड़ी बुनिया खिलाया जाता था। मध्य विद्यालय बोड़वा के आगे मिठाई व नश्ता की व्यवस्था किया गया था। बुथ के आगे खुलेआम दिया जा रहा था। मतदाताओं को प्रत्याशी अपने पक्ष में मतदान करने के लिए कह रहे थे। बुथ के एक सौ मीटर बाहर प्रत्याशी अपने पक्ष में मतदाताओं को वोट डालने के लिए कह रहे थे। वहीं खादी भंडार तेतरी में मतदान कर्मी को प्रत्याशी के द्वारा भोजन का पैकेट दे रहे थे। आदर्श बुथ मध्य […]

नवगछिया प्रखंड मतदान महापर्व में महिलाएं नें पुरुषों को पछाड़ा ||GS NEWS

DESK 040

मतदान महा पर्व में महिलाए पुरूषों से वोट डालने में आगे रही। नवगछिया प्रखंड में पंचायत चुनाव के लिए छठे चरण का मतदान हो रहा था। चुनाव में महिलाओं ने जम कर मतदान किया। साढे 10 बजे मध्य विद्यालय जगतपुर के बूथ संख्या 94 पर 90 महिलाओं ने मतदान किया। जबकि पुरूष मतदाता केवल 74 ही थे। बूथ संख्या 95 पर 48 महिलाए इसके वनिस्पत 37 पुरूष ने मतदान किया था। इस बूथ पर इवीएम खराक होने से आधा घंटा विलंब मतदान आरंभ हुआ था। मध्य विद्यालय गरैया में बूथ संख्या 118 पर सवा 11 बजे 61 महिलाएं तथा 60 पुरूष ने मतदान किया। जगतपुर में चलंत मतदान केंद्र अम्बेंदकर चबुतरा के पास हो रहा था। इस बूथ पर 12 […]

नवगछिया में राजद नेता का बयान : 43 से 45 नहीं हुआ है सत्ता पक्ष ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया- में राष्ट्रीय जनता दल की ओर से जिला प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी विश्वास झा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि बिहार के उपचुनाव में तारापुर और कुशेश्‍वरस्‍थान सीटों पर जश्न मनाने वाले सत्ता पक्ष ये न भूलें कि अभी भी राजद बिहार की सबसे बड़ी पार्टी है। राजद 75 सीटों पर जीत कर बैठी है। उपचुनाव में दोनों सीटों को जीतने के लिए जदयू एनडीए के साथ लड़े तो वो आज भी 43 सीटों पर ही ठहर गए हैं। वे 43 से 45 नहीं हो गए हैं। हां राजद का जनादेश जरूर बढ़ा है। हमारे मतदाताओं की सूची जरूर बढ़ती जा रही है। और अकेले अपने दम पर राजद ने अंतिम राऊंड तक भी कांटे की टक्कर […]