October 30, 2021
नवगछिया में करोड़ों की जमीन के लिए सौतेली मां ने रची खौफनाक साजिश,बेटे की गला दबाकर हत्या, सौतन को दिया जहर ||GS NEWS
DESK 04नवगछिया में करोड़ों की जमीन के लिए सौतेली मां द्वारा एलआईसी के पैसे का लालच देकर मां-बेटे को फोन कर बुलाया और फिर युवक की गला दबाकर हत्या कर दी गयी। शव को पानी से भरे गड्ढे में फेंक दिया गया। वहीं मां बिमला देवी को जहर खिलाकर मारने का प्रयास किया गया। गंभीर स्थिति में महिला को ढाई बजे रात में मायागंज अस्पताल भागलपुर भेजा गया जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना देर रात पीड़ित के परिजनों ने नवगछिया पुलिस को दी। घटना गुरुवार देर रात की है। पुलिस आरोपी महिला रंजना देवी पति स्व. रंजीत पोद्दार तेतरी, उसकी बेटी अदिति कुमारी और युवक कमलकुंड निवासी रवि कुमार पिता अजय यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ […]