Category Archives: भागलपुर

नवगछिया जीरोमाइल से ग्रामीणों ने अपराधियों से युवक को करवाया मुक्त ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया तेतरी जिरोमाइल के पास ग्रामीणों ने अपराधियों की चंगुल से सौरभ को मुक्त करवाया। इस संबंध में पूर्णिया जिला के रूपौली थाना के लखनौर निवासी रामचंद्र राम के पुत्र सौरभ कुमार ने पुलिस को बताया कि नवगछिया में रहकर पढ़ाई करता हूं। ननीहाल मानसी से सुपर एक्सप्रेस से नवगछिया आ रहा था। ट्रेन में लवारिस अवस्था में एक मोबाइल रखा हुआ था। वह मोबाइल मेने उठा लिया। नयाटोला के गोविंद मल्लिक व उदय पासवान मेरे पास आकर कहा कि मेरा मोबाइल हैं। मैने उसे मोबाइल दे दिया। मैं ट्रेन से प्लेटफार्म नंबर दो पर उतरा। दोनो व्यक्ति मुझे जबरन अपने साथ लेकर चले। नया टोला के पास एक टोटो रिजर्व कर जबरन बैठा लिया। तेतरी जिरोमाइल होकर विक्रमशिला पुल […]

नवगछिया : बीआरसी गोपालपुर में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पर कार्यशाला आयोजित ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया के गोपालपुर प्रखंड के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी विजय कुमार झा की अध्यक्षता में गुरुवार को राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पर कार्यशाला आयोजित किया गया।कार्यशाला में मास्टर ट्रेनर राकेश कुमार गुप्ता ने उपस्थित विद्यालय प्रधानों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के । पाँच विन्दुओं पर विस्तार से बताया गया मौके पर श्री अरविन्दो सोसाइटी के समन्वयक राजीव कुमार, बीआरपी भवेश कुमार, निष्ठा टेकनिकल टीम को चंदन कुमार, कौशल किशोर सहित प्राथमिक, मध्य, उच्च माध्यमिक विद्यालयों के प्रधान शिक्षक, आँगनबाडी सेविकाओं, अनिल गुप्ता, अटल बिहारी, जय कुमार पासवान वगैरह की मौजूद थे। DESK 04

नवगछिया : पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद पुलिस अधिकारी कर्मियों को दिया गया श्रद्धांजलि ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया पुलिस लाइन में नवगछिया के पुलिस अधीक्षक सुशांत कुमार सरोज के नेतृत्व में गुरुवार को पुलिस स्मृति दिवस के मौके पर शहीद पुलिसकर्मी एवं अधिकारियों को शोक सभा के दौरान श्रद्धांजलि देते हुए ऐसे पुलिस अधिकारी का नाम पर कर शोक संवेदना व्यक्त किया गया पुलिस अधीक्षक सुशांत कुमार सरोज ने बताया कि नवगछिया नई पुलिस लाइन में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया जहां पर शहीद पुलिसकर्मियों एवं अधिकारियों को सलामी देकर उन्हें याद की । गई इस मौके पर उन्होंने कहा कि देश की सेवा करते हमारे पुलिस पदाधिकारी जवान शहीद होते हैं यह हम लोगों की गर्व की बात है हम जैसे लोगों को ऐसे पुलिस पदाधिकारी को याद करने के लिए पुलिस स्मृति दिवस 21 […]

रंगरा जिला परिषद क्षेत्र के तीनटंगा झल्लू दास टोला एवं भीम दास टोला में कन्हैया मंडल नें घर घर जाकर किया जनसम्पर्क ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया अनुमंडल के रंगरा चौक जिला परिषद क्षेत्र के तीनटंगा झल्लू दास टोला एवं भीम दास टोला में बुधवार को रुक रुक कर हो रहे जोरदार बारिश में ही जिला परिषद प्रत्याशी सिंधो कुमारी के पति कन्हैया कुमार नें घर घर जाकर मतदाताओं से आशीर्वाद लिया। मौके पर स्थानीय लोगों ने बताया कि उनके पंचायत में भी कई कार्य अधूरा पड़ा है और कई बड़े मुद्दे का अब तक निपटारा नहीं किया गया है। वहीं मौके पर प्रत्याशी प्रतिनिधि कन्हैया कुमार मंडल के उनके कई समर्थक भी मौजूद थे । DESK 04

नवगछिया के खरीक के समीप भीषण कार दुर्घटना में एक की गई जान कई हुए घायल ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया के खरीक के समीप NH31 स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के समीप बुधवार की दोपहर अपनी निजी कार से होने वाली पत्नी का नामांकन कराने जेपी कॉलेज नारायणपुर जा रहे युवक का भीषण कार दुर्घटना हो गया जिसमें सड़क दुर्घटना में मधेपुरा जिले के चौसा थाना क्षेत्र अंतर्गत घोषिई गांव निवासी रिटायर्ड शिक्षक लख्खी शर्मा की 55 वर्षीय पत्नी कांग्रेस नेत्री सविता देवी की मौके पर ही जान चली गई । वही मृतिका के 25 वर्षीय पुत्र मुकेश शर्मा एवं मुकेश की होने वाली सास मधेपुरा के ही रतनवारा थाना क्षेत्र के मुरौत निवासी अंजनी देवी 50 वर्षीय पति बासुकी शर्मा व मंगेतर सोनल कुमारी 20 वर्षीय घायल हो गई। वही घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची खरीक […]

नवगछिया के तेतरी वार्ड संख्या 06 से शिवानी सिंह को मिला घड़ा छाप, शुरू किया जनसंपर्क ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया प्रखंड के तेतरी वार्ड संख्या 06 से वार्ड सदस्य पद के उम्मीदवार शिवानी सिंह को चुनाव चिन्ह घड़ा छाप मिला हैं । वहीं चुनाव चिन्ह मिलने के बाद से शिवानी सिंह नें पति सह प्रतिनिधि संजीव कुमार सिंह उर्फ़ मंटू के साथ जन जनसंपर्क भी शुरू कर दिया है । प्रत्याशी प्रतिनिधि संजीव कुमार सिंह उर्फ मंटू ने बताया कि उनकी प्रत्याशी एक शिक्षित और संघर्षशील महिला है और अपने वार्ड क्षेत्र में विशेष कार्य करनें के उद्देश्य के साथ वह चुनावी मैदान में हैं । तेतरी उनका जन्म स्थान है और उनके वार्ड के लोग उन्हें भरपूर प्यार देंगे और वे भारी मतों से विजयी होंगे । वही मौके पर प्रत्याशी के समर्थक सहित कई अन्य उपस्थित थे […]

नवगछिया : तेतरी ग्राम पंचायत के पंचायत समिति पद के उम्मीदवार महेश प्रसाद सिंह को मिला चुनाव चिन्ह चारपाई ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया प्रखंड के ग्राम पंचायत तेतरी उत्तरी भाग संख्या 9 से पंचायत समिति पद के उम्मीदवार महेश प्रसाद सिंह को चारपाई छाप चुनाव चिन्ह मिला है वहीं चुनाव चिन्ह प्राप्त करने के बाद महेश प्रसाद सिंह ने बताया कि कि उनका नारा है सबका साथ सबका विकास और एक कदम स्वच्छता की ओर , हर कार्य में स्वच्छता अनिवार्य है। चाहे वह कार्य सरकारी हो, समाज का हो या समाज सेवा से जुड़ा हो , स्वच्छता से ही कार्य करना है और पंचायत क्षेत्र को आगे लेकर जाना है । इसी नारे को लेकर वे चुनावी मैदान में उतरे हैं वही मौके पर उनके परिवार के कई सदस्य मौजूद थे । DESK 04

नवगछिया थाना की पुलिस ने सुमो गाड़ी से भारी मात्रा में शराब किया बरामद ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया थाना की पुलिस ने सुमो गाड़ी से भारी मात्रा में शराब बरामद किया हैं । इस संबंध में नवगछिया थाना के थानाध्यक्ष भरत भूषण ने जानकारी देते हुए बताया कि जीरोमाइल के पास 14 नंबर रोड पर लवारिश अवस्था में सुमो गाडी लगी हुई थी। पुलिस ने वाहन की जांच किया तो उसमें भारी मात्रा में विदेश शराब बरामद हुआ कुल 231 लीटर शराब हैं। जिसमें रायल स्टेज प्रियमियम 113 बोतल, मैकडेवल 192 बोतल, स्टार लाइन 20 बोतल था। पुलिस द्वारा गाड़ी मालिक व गाड़ी ड्राइवर के विरूद्ध बिहार मद्य निषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। शराब डालकोला बंगाल से लाया गया था जिसका नवगछिया में ही शराब डिलीवरी करना था। पुलिस की गतिविधि को देखकर […]

तैयारी पूरी, भागलपुर के शाहकुंड प्रखंड में पंचायत चुनाव आज ||GS NEWS

DESK 040

शाहकुंड प्रखंड मे 20 अक्टूबर को पंचायत चुनाव को लेकर डीएम, एसएसपी, सहित कई वरिय अधिकारी मंगलवार को शाहकुंड पहुचे। भागलपुर शाहकुंड प्रखंड मे 20 अक्टूबर को पंचायत चुनाव के मतदान को लेकर डीएम शुब्रत कुमार सेन, एसएसपी निताशा गुडिया, एसडीओ सहित जिला के वरिय अधिकारी पहुचे। इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी अभीनव भारती सहित सुलतानगंज, शाहकुंड, बाथ, सजौर के पुलिस पदाधिकारी सहित सुलतानगंज प्रखंड विकास पदाधिकारियों के साथ संयुक्त बैठक कि गई। इस दौरान डीएम सुब्रत कुमार सेन ने मिडिया को बताया कि 20 अक्टूबर को पंचायत चुनाव होना हैं। इसके लिए प्रशासनिक तौर पर शांतिपूर्ण मतदान के लिए सभी तैयारी पुरी कर ली गई हैं। सभी पंचायतों मे जोनल सेक्टर मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट कि तैनाती कि गई हैं […]