Category Archives: भागलपुर

नवगछिया :जहांगीरपुर वैसी गांव में कटाव रोकने के लिए उपर वाले का ही सहारा || GS NEWS

DESK 040

–  कोसी तट पर जुटे लोगों ने नमाज अता कर एक घंटे तक कि मुसलसल दुआ फोटो भी है नवगछिया प्रतिनिधि – जहांगीरपुर वैसी गांव में कोसी नदी के कटाव से बचाने के लिये अब उपर वाले का ही सहारा है. मालूम हो कि कटाव को रोकने के लिये चार जुलाई से ही बचाव कार्य शुरू किया गया लेकिन कटाव की रफ्तार बढ़ती गयी और अब यह आवासीय क्षेत्रों में प्रभावी हो गया है. बचाव कार्य अभी भी जारी है लेकिन यह कटाव की रफ्तार पर लगाम लगाने में पूरी तरह से असफल है. लिहाजा ग्रामीणों को अब ऊपरवाले का ही सहारा है. शुक्रवार को बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने कोसी तट पर पहुंच कर जुम्मे की नमाज अता की […]

नवगछिया : गांजा और स्मैक के फरार आरोपी गिरफ्तार||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया – नवगछिया पुलिस ने नवगछिया जीरोमाइल चौक से पिछले दिनों कटिहार जिला के कोढ़ा थाना क्षेत्र के दो लोगों को गांजा, चरस और खुजली पाउडर के साथ पकड़ा था. इसी मामले में कटिहार जिला के कोढ़ा के एक आरोपी फरार चल रहा था. जिसे नवगछिया पुलिस ने फरार आरोपी बादल यादव को गिरफ्तार कर लिया है. नवगछिया थाना अध्यक्ष भरत भूषण ने बताया कि दो दिन पूर्व जो देर रात को सड़क दुर्घटना हुआ था. उसमें घायलों में बादल यादव भी घायल हुआ था. जिसका इलाज भागलपुर मायागंज अस्पताल में चलाया गया. जिसके बाद उसके ठीक हो जाने के बाद बादल यादव को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. DESK 04

नवगछिया : भाजपा की बैठक में कोरोना से निधन हुए लोगों को दी गयी श्रंद्धाजलि ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया – भारतीय जनता पार्टी नवगछिया जिला कार्य समिति की बैठक का आयोजन जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मंडल की अध्यक्षता में आयोजित की गयी. बैठक में कोरोना महामारी में निधन हुए भाजपा कार्यकर्ताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं के लिए शोक प्रस्ताव राजेश यादव ने पढ़ा. फिर महंथ नवल किशोर दास ने राजनीतिक प्रस्ताव पढ़ कर सुनाया जिसमें नवगछिया की समस्याएं जिसमें कटाव, बाढ़, नवगछिया का अर्धनिर्मित ओवरब्रीज, कृषि आदि को शामिल किया गया था. इस अवसर पर प्रधानमंत्री के संबोधनों पर भी विचार विमर्श किया गया. इस अवसर पर अभय वर्मन, पूर्व सांसद अनिल कुमार यादव, राजेश यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष सुबोध कुमार सिंह कुशवाहा, प्रो भोला कुमर, शंभूनाथ मिश्र, आलोक कुमार, अरविंद चौधरी, नीलांबर झा, अजय कुशवाहा, पुलकित सिंह, गोपाल चौधरी, विजय […]

नवगछिया : बिहार में जल्द होगा चुनाव – चिराग पासवान||GS NEWS           

DESK 040

     रंगरा और जीरो माइल में कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत नवगछिया – आशिर्वाद यात्रा पर निकले लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद चिराग पासवान के पटना से कटिहार जाने के क्रम में तेतरी जीरोमाइल और रंगरा में लोजपा प्रत्याशी सुरेश भगत के नेतृत्व में लोजपा कार्यकर्ताओं ने माननीय चिराग पासवान का भव्य स्वागत किया. इसी क्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा कि बिहार में बहुत जल्द विधानसभा चुनाव होने वाला है. मेरी यह यात्रा सिर्फ और सिर्फ बिहार की जनता का आशिर्वाद लेने के लिए निकला हूं. इधर रंगरा में भी चिराग पासवान का लोजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया है. लोजपा के पूर्व प्रदेश सचिव अवधेश पासवान ने चिराग पासवान को बुके और अंग वस्त्रम […]

नवगछिया : पुलिस हिरासत से भागा शातिर अपराधी चंदन रजक गिरफ्तार ||GS NEWS

DESK 040

जिन पुलिसकर्मियों के निगरानी से भाग गया था चंदन, उन्हीं पुलिसकर्मियों ने उसे दबोचा 28 जून को वार्ड पार्षद से रंगदारी मांग रहे चंदन को स्थानीय लोगों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले किया लेकिन कोरोना जांच करवाने के क्रम में चंदन हो गया था फरार नवगछिया – नवगछिया के प्रोफेसर कॉलोनी मुमताज मुहल्ला निवासी शातिर अपराधी चंदन रजक को नवगछिया पुलिस ने एक बार फिर से गिरफ्तार कर लिया है. मालूम हो कि पिछले माह 28 जून को मुमताज मुहल्ला प्रोफेसर कॉलोनी निवासी वार्ड पार्षद प्रतिनिधि विनोद भगत के घर रंगदारी वसूलने आये चंदन को स्थानीय लोगों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया था. लेकिन शाम में कोरोना जांच करवाने के क्रम में चंदन पुलिस को चकमा […]

रंगरा के कलबलिया धार में भैंस को नहलाने के क्रम में डूबने से युवक की मौत ||GS NEWS

DESK 040

जीबी कॉलेज नवगछिया का छात्र था युवक, परिजन शोकाकुल नवगछिया – रंगरा के वार्ड नंबर नौ निवासी बुंदेली यादव के पुत्र 21 वर्षीय गौरव कुमार की मौत गुरुवार को दोपहर कलबलिया धार में डूबने से हो गयी है. जानकारी मिली है कि भैसों को नहलाने के क्रम में वह अथाह जल में चला गया और देखते ही देखते वह जल विलीन हो गया. मौके पर मौजूद गौरव के दोस्त राजकुमार यादव और बाले यादव समेत अन्य ग्रामीणों ने युवक के शव को कलबलिया धार से बाहर निकाला लेकिन तबतक युवक की मौत हो गयी थी. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये नवगछिया अनुमंडल अस्पताल भेज दिया जहां से देर […]

ढोलबज्जा : कदवा के हिन्दी साहित्यकार कवि प्रभाकर सिंह को कैलाश झा किंकर स्मृति से किया गया सम्मानित ||GS NEWS

DESK 040

ढोलबज्जा: मवि कदवा के शिक्षक सह नवगछिया क्षेत्र में हिन्दी साहित्यकार के रूप में ख्याति प्राप्त कवि प्रभाकर सिंह को “कैलाश झा किंकर स्मृति” से सम्मानित किया गया है. प्रभाकर सिंह को यह सम्मान हिन्दी साहित्य में निरंतर उत्कृष्ट रचना को देखते हुए, हिन्दी भाषा साहित्य परिषद खगड़िया के बैनर तले मंगलवार को रेडक्रॉस भवन में, एक कवि सम्मेलन सह सम्मान समारोह के दौरान परिषद के अध्यक्ष अवधेश्वर प्रसाद सिंह व सचिव शिव कुमार सुमन के हाथों अंग वस्त्र, प्रशस्ति-पत्र व अन्य प्रतीक चिन्ह भेंट कर दिया गया है. वहीं कवि गोष्ठी के दौरान अन्य देशों से आए हुए कवियों ने प्रभाकर के उज्जवल भविष्य की कामना भी किया. उधर नवगछिया युवा जदयू जिलाध्यक्ष नवीन कुमार निश्चल व समाजसेवी प्रिंस […]

नवगछिया के गोढ़ियारी गांव के पोखर में मिला 6 वर्षीय बच्चे का शव ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया पुलिस जिला के गोपालपुर थाना क्षेत्र के गोढियारी गांव मे 6 वर्षीय बच्चे का शव गंगा प्रसाद धार के एक पोखर में गुरुवार की सुबह तैरता हुआ मिला। छह वषीय बच्चे का नाम दिव्यांशु कुमार, पिता पिंटू राय घर जपतेली जगतपुर है ।जो अपना ननिहाल गुढ़ियारी गांव आया था। वही उसकी नानी गायत्री देवी ने बताया कि बुधवार की शाम मेरा नाती ट्यूशन पढ़ने गया लेकिन 9:00 बजे रात तक नहीं आया खोजबीन किए तो कुछ पता नहीं चला और सुबह घर के कुछ ही दूरी पर गंगा प्रसाद धार में बने एक पोखर में तैरता मिला। उन्होंने कहा कि मेरी नाती को बगल के ही लोगों ने मारकर पोखर में फेंक दिया है। जिससे हाथ की हड्डी टुट […]