Category Archives: भागलपुर

नवगछिया : गंगोत्री जागरण मंच की बैठक, लिए गए कई निर्णय ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया – जहान्वी चौक पर गंगोत्री जागरण मंच के उत्थान का कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर गंगोत्री जागरण के प्रदेश अध्यक्ष गुलशन कुमार ने कहा गंगोत्री जागरण के तरक्की के लिए हम हमेशा तैयार हैं. इसमें सबका सहयोग चाहि. राज कुमार मंडल ने कहा गंगोत्री जागरण मंच के उत्थान के लिए तन मन धन की जरूरत है. बासकी मंडल ने कहा शिक्षा सबसे सर्वोपरि है. इसके तरक्की के लिए बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देना पड़ेगा कवि सरवन बिहारी ने का हम गंगोत्री जागरण मंच के साथ हैं. इस अवसर पर गंगोत्री जागरण के प्रदेश अध्यक्ष गुलशन कुमार, राज कुमार मंडल, बासकी मंडल, दिनेश मंडल, विलक्षण मंडल, शशि मंडल, सीताराम मंडल, शिक्षक दयानंद सरस्वती, शिक्षक चंद्रकांत […]

नवगछिया : विधिक जागरूकता शिविर में बच्चों से संबंधित कानून की दी गयी जानकारी ||GS NEWS

DESK 040

इस्माइलपुर में किया गया विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन नवगछिया – अनुमंडल विधिक सेवा समिति नवगछिया के निर्देशानुसार रविवार को दिन के 10:30 बजे पंचायत भवन इस्माइलपुर में पैनल अधिवक्ता नंद लाल यादव के नेतृत्व में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें नालसा के योजना 2015 के तहत बच्चों के मैत्रीपूर्ण विधिक सेवाएं और उनके संरक्षण के लिए विधिक सेवाओं पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई. इस अवसर पर इस्माइलपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि मनोहर कुमार, पंचायत समिति सदस्य खंतर मंडल, सहित कई पंचायत प्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे. उपस्थित लोगों को इस कार्यक्रम से अवगत कराते हुए इसे अपने गांव समाज परिवार में सत प्रतिशत पहुंचाने का आग्रह किया गया. जिससे हमारे देश के भविष्य बच्चों […]

11 जुलाई को दुश्मनों को खदेड़ कर मारा, फिर देश 🇮🇳 पर कुर्बान हो गए नवगछिया के लाल गनर प्रभाकर सिंह

Barun Kumar Babul0

भागलपुर जिले के नवगछिया में रंगरा चौक के मदरौनी निवासी जांबाज प्रभाकर सिंह ने 23 साल की उम्र में पाकिस्तानी दुश्मनों को धूल चटाकर कारगिल में तिरंगा लहराया और देश की रक्षा में अपनी जान कुर्बान कर दी। 11 जुलाई 1999 को ऑपरेशन कारगिल विजय में शहीद हुए वीर योद्धाओं में गनर प्रभाकर सिंह भी थे, जिन्होंने तीन गोलियां लगने के बाद भी दुश्मनों के छक्के छुड़ा दिये थे। भागलपुर जिले के मदरौनी गांव में 25 जुलाई 1976 को शहीद गनर प्रभाकर सिंह का जन्म हुआ था। उनके पिता परमानंद सिंह का आकस्मिक निधन 28 नवम्बर 1977 को हो गया। छोटी सी उम्र में उनके सर से पिता का साया छिन गया। लेकिन उनकी माँ शांति देवी ने धैर्य के […]

नवगछिया : गोपाल ने कहा चिराग की कहानी खत्म है, पारस को नीतीश कुमार ने बनवाया मंत्री ||GS NEWS

DESK 040

गोपाल मंडल ने कहा – कांट्रेक्टर के कांटेक्ट में हैं इस बार नहीं डूबेगा इस्माइलपुर नवगछिया – गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल ने कहा कि इस बार इस्माइलपुर के लोगों को बाढ़ का सामना नहीं करना पड़ेगा. वे बांध बना रहे कांट्रेक्टर के कांटेक्ट में हैं. बांध मजबूत बनाया गया है. किसी भी सूरत में इस्माइलपुर को डूबने नहीं दिया जाएगा. विधायक ने कहा कि जाह्नवी चौक से इस्माइलपुर तक बांध बनाना उनका सपना था, अब इस्माइलपुर से कटारिया सिम्मर गाछ चौक तक वे बांध बनाने का काम करेंगे. विधायक ने चिराग पासवान पर तल्ख टिपण्णी करते हुए कहा कि चिराग ने अपने बंगले में आग लगा लिया है. वह अपने पिता के पैसे […]

नवगछिया पहुंचे बिहार उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन, एनडीए कार्यकर्तओं ने किया भव्य स्वागत ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया – बिहार सरकार के उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन शनिवार सुबह राजधानी एक्सप्रेस से नवगछिया स्टेशन पहुँचे, जहाँ पूर्व से दर्जनों की संख्या में मौजूद एनडीए के नेताओं, कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन को फूल-माला पहनाकर और बुके देकर भव्य स्वागत किया और उनके समर्थन में जमकर नारेबाजी की, उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज़ हुसैन ने पत्रकारो से बातचीत करते हुए कहा कि-बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में नवगछिया को पूर्ण जिला बनाने की बातचीत चल रही है, बहुत जल्द नवगछिया को पूर्ण जिला का दर्जा मिलेगा. नवगछिया में उद्योग लगाने के बारे में कहा कि उद्योगपति जिस स्थल को उद्योग लगाने हेतु चिन्हित करेंगे, वहाँ पर उद्योग लगाया जाएगा, क्योंकि उद्योग, सरकार नहीं […]

बोले अरुण यादव : नीतीश सरकार में बेरोजगारी और महंगाई से लोग परेशान है ||GS NEWS

DESK 040

जिला छात्र राजद नवगछिया द्वारा ख़रीक ट्रायशन भवन में एक दिवसीय बैठक आयोजित किया गया। बैठक की अध्यक्षता हेमंत सिंह और संचालन गौरव कुमार ने किया। बैठक के मुख्य अतिथि युवा राजद के प्रदेश प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी अरुण कुमार यादव एवं राजद के जिलाध्यक्ष अलखनिरंजन पासवान थे। मौके पर अरुण कुमार यादव ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि छात्र – युवा विरोधी नीतीश सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए छात्र-नौजवानों को गोलबंद होकर 74 के जेपी आंदोलन से भी बड़ा आंदोलन करने की जरूरत है। बेरोजगारी,महंगाई और ध्वस्त कानून व्यवस्था से लोग परेशान है। नीतीश कुमार को जनता की फिक्र कम और कुर्सी की चिंता अधिक रहती है। नीतीश सरकार हर मोर्चें पर फ्लॉप साबित हुई है। […]

ढोलबज्जा : युवा जदयू ने नवगछिया बीडीओ को अंग वस्त्र व बुके से किया सम्मानित ||GS NEWS

DESK 040

ढोलबज्जा: युवा जदयू जिलाध्यक्ष नवीन कुमार निश्चल ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ नवगछिया बीडीओ कुंदन कुमार को बुके से सम्मानित किया है. वहीं छात्र जदयू जिलाध्यक्ष अमन कुमार आनंद ने भी अंग वस्त्र से बीडीओ को सम्मानित किया. सम्मानित कर रहे नवीन कुमार निश्चल ने कहा है कि- बीडीओ कुंदन कुमार का पुनः अपने पुराने घर में वापसी हुई है. जिसको नवगछिया क्षेत्र का अनुभव पहले से भी है. इसलिए नवगछिया के विकास कार्य तेजी से होंगे. मौके पर युवा जदयू जिला महासचिव साजन कुमार सिंह, सचिव त्रिदेव कुमार, गोपालपुर विधानसभा प्रभारी नीतीश कुमार निराला, प्रखंड अध्यक्ष रंजीत कुमार राज, समाजसेवी प्रिंस प्रभात, रोबिन कुमार, गौरव कुमार गुड्डू, प्रवेश सिंह व छात्र नेता अभिषेक कुमार के साथ अन्य कार्यकर्ताओं लोग […]